World Population Day 2021World Population Day 2021

World Population Day: विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने का प्रमुख उदेश्य विश्व की तेजी से बढाती हुई जनसँख्या की ओर लोगो का ध्यान खींचना है जिससे लोग दुनिया की तेजी से बढ़ती आबादी से जुड़ी समस्‍याओं के प्रति जागरूक हो सके।

भारत के लिए भी बढ़ती हुई आबादी कई समस्याओं का कारण बनती जा रही है. जनसंख्या वृद्धि भुखमरी का सबसे बड़ा कारण है। बढती हुई जनसख्या ने पुरे विश्व को चिंता में डाला है और भारत जैसे विकासशील देश तो जनसख्या विस्फोट को लेकर वेहद चिंतित हैं। अनियंत्रित जनसँख्या किसी भी देश के लिए अनेक परेशानियों की जड़ होती है जिसमे पलायन और रोजगार की प्रमुख मुद्दे है।

 

World Population Day Q&A

विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है? इसका इतिहास क्या है? इस साल की विश्व जनसंख्या दिवस की थीम क्या है जैसे आपके अनेको सवाल का हम इस World Population Day Question and Answer सेक्शन में जबाब देंगे।

 

क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस?

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में बढ़ती हुई आबादी से जुड़ी समस्‍याओं के प्रति लोगों को जागरुक करना है क्योकि बढाती जनसंख्या वृद्धि भुखमरी का सबसे बड़ा कारण है। यही वजह है कि दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

 

विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

World Population Day यानि विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 1989 में यूनाइटेड नेशन की आम सभा से हुई। इसकी शुरुआत का प्रमुख कारण 11 जुलाई साल 1987 को विश्व की जनसंख्या का आंरड़ा 5 अरब के भी पार पहुंच जाना था। इसीलिए आम लोगों को तेजी से बढ़ती हुई आबादी के प्रति जागरूक करने के लिए World Population Day को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला यूनाइटेड नेशन की आम सभा में किया गया।

 

विश्व जनसंख्या दिवस 2021 की थीम क्या है?

इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 2021 की थीम है ‘अधिकार और विकल्प उत्तर है, चाहें बेबी बूम हो या बस्ट, प्रजनन दर में बदलाव का समाधान सभी लोगों के प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों को प्राथमिकता देना है।’

 

जनसंख्या विस्फोट रोकने के उपाय क्या है?

विश्व की बढाती हुई जनसंख्या पर कैसे काबू पाया जा सकता है ये सवाल आज हर देश के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कई देशो में तो इसे रोकने के लिए कड़े कानून भी बनाये गए है। भारत में भी कई राज्यों ने जनसँख्या बृद्धि को रोकने के लिए कई सकारात्मक कदम उठाये है। जनसंख्या की बढाती हुई दर को रोकने के लिए कई सरकारों द्वारा निम्नलिखित अभियान चलए जा रहे है।

♦ लोगो में जागरूकता फैलाना
♦ गर्भनिरोधक के लिए प्रोत्साहन देना
♦ पुरुषो को नसबंदी के लिए प्रेरित करना
♦ दो या दो से काम बच्चो पर आर्थिक संरक्षण

 

दुनिया का सबसे बड़ा आबादी वाला देश कौन है?

चीन दुनिया का सबसे बड़ा आबादी वाला देश है। दुनिया की आबादी में चीन का योगदान 18.47 प्रतिशत है। इस समय चीन की कुल जनसंख्या बढ़कर 1.41178 अरब हो गई है।

 

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश कौन है?

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है। दुनिया की आबादी में भारत का योगदान 17.70 प्रतिशत है। इस समय भारत की कुल जनसंख्या बढ़कर 1 अरब 38 करोड़हो गई है।

 

ये भी पढ़े…

UP Population Control policy: उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण नीति का ड्राफ्ट तैयार, योगी सरकार का बड़ा फैसला।
जानिए कौन थे Dr P K Warrier? | जिनसे इलाज कराने भारत सहित दूसरे देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आते थे
J&K में सरकार का बड़ा एक्शन: आतंकी सलाहुद्दीन के दो बेटों सहित 11 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
Madhya Pradesh Love Jihad Case | पहले हिंदू बनकर की शादी फिर धर्मांतरण से मना करने पर की पत्नी की हत्या!
Zika virus: जानिए क्या है जीका वायरस जिसने भारत में दी दस्तक | जीका वायरस के लक्षण क्या हैं?
Zomato IPO: खत्म हुआ इंतजार, जोमैटो आईपीओ से आप भी कर सकते है मोटी कमाई
Full List of Latest Modi Cabinet | ये है PM मोदी के नए मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट
कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण क्या है? | Corona third wave symptoms in Hindi

VIDEO

मोदी जी के इस भाषण ने देश की तकदीर बदल दी