Assam-Mizoram border dispute in hindiAssam-Mizoram border dispute in hindi

Assam-Mizoram border dispute in hindi: उत्तर पूर्वी राज्य असम (Assam) और मिजोरम (Mizoram) के बीच चल रहे एक सीमा विवाद को लेकर सोमवार को दोनों राज्यों की सीमाओं पर हिंसा की घटनाये हुई। हिंसा की इस घटना में असम पुलिस के छह जवान भी शहीद हो गए जिसके बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव और बढ़ गया है। असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा(Himanta Biswa Sarma) और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा(Zoramthanga) ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

आपको बता दे की इन दोनों राज्यों के बीच ये संघर्ष काफी पुराना है क्योकि ये मामला दोनों राज्यों के बीच के सीमा विवाद (Border Dispute) से जुड़ा है। दोनों राज्य के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रीओ से जल्द से जल्द इस विवाद का समाधान निकालने के लिए कहा है।

 

असम का एक इंच भी किसी को नहीं दूंगा

असम-मिजोरम सीमा विवाद पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मिडिया से बात करते हुए कहा की मैं असम की ज़मीन का एक इंच भी किसी को नहीं दे सकता। हाँ अगर कल संसद एक क़ानून बना दे कि बराक वैली को मिज़ोरम को दिया जाए तो मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। परन्तु जब तक संसद यह फैसला नहीं लेती मैं किसी भी व्यक्ति को असम की ज़मीन नहीं लेने दूंगा।

 

Assam-Mizoram border dispute in hindi

मिजोरम-असम सीमा विवाद की वजह

असम और मिजोरम के बीच लगभग 164 किलोमीटर लंबा बॉर्डर है। इस बॉर्डर की सीमाएं मिजोरम के अइज़ोल, कोलासिब, मामित और असम के काचर, हेल कांडी और करीमगंज जिलों से होकर गुजराती है। असम-मिजोरम सीमा विवाद की जड़ इसी बॉर्डर पर मौजूद गुटगुटी गांव के पास शुरू हुआ जब मिजोरम की पुलिस ने इस गांव के पास कुछ अस्थाई कैंप बना लिए जिसपर असम अपना दावा करता आया है।

 

दोनों मुख्यमंत्रीओ ने एक दूसरे पर लगाए आरोप!

Assam-Mizoram border dispute पर दोनों राज्यों के सीमा विवाद पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई जब दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रीओ ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगा दी। ट्वीटर पर बहस की शुरुआत मिजोरम के मुख्य मंत्री ज़ोरमथंगा (Zoramthanga ) ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए की जिसमे हिंसक झड़प साफ़ देखि जा सकती है। इस ट्वीट में उन्होंने देश के गृहमंत्री को भी टैग किया।

 

मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा के पोस्ट के जवाब में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मिजोरम की पुलिस असम की पुलिस को उसकी जमीन से हटाना चाहती है। गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मिज़ोरम पुलिस पर ये आरोप लगाया कि मिजोरम के कोलासिब जिले के एसपी ने धमकी दी है कि ना तो मिजोरम की पुलिस पीछे हटेगी और ना ही वहां के नागरिक। आपको बता दे की अब इस हिंसा में मिजोरम के नागरिक भी शामिल हो गए हैं।

 

ये भी पढ़े…
कौन होगा कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री? ये 3 नाम CM की रेस में सबसे आगे!
CM Yogi को अयोध्या विधानसभा से मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी! इसपर आपकी क्या राय है?
जानिए कौन हैं मीराबाई चानू? जिसने Tokyo olympics में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
जानिए कौन है पूनम पांडे जिसने लगाए राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप? | Poonam Pandey kaun hai?
क्या है जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा? जानिए Jagannath Puri Rath Yatra का पूरा इतिहास!