Desh ke kisano par kitana lone haiDesh ke kisano par kitana lone hai

Desh ke kisano par kitana lone hai?: नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है और किसानों की भलाई के लिए कई योजनाओं का संचालन भी कर रही है। लेकिन देश में किसानो की हालत चिंताजनक बनी हुई है और किसान लगातार कर्जे में डूब रहे है। देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हमेशा कहते आये है की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार कठिन परिश्रम कर रही है।

जब भी किसानो की बात होती है उनके कर्जमाफी का मुद्द जरूर उठता है। आज कर्जमाफी पर बोलते हुए वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड (Minister of State for Finance Dr. Bhagwat Karad) ने भारतीय संसद को बताया अभी कर्जमाफी को लेकर सरकार की कोई भी योजना नहीं है। आपको बता दे की नबार्ड के आंकड़ों के मुताबिक देश के किसानों पर इस समय लाखो करोड़ रुपये का कर्ज है। तो आइये जानते है की देश के किसानों पर कितना कर्ज है?

 

देश के किसानों पर कितना कर्ज है?

जब बात किसानो की होती है तो पूरा देश जानना चाहता है की आखिर देश के किसानो के ऊपर बैंको का कितना कर्जा है ? और इसको काम करने के लिए सरकार क्या कर रही है? आइये जानते है की Desh ke kisano par kitana lone hai?

अगर नबार्ड (NABARD) के आंकड़ों की माने तो पूरे देश के किसानों पर इस समय 16.8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार ने आज संसद में किसानों के कर्ज का पूरा डाटा पेश किया। इसमें सभी राज्यों के किसानों पर कर्ज का लेखा-जोखा मौजूद है। सरकार के दस्तावेज के मुताबिक तमिलनाडु किसानो के करह के मामले में सबसे ऊपर है। तमिलनाडु राज्य में किसानों पर कुल 1.89 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

किसानो के कर्ज के मामले में तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश और फिर तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है। संसद में सरकार ने ये भी साफ़ किया की निकट भविष्य में सरकार की कर्जमाफी की कोई योजना नहीं है। तो आइये जानते है Desh ke kisano par kitana lone hai? का राज्यवार बिवरण।

 

Desh ke kisano par kitana lone hai?

farmers debt statistics of all the states of the country
farmers debt statistics of all the states of the country

 

 

ये हैं वो 5 राज्य जहाँ है किसानों पर सबसे ज्यादा कर्ज

तमिलनाडु (Tamil Nadu): 189623.56 करोड़ का कर्ज

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh): 169322.96 करोड़ का कर्ज

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh): 155743.87 करोड़ का कर्ज

महाराष्ट्र(Maharashtra): 153658.32 करोड़ का कर्ज

कर्नाटक(Karnataka): 143365.63 करोड़ का कर्ज

 

ये हैं वो 5 राज्य जहाँ है किसानों पर सबसे कम कर्ज

दमन और दीव (Daman and Diu): 40 करोड़ का कर्ज

लक्षद्वीप (Lakshadweep): 60 करोड़ का कर्ज

सिक्किम (Sikkim): 175 करोड़ का कर्ज

लद्दाख (Ladakh): 275 करोड़ का कर्ज

मिजोरम (Mizoram): 554 करोड़ का कर्ज

 

 

ये भी पढ़ें…
Raj Kundra Pornography case: डेढ़ अरब के रेवेन्यू के साथ ये था राज कुंद्रा की पोर्न इंडस्ट्री का फ्यूचर प्लान!
असम-मिजोरम सीमा विवाद: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा मैं असम का एक इंच भी किसी को नहीं दूंगा!
कौन होगा कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री? ये 3 नाम CM की रेस में सबसे आगे!
CM Yogi को अयोध्या विधानसभा से मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी! इसपर आपकी क्या राय है?
जानिए कौन हैं मीराबाई चानू? जिसने Tokyo olympics में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
जानें क्या है रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर? जिसे वाराणसी को सौंप रहे हैं PM मोदी | rudraksha convention centre in hindi