प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कौन हैंप्रबल प्रताप सिंह जूदेव कौन हैं

prabal pratap judev biography in hindi: जानिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कौन हैं? जिसने अपने पिता बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जशपुर राजपरिवार से जुड़े दिलीप सिंह जूदेव की मौत के बाद 10000 की ‘घर वापसी कराइ। पिछले कुछ दिनों से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव चर्चा विषय बने हुए है और इसका कारण है वैदिक ज्ञान गंंगा विश्व कल्याण महायज्ञ। इस यज्ञ के जरिए उन्होंने 400 परिवारों के करीब 1200 ऐसे लोगों की घर वापसी कराइ जो ईसाई बन गए थे।

 

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कौन हैं?

Prabal Pratap Singh Judev जशपुर राजपरिवार से जुड़े दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र है। इनके पिता दिलीप सिंह जूदेव अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे। इनके पिता भी आदिवासीओ के चरण पखारकर उन आदिवासियों की हिन्दू धर्म में वापसी करवाते थे जो ईसाई मिशनरियों के झाँसे में आ धर्म परिवर्तन कर लेते थे। अगस्त 2013 में अपने पिता के निधन के बाद से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर आदिवासियों की हिन्दू धर्म में वापसी के इस सिलसिले को आगे बढ़ाया।

आपको बता दें की प्रबल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री भी हैं। राजपरिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रबल जूदेव अपने पिता की तरह ही लगातार आदिवासी इलाकों में सक्रिय रहते हैं। प्रबल ने छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में 10 हजार से अधिक लोगों की पुनः हिन्दू धर्म में घर वापसी करवा चुके हैं। तो आइये जानते है prabal pratap judev biography in hindi.

 

prabal pratap judev biography in hindi

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जशपुर राजपरिवार से आते है इनका जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम दिलीप सिंह जूदेव है। इनके पिता भारतीय जनता पार्टी की बाजपाई सरकार में मंत्री थे। इनकी माता का नाम माधवी देवी है। ये तीन भाई है। इनके अन्य दो भाइयों का नाम शत्रुंजय सिंह और युद्धवीर सिंह जूदेव था।

इनके बड़े भाई का नाम शत्रुंजय सिंह था जिनका निधन 2012 में हार्ट अटैक होने से हो गया। इनके इनके छोटे भाई युद्धवीर सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ विधानसभा के मेंबर थे जिनका निधन 2021 में लीबर की बीमारी से हुआ। प्रबल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री भी हैं। ये हमेशा आदिवासी इलाकों में सक्रिय रहते हैं उत्थान के लिए प्रयासरत रहते है।

 

 

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का जीवन परिचय

नाम प्रबल प्रताप
पूरा नाम प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
जन्म NA
जन्म स्थान छत्तीसगढ़, भारत
पिता का नाम दिलीप सिंह जूदेव
माता का नाम माधवी देवी
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय जशपुर राजपरिवार
शिक्षा NA
पेशा राजनीतिज्ञ
शादी का स्टेटस विवाहित
बच्चे NA
धर्म हिंदू
नेट वर्थ NA
मासिक कमाई NA
वर्तमान पता जशपुर, छत्तीसगढ़, भारत

 

prabal pratap judev biography in hindi
prabal pratap judev biography in hindi

प्रबल अब तक 10000 हिन्दुओं की करा चुके है घर वापसी!

जशपुर राजपरिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रबल जूदेव छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में 10 हजार से अधिक लोगों की घर वापसी करा चुके हैं। प्रबल बताते है कि यह पवित्र काम है और देश निर्माण का काम है। उन्होंने कहा की आदिवासीओ के चरण पखारकर उन आदिवासियों की हिन्दू धर्म में वापसी करवाने का कार्य मेरे पिता ने शुरू किया था और अब मै इसे आगे बढाकर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूँ।

 

घर वापसी का काम आगे भी चलता रहेगा!

प्रबल ने बताया कि कैसे ईसाई मिशनरी के लोग हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर दुष्प्रचार करके लोगों में गलत धारणा पैदा कर रहे है। उन्होंने आगे कहा की लोगो को यहाँ भ्रमित और उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि एक बार कोई कन्वर्ट होता है तो उसका भारत माता के प्रति समर्पण पहले जैसा नहीं रह पाता। इसके बाद इसका फायदा उठाया जाता है। इसलिए अगर देखा जाये तो ये असल में देश तोड़ने का षड्यंत्र है। लेकिन हमारा इसके खिलाफ घर वापसी का कार्य आगे भी चलता रहेगा।

 

ये भी पढ़े…
जानिए कौन है अजीत भारती जिनकी बेखौफ पत्रकारिता के लोग कायल है | Ajeet Bharti Biography in Hindi
जानिए कौन थे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जो भारत की पहली निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति थे | Raja Mahendra Pratap Singh Biography in Hindi
जानिए कौन है नितिनभाई पटेल? जिसने कहा भारत में जबतक हिंदू बहुसंख्यक हैं संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून जिन्दा है | Nitinbhai Patel Biography in Hindi
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai