जानिए ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल कौन हैंजानिए ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल कौन हैं

Parag Agrawal Biography in Hindi: क्या आप जानते है कि ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल कौन हैं? तो आपको बता दूँ की इस समय एक और भारतीय मूल के व्यक्ति की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है और वो है भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक पवन अग्रवाल की। अब एक और भारतीय को दुनिया की एक दिग्गज सोशल नेट्वोर्किंग कंपनी की कमान दी गई है।

आपको बता दें कि पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को ट्विटर का नया सीईओ (Twitter new CEO) बना दिया गया है। पराग अग्रवाल इसके पहले कंपनी में बतौर CTO (chief technology officer) काम कर रहे थे। तो आइए जानते हैं Parag Agrawal Biography in Hindi और साथ ही जानेगे कि IIT से पढ़े ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल कौन हैं?

 

पराग अग्रवाल कौन हैं?

पराग अग्रवाल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के नए CEO है। इससे पहले Parag Agarwal Twitter के CTO पद पर कार्य कर रहे थे। भारतीय मूल केअमेरिकी पराग अग्रवाल 2011 से ही ट्विटर के साथ कार्य कर रहे थे। वे आईआईटी मुंबई के भी छात्र रह चुके है | आपको बता दें कि सोमवार को ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ट्विटर की तरफ से ये बताया गया कि पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ बनाया गया है। तो आइये जानते है की आखिर पराग अग्रवाल कौन हैं? और उनकी जीवनी क्या है।

 

Parag Agrawal Biography in Hindi

पराग अग्रवाल की स्कूली शिक्षा Atomic Energy Central School से हुई है। इनकी पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल (Vineeta Agrawal) है और ये एक वेंचर कैपिटलिस्ट और फिजिश‍ियन हैं। पराग और विनीता का एक तीन साल बच्चा भी है। पराग ने वर्ष 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया था। पराग इससे पहले Microsoft, AT&T और Yahoo के साथ भी काम कर चुके हैं। पराग अग्रवाल का काम इन तीनों ही कंपनी में रिसर्च-ओरिएंटेड था।

उन्होंने ट्विटर में अपने कॅरिअर की शुरुआत ऐड रिलेटेड प्रोडक्ट्स पर काम करने से की थी। लेकिन बाद में वो ट्विटर की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने लगे। तो आइए जानते हैं कि IIT से पढ़े ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल का पूरा जीवन परिचय (Parag Agrawal Biography in Hindi ) क्या है ?

Parag Agrawal Biography in Hindi
Parag Agrawal Biography in Hindi

 

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय

नाम पराग
पूरा नाम पराग अग्रवाल
जन्म NA
जन्म स्थान भारत
SCHOOL Atomic Energy Central School
University IIT Mumbai, Maharashtra
शिक्षा कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग
उच्च शिक्षा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PHD) कंप्यूटर साइंस स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
पेशा कंप्यूटर इंजीनियर, ट्विटर के CEO
शादी का स्टेटस विवाहित
पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल
बच्चों का नाम अनामिका अग्रवाल
पिता का नाम NA
माता का नाम NA
बच्चों का नाम अनामिका अग्रवाल
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू
वर्तमान पता सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया,USA

 

 

ट्विटर बोर्ड को पराग पर भरोसा!

ट्विटर की तरफ से Parag Agrawal को लेकर एक बयान में कहा कि पराग ट्विटर को समझते हैं और कंपनी की विश‍िष्ट संभावनाओं की कद्र करते हैं। ट्विटर ने कहा कि हमारी सबसे अहम प्राथमिकताओं को निभाने में उनकी भूमिका अहम रही है। ट्विटर के होने वाले इंडीपेन्डेंट बोर्ड चेयरमैन Bret Taylor ने कहा कि मैं यह जानता हूं कि वह क्रियान्यवन को मजबूत करने और नतीजे देने में कमाल करेंगे। बोर्ड को पराग में काफी भरोसा है।

 

ट्विटर का CEO बनने पर पराग अग्रवाल ने क्या कहा?

पराग अग्रवाल ने भी एक ट्वीट कर CEO बनाये जाने पर सबको धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जैक और हमारी पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। पराग ने आगे लिखा कि वह भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने सभी के समर्थन और उन पर भरोसा करने के लिए सबको धन्यवाद कहा।

इससे पहले जैक डोर्सी ने ट्वीट के जरिए इस्तीफा देने की बात बताई और अपने ट्वीट में ही बताया कि पराग अग्रवाल अगले सीईओ होंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में अटैच किए लेटर में पराग अग्रवाल की काफी तारीफ भी की थी। जैक डोर्सी ने बताया कि कैसे पिछले 10 सालों में पराग अग्रवाल का कार्य बहुत ही शानदार रहा है।

 

New CEO of Twitter Parag Agrawal Social midia Links:

पराग अग्रवाल का इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक: इंस्टाग्राम अकाउंट

पराग अग्रवाल का ट्विटर अकाउंट लिंक: ट्विटर अकाउंट

 

 

ये भी पढ़े…
फेसबुक ने अपना नाम क्यों बदला? Facebook का नाम बदलकर Meta किये जाने की पूरी कहानी!
जानिए क्या है संसद टीवी जिसका उद्घाटन VP वेंकैया नायडू, PM मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया
जानिए कौन है स्नेहा दुबे जिसने UN में पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक