Priyanka Tibrewal Biography in hindiPriyanka Tibrewal Biography in hindi

Priyanka Tibrewal Biography in hindi: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी के सामने अपनी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने यहां से वकील प्रियंका टिबरेवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब Priyanka Tibrewal पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सामने चुनाव लड़ेंगी। तो आइये जानते है की Priyanka Tibrewal kaun hai?

आपको बता दें की ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर हरा दिया था। ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ये सीट जीतनी जरूरी है। इस बार ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से उपचुनाव लड़ रही हैं। अब इस सीट पर मुख्य मुकाबला अब Priyanka Tibrewal vs Mamata Banerjee ही है क्योंकि कांग्रेस ने यहां अपना उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया है।

 

प्रियंका टिबरेवाल कौन हैं?

प्रियंका टिबरेवाल इस समय पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। वे पेशे से सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील भी हैं। प्रियंका टिबरेवाल ने साल 2014 में बीजेपी जॉइन किया था। उनके काम और लगन से प्रसन्न होकर बंगाल BJP ने उन्हें 2020 में बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बना दिया। प्रियंका टिबरेवाल इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार भी रह चुकी है।

आपको बता दें की प्रियंका टिबरेवाल को BJP ने भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ अपना ‘तुरुप का इक्का’ बनाया है। प्रियंका का युवाओं में काफी पकड़ है और यही उनका ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने का एक प्रमुख कारण है। प्रियंका इससे पहले भी बीजेपी से विधानसभा की उम्मीदवार रह चुकी हैं लेकिन उन्हें पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था ।

 

Priyanka Tibrewal Biography in hindi

प्रियंका टिबरेवाल का जन्म 7 जुलाई 1981 को कोलकाता में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता से हुई है। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद प्रियंका उच्च शिक्षा दिल्ली आ गईं। उन्होंने अपना ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। अपना ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद प्रियंका पुनः लॉ की पढ़ाई करने के लिए ये कोलकाता आ गईं। उन्होंने हाजरा कॉलेज से अपनी कानून की पढ़ाई पूरी की।

 

प्रियंका टिबरेवाल का जीवन परिचय

नाम प्रियंका टिबरेवाल
पूरा नाम प्रियंका शर्मा टिबरेवाल
जन्म 7 जुलाई 1981
जन्म स्थान कोलकाता, पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद बीजेपी प्रवक्ता
शिक्षा LLB, MBA
पेशा वकील, राजनीतिज्ञ
शादी का स्टेटस विवाहित
बच्चे दो बेटियां है
धर्म हिंदू

 

Priyanka Tibrewal Educational Qualification

  • प्रियंका ने अपनी स्कूली शिक्षा Welland Goldsmith School, Kolkata से की है।
  • इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई Delhi University से पूरी की।
  • प्रियंका में लॉ की पढाई Hazra Law College, University Of Kolkata पूरी की है।
  • इन्होंने MBA HR की पढाई Assumption University Of Thailand से की।

 

Priyanka Tibrewal Family

  • अगर हम प्रियंका टिबरेवाल की पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करे तो प्रियंका एक विवाहित महिला है।
  • प्रियंका की दो बेटियां है।
  • बड़ी बेटी का जन्म 2011 को हुआ था।
  • छोटी बेटी का जन्म 2014 को हुआ था।

 

Priyanka Tibrewal Political career

  • प्रियंका साल 2014 में बीजेपी से जुड़ी थी।
  • इन्हें साल 2020 में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।
  • प्रियंका को साल 2015 में BJP द्वारा म्युनिसिपल कॉन्सिल के चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया और इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
  • 2021 में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रियंका ने BJP के टिकट पर एंटल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
  • टीएमसी के स्वर्ण कमल साहा ने विधानसभा चुनाव में प्रियंका को 58257 वोटों से हराया था।
  • प्रियंका को इस बार पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 30 सितंबर 2021 को होने वाले उपचुनाव में प्रियंका का सीधा मुकाबला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा।

 

ये भी पढ़े…
जानिए कौन हैं गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल | Bhupendra Patel Biography in Hindi
जानिए कौन है नितिनभाई पटेल? जिसने कहा भारत में जबतक हिंदू बहुसंख्यक हैं संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून जिन्दा है
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai
जानिए कौन थे Dr P K Warrier? | जिनसे इलाज कराने भारत सहित दूसरे देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आते थे