Nisith Pramanik Kaun haiNisith Pramanik Kaun hai

Nisith Pramanik Kaun hai: अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में व्यापक रूप से फेरबदल किया जिसमे कई बड़े नामो की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई तो कई युवा चेहरों ने इसमें जगह भी बनाई जिनमे निशीथ प्रमाणिक का नाम प्रमुख हैं। अब सवाल ये उठता है कि निसिथ प्रमाणिक कौन हैं जिसने इतने दिग्गजों के बीच मोदी कैबिनेट में जगह बनाई।

निसिथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik Biography) के चर्चा में आने का प्रमुख कारण उनकी उम्र (Nisith Pramanik Age) है। आपको बता दे की निशीथ प्रमाणिक की उम्र मात्र 35 साल है और वह मोदी कैबनिटे के सबसे युवा चेहरे हैं। निशीथ प्रमाणिक को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री (Minister of State for Home Affairs) बनाया गया है।

तो आइये जानते है की कौन है प्रधानमंत्री मोदी के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक। Nisith Pramanik Kaun hai?

 

निसिथ प्रमाणिक कौन हैं?

Nisith Pramanik Kaun hai?

निसिथ प्रमाणिक मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री है और उनके पास खेल राज्‍यमंत्री का भी अतरिक्त प्रभार है। निसिथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे युवा चहरे है और उनकी उम्र मात्र 35 साल है। वे पश्चिम बंगाल की कूचबिहार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है।

पारिवारिक पृष्भूमि

निसिथ प्रमाणिक का जन्म 17 जनवरी 1986 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में हुआ था। निसिथ के पिता नाम बिधु भूषण प्रमाणिक (Bidhu Bhushan Pramanik) और उनकी मां का नाम छंदा प्रमाणिक (Chhanda Pramanik) है। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका(Priyanka Pramanik) है और उनके दो बेटे भी हैं। उन्होंने बालाकुरा जूनियर बेसिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। अपनी पढाई पूरी करने के बाद कुछ दिनों तक वे एक प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का भी काम किया करते थे।

राजनैतिक पृष्भूमि

भाजपा में आने से पहले निशीथ प्रमाणिक तृणमूल कांग्रेस(TMC) के एक कद्दावर युवा नेता थे लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारन वे साल 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार के बंगाल विधानसभा चुनाव में भी निशीथ प्रमाणिक को दिनहाटा से बिधानसभा का चुनाव लड़वाया था और उन्होंने इस चुनाव में भी भारी जीत दर्ज की थी। बाद में पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद उन्होंने बंगाल बिधानसभा से इस्तीफा दे दिया क्योकि पार्टी उन्हें केंद्रीय भूमिका में देखना चाहती थी।

आपको बता दे की बंगाल के उत्तरी भाग में भाजपा के विस्तार के पीछे निशीथ प्रमाणिक का अहम योगदान माना जाता है क्योकि यहाँ राजवंशी समुदाय का प्रभाव है और निशीथ प्रमाणिक बंगाल के राजवंशी समुदाय से आते हैं और उनकी राजवंशी समुदाय पर अच्छी पकड़ है।

केंद्रीय कैबिनेट जिम्‍मेदारी

निशीथ प्रमाणिक को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के साथ-साथ खेल राज्‍य मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई है। केन्दीय मंत्रिमंडल में जगह मिलाने के बाद उन्‍होंने कहा,

‘मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मोदी जी की मंत्रीसभा में काम करने का मौका मिला है। मेरा सौभाग्य है कि गृह मंत्री जी के साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने की मैं पूरी कोशिश करूंगा और देश के लिए मैं जितना कर सकता हूं वो करूंगा।

Nisith Pramanik Biography in hindi
Nisith Pramanik Biography in hindi | Image Source: wikipedia

 

निशीथ प्रमाणिक की संम्पति

जहा तक निशीथ प्रमाणिक की संपत्तिओ और कुल इनकम की बात की जाए तो प्रामाणिक ने हल ही में हुए बिधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान अपनी सम्पत्तिओं का ब्यौरा दिया था जो इस प्रकार है।

• कुल चल संपत्ति: ₹ 1,570,000
• कुल अचल संपत्ति: ₹ 4,500,000
• कुल संपत्ति: ₹ 6,070,000
• कुल आय: ₹ 1,150,000

 

उत्तर बंगाल के कद्दावर नेता है निशीथ प्रामाणिक

तृणमूल कांग्रेस को छोड़ने के बाद प्रामाणिक लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया है और उन्होंने बीजेपी को 2019 के चुनाव में लोकसभा की सीट जीत कर दी। मोदी सरकार ने बंगाल की राजनीती को ध्यान रखकर निशीथ प्रमाणिक को केन्दीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की एक अहम् जिम्मेदारी भी दी।

 

ये भी पढ़ें…
जानिए कौन है Anjum Khan जिससे क्रिकेटर Shivam Dube ने मुस्लिम रिवाज रचाई शादी
बालिका वधू की एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का निधन | जानिए कौन थी Surekha Sikri?
जानें क्या है रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर? जिसे वाराणसी को सौंप रहे हैं PM मोदी | rudraksha convention centre in hindi
Black Fungus: जानिए ब्लैक फंगस क्या है? | ब्लैक फंगस के लक्षण, पहचान और बचाव
क्या है जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा? जानिए Jagannath Puri Rath Yatra का पूरा इतिहास!
Zika virus: जानिए क्या है जीका वायरस जिसने भारत में दी दस्तक | जीका वायरस के लक्षण क्या हैं?
कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण क्या है? | Corona third wave symptoms in Hindi
VIDEO
जब Navjot Singh Sidhu ने जनता के सामने पुरे कांग्रेस को धोया! ऐसा कैसे कर लेते हो गुरु?