Sneha Dubey Kaun haiSneha Dubey Kaun hai

Sneha Dubey Kaun hai: जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान हमेशा जहर उगलता रहता है। इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत के खिलाफ जमकर आग उगली। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी पकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री इमरान खान को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने करारा जबाब दिया। आज हम जानेंगे कि आखिर स्नेहा दुबे कौन है? और स्नेहा दुबे की पूरी जीवनी क्या है (Sneha Dubey Biography in Hindi)

स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का संपूर्ण भाग भारत के अविभाज्य अंग थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा की इसमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। स्नेहा ने कहा कि हम पाकिस्तान से अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने की अपील करते हैं।

 

Sneha Dubey Kaun hai?

स्नेहा दुबे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की प्रथम सचिव है। स्नेहा दुबे ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC में सफलता प्राप्त की थी। वे 2012 बैच की महिला अधिकारी हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में रुचि के चलते स्नेहा दुबे ने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने का फैसला किया। IFS बनने के बाद उनकी नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई। उन्हें 2014 में सरकार की तरफ से मैड्रिड के भारतीय दूतावास में भेजा गया। स्नेहा ने जेएनयू से MA और M.Phil किया है। स्नेहा दुबे ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से स्नातक किया।

 

Sneha Dubey Biography in Hindi

नाम स्नेहा दुबे
पद संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की प्रथम सचिव
उच्च शिक्षा JNU से MA और M.Phil.
ग्रेजुएशन पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से स्नातक
शुरुआती शिक्षा गोवा में
UPSC 2012 बैच IFS
पहली पोस्टिंग भारतीय दूतावास मैड्रिड में

 

संयुक्त राष्ट्र में PAK को स्नेहा दुबे ने दिया करारा जबाब

\पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। इस बार भी PAK को भारत की तरफ से करारा जबाब दिया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान का आतंकियों को खुला समर्थन करने का हमेशा से ही एक इतिहास रहा है। Sneha Dubey ने पाजिस्तान को वेनकाब करते हुए कहा की पकिस्तान में आतंकी खुले घूमते हैं और आम नागरिकों खासकर अल्पसंख्यक समुदाय (हिन्दुओ) के लोगों के साथ अत्याचार किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने याद दिलाया कि इस समय पूरी दुनिया यह मानती है कि पाकिस्तान की जमीन पर आतंकी पलते भी हैं। पकिस्तान में आतंकिओं का खुलेआम सपोर्ट किया जाता है। स्नेहा ने पाकिस्तान से सीधे मांग की की वह कश्मीर के अवैध तरीके से कब्जाए हिस्सों को फौरन खाली कर दे।

 

ये भी पढ़ें…
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai
जानिए कौन है कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी जिसकी मौत पर पाकिस्तान में पसरा मातम 
जानिए क्या है भारत की महामिसाइल Agni-5 जिसकी रेंज में आधी दुनिया! चीन-PAK में खलबली 
जानिए कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जो भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगीं उपचुनाव