Kadambini Ganguly Google DoodleKadambini Ganguly Google Doodle

Kadambini Ganguly को उनके 160वें जन्मदिन के मौके पर आज गूगल ने Google Doodle में मेडिकल हॉस्पिटल के साथ कादंबिनी गांगुली का एक स्केच बनाकर उन्हें याद किया। Kadambini Ganguly Google Doodle गूगल के मुख्य पृष्ठ पर देखा जा सकता है। तो आइये जानते है कौन थी कादंबिनी गांगुली जिसका गूगल डूडल बनाकर किया याद।

आपको बता दे की अक्सर गूगल किसी ख़ास मौके या किसी व्यक्ति विशेष के लिए कोई न कोई डूडल जरूर बनाता है और लोगो को उनके बारे अपने डूडल के जरिये लोगों संदेश देता है। इसी कड़ी में आज 18 जुलाई दिन रविवार को गूगल ने भारत में प्रशिक्षित होने वाली पहली महिला कादंबिनी गांगुली को उनके 160वें जन्मदिन पर गूगल डूडल बनाकर याद किया।

 

कौन थी कादंबिनी गांगुली?

कादंबिनी गांगुली गूगल भारत में चिकित्सक के रूप में प्रशिक्षित होने वाली पहली महिला डॉक्टर थी। एक डॉक्टर साथ-साथ Kadambini Ganguly महिला मुक्ति की एक मुखर कार्यकर्ता और एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं। कादंबिनी गांगुली और उनकी एक साथी चंद्रमुखी बसुइन भारतीय इतिहास में स्नातक करने वाली पहली महिला स्नातक भी बनी थी।

उनका जन्म 18 जुलाई, 1861 को भागलपुर में हुआ था जो उनके जन्म के समय ब्रिटिश भारत का हिस्सा था और अब बांग्लादेश का हिस्सा है। उनके पिता ब्रज किशोर बसु भारत के पहले महिला अधिकार संगठन के सह-संस्थापक थे। जब इनके पिता ने इन्हे स्कूल भेजा उस समय भारतीय महिलाओं के लिए शिक्षा ग्रहण करना एक सामान्य बात थी।

डॉक्टर बन रचा इतिहास

Kadambini Ganguly ने 1886 में ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त कर पुनः एक शिक्षित डॉक्टर बनने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास रच दिया। वे कुछ दिनों तक इंग्लैंड (United Kingdom) में काम किया। United Kingdom में उन्होंने स्त्री रोग में विशेषज्ञता हासिल की और तीन अतिरिक्त डॉक्टरेट प्रमाणपत्र भी अर्जित किए। गांगुली 1890 के दशक में भारत लौट आई और अपनी निजी प्रैक्टिस सुरु की।

उनके जीवन पर बानी TV Series “Prothoma Kadambini”

2020 में गांगुली के जीवन पर आधारित एक टेलीविजन सीरीज “प्रोथोमा कादंबिनी” भी बनाई है जिसने उनकी प्रेरणादायक कहानी बताकर उनकी विरासत को फिर से जिन्दा कर दिया। प्रोथोमा कादंबिनी टेलीविजन सीरीज ने उनके संघर्ष और परिश्रम की कहानी को आम लोगों तक पहुंचाया।

पति ने डॉक्टर बनाने के लिए प्रेरित किया

कादंबिनी गांगुली ने 1883 में प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता द्वारकानाथ गांगुली से शादी की। उन्हें डॉक्टरी करने और मेडिकल में डिग्री हासिल करने के लिए उनके पति द्वारकानाथ ने ही प्रोत्साहित किया। उन्होंने 1886 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज(Calcutta Medical College) से स्नातक की उपाधि हासिल की और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय-शिक्षित डॉक्टर के रूप में एक इतिहास रच दिया।

03 अक्टूबर 1923 को 62 वर्ष की उम्र में कादंबिनी गांगुली का कोलकाता में जिधन हो गया।

 

इन्होने भी किया याद :


 


 


 


ये भी पढ़े
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai
जानिए कौन है Anjum Khan जिससे क्रिकेटर Shivam Dube ने मुस्लिम रिवाज रचाई शादी
T20 World Cup Schedule: ICC ने T20 विश्व कप की घोषणा, भारत-PAK एक ही ग्रुप में होगी जोरदार टक्कर
बालिका वधू की एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का निधन | जानिए कौन थी Surekha Sikri?
इंग्लैंड में ऋषभ पंत हुए कोरोना पॉजिटिव, देखने गए थे यूरो कप का मैच | Rishabh Pant Corona Positive
जानें क्या है रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर? जिसे वाराणसी को सौंप रहे हैं PM मोदी | rudraksha convention centre in hindi