Zika virus in hindiZika virus in hindi

Zika Virus In hindi: अभी हमारा देश कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से लड़ ही रहा था की एक और खतरनाक वीमारी जीका वायरस ने भी देश में दस्तक दे दी है। डॉक्टर्स ये बता रहे है की जीका वायरस एक खतरनाक वायरस है और इससे बचने की आवस्यकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Zika Virus ने भारत में भी दस्तक दे दी और जीका वायरस का पहला मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पाया गया जिसके बाद 13 सैम्पल पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) में जांच के लिए भेजे गए थे और उसमे से दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

जीका वायरस क्या है ?

What is Zika Virus in hindi ?

जीका वायरस एक मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है। Zika Virus एक खतरनाक वायरस है जो की फ्लाविविरिडए वायरस(Flaviviridae Virus) फैमिली से है। इसके लक्षण भी चिकनगुनिया की तरह ही होते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार दिन में एडीज मच्छर के काटने से यह रोग फैलता हैं। Zika Virus गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है क्योकि इसकी वजह से संक्रमित हुई महिलाओ के बच्चों में जन्म दोष की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनिज़शन(WHO) के अनुसार जीका वायरस यह मच्छर से पैदा होने वाला फ्लेविवायरस पहली बार 1947 में युगांडा में बंदरों में पाया गया था और इसके बाद 1952 में यह वायरस मनुष्य में युगांडा और संयुक्त गणराज्य तंजानिया में पाया गया। जीका वायरस का प्रकोप अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और प्रशांत में दर्ज किया जा चूका है.

 

जीका वायरस के लक्षण क्या हैं?

symptoms of Zika virus in hindi

इस वायरस से बचाव के लिए ये जानना आवश्यक है की इसके लक्षण क्या है। अगर आपमें निचे दिए गए जीका वायरस के लक्षण में से कोई भी दिखाई दे तो तुरंत अपने डाक्टर से संपर्क करे।

♦ मरीज में बुखार

♦ शरीर पर लाल चकत्ते और दाने

♦ आंखों का लाल होना

♦ मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द

♦ अस्वस्थता एवं सिरदर्द जैसे लक्ष्ण दिखाई दे

 

जीका वायरस का प्रभाव

effect of zika virus in hindi

आमतौर पर जीका वायरस का प्रभाव किसी शख्स पर 2 से 7 दिनों तक रहता है खासकर गर्भावस्था में महिलाएं को इससे ज्यादा संक्रमित होने की संभावना रहती है और Zika virus से प्रभावित बच्‍चे का जन्‍म आकार में छोटे और अविकसित दिमाग के साथ होता है। सबसे खास बात यह है कि ​जीका वायरस से संक्रमित होने वाले अधिकांश लोगों में इसके लक्षण विकसित ही नहीं होते हैं।

 

ये भी पढ़ें…
कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण क्या है? | Corona third wave symptoms in Hindi
Zomato IPO: खत्म हुआ इंतजार, जोमैटो आईपीओ से आप भी कर सकते है मोटी कमाई
असम के 7 जिलों में लगा कम्पलीट लॉकडाउन! देखिये कही आपका जिला तो नहीं है शामिल? | complete lockdown in Assam
क्या है CoronaVirus ? एक महामारी जिसने भारत में दी दस्‍तक! जानिए इससे कैसे बचें ?
Tax क्या होता है? सरकार Tax कैसे वसूलती है?
VIDEO
Writers’ Cramp | लिखने पर उंगलियों में दर्द कही ये राइटर्स क्रैम्प बीमारी के लक्षण तो नहीं ?TVN