Nitinbhai Patel Kaun haiNitinbhai Patel Kaun hai

Nitinbhai Patel Biography in Hindi: Nitinbhai Patel kaun hai? अगर ये सावल आपके भी मन तो आपको बता दे कि नितिनभाई पटेल गुजरात के डिप्टी सीएम है। वे अपने सच्चे और कड़वे बयानों के लिए मशहूर है और इसीलिए वे अधिकतर सुर्खिओं रहते है। हाल ही में उन्होंने कहा कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तबतक चलेगी जबतक हिंदू बहुसंख्यक हैं।

आगे उन्होंने इसी मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि मेरे शब्द लिख लीजिए अगर हिन्दुओं की संख्या कम हुई तो उस दिन ना कोई कोर्ट कचहरी होगी, ना कोई कानून होगा, कोई लोकशाही नहीं, कोई संविधान नहीं रहेगा। उन्होंने कहा की उस दिन सब हवा में दफना दिया जाएगा। उनके इस बयान पर विपक्ष द्वारा खूब हो हल्ला मचाया जा रहा है। लेकिन Gujarat Deputy CM Nitinbhai Patel अपने बयान पर अभी भी कायम है।

तो आइये आज हम जानते है की अपने सच्चे और कड़वे बयानों के लिए मशहूर Nitinbhai Patel Kaun hai? नितिनभाई पटेल की जीवनी क्या है? Nitinbhai Patel Biography in Hindi और जानेंगे Nitinbhai Patel के राजनैतिक करिअर के बारे में।

 

Nitinbhai Patel Kaun hai?

नितिनभाई पटेल कौन हैं?

नितिनभाई पटेेल इस समय गुजरात के उपमुख्यमंत्री है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री के साथ साथ वे स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण, सड़क और भवन, पूंजी परियोजना के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। नितिनभाई इससे पूर्व में जल आपूर्ति, जल संसाधन मंत्री, शहरी विकास और शहरी आवास मंत्रालय का भी प्रभार सम्हाल चुके थे।

वे एक एक दक्ष भारतीय राजनीतिज्ञ है| वे गुजरात के भारतीय जनता पार्टी केे वरिष्ठ राजनेता है। नितिनभाई पटेल पिछले 30 वर्षों से भाजपा के सदस्य रहे है। सबसे पहले उन्होंने 1995 मे विधानसभा का चुनाव लड़ा। आपको बता दें की Nitinbhai Patel पाटिदार समुदाय से आते है।

जब आनंदीबेन पटेल ने गुजरात में पटेलों के आंदोलन के बाद अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ा तो उस समय नितिनभाई पटेल का नाम गुजरात की मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे था। लेकिन भाजपा हाई कमान ने विजय रुपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया और नितिनभाई को पटेलों के आंदोलन को देखते हुए उप मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया।

 

Nitinbhai Patel Biography in Hindi

नितिन भाई पटेल का जन्म 22 जून 1956 को विसनगर गुजरात में हुआ था। उन्होंने बी.कॉम के दूसरे वर्ष तक ही पढ़ाई की और फिर कॉलेज छोड़ दिया। राजनीति में आने से पहले नितिनभाई कपास और तेल कारखानों में काम किया करते थे।

 

नितिनभाई पटेल जीवन परिचय

पूरा नाम नितिनभाई रतिलाल पटेल
जन्म तिथि 22 Jun 1956 (उम्र 65)
जन्म स्थान विसनगर गुजरात
शिक्षा 12th Pass
पिता का नाम रतिलाल पटेल
पत्नी का नाम सुलोचनाबेन पटेल
संतान जैमिन पटेल और सन्नी पटेल
शव्यवसाय राजनेता
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party

 

 

नितिनभाई पटेल का राजनीतिक सफर

नितिनभाई पटेल 1990–95, 1995–97 and 1998–2002 तक गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे।

Nitinbhai Patel अपने राजनीतिक में असफर में अनेको बार मंत्री पद सम्हाला जो निम्नलिखित है।

1995-96: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

1998-99: कृषि, लघु और मध्यम सिंचाई योजनाएँ

1999-2001: लघु और मध्यम सिंचाई योजनाएँ, सड़कें और भवन।

2001-02: वित्त और राजस्व।

2008: जल आपूर्ति, जल संसाधन (कल्पसर अनुभाग को छोड़कर), शहरी विकास और शहरी आवास।

नितिनभाई कई समितिओं के सक्रीय सदस्य रहे जिनमे वैट के कार्यान्वयन के लिए सरकारी आश्वासन, सार्वजनिक उपक्रम, अनुमान, कोषाध्यक्ष भाजपा, अधिकारिता समिति प्रमुख हैं।

1988-90: अध्यक्ष कड़ी नगरपालिका

1997-98: मेहसाणा जिला भाजपा।

नितिनभाई पटेल निम्नलिखित समितिओं के सदस्य रहे।

कार्यकारी समिति सर्व विद्यालय केलवानी मंडल

कड़ी, कार्यकारी समिति

भाग्योदय सामान्य अस्पताल, काडी

पंजारापोल संस्था, कड़ी

कड़ी नगरपालिका।

उपाध्यक्ष, संस्कार मंडल, कड़ी, स्कम ट्रस्ट स्कूल, थलतेज, अहमदाबाद।

1974: महासचिव, कड़ी तालुका नवनिर्माण समिति

1976: सी.एन. कला और बी.डी. कॉमर्स कॉलेज, काडी

1984-88: निदेशक, कड़ी कृषि उपज मंडी समिति

मेहसाणा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड आठ वर्षों के लिए।

कड़ी नगरपालिका के 15 साल के सदस्य के रूप में

उन्होंने कड़ी नगरपालिका की कार्यकारी समिति सहित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

 

Nitinbhai Patel Biography in Hindi
Nitinbhai Patel Biography in Hindi

 

ये भी पढ़े…
जानिए कौन हैं बसवराज बोम्मई जो बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री | Basavaraj Bommai kaun hain?
जानिए कौन है अहमद मसूद? जिसने पंजशीर में तालिबान को घुसने नहीं दिया | Ahmad Massoud kaun hai?
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai
जानिए देश के किसानों पर कितना है कर्ज? देखें सभी राज्यों के हैरान कर देने वाले आंकड़े!