Karnataka ka naya mukhyamantri kaun hogaKarnataka ka naya mukhyamantri kaun hoga

कर्णाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर भारतीय जनता पार्टी में मंथन सुरु हो गया है। 26 जुलाई दिन सोमवार को कर्नाटक की राजनीति में हलचल मच गई जब कर्णाटक बीजेपी के बरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब बड़ा सबाल ये है की भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब किसे कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाएगी। तो चलिए जानते है की Karnataka ka naya mukhyamantri kaun hoga?

 

Karnataka ka naya mukhyamantri kaun hoga?

कौन होगा कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री?

कर्णाटक के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में अब सबके मन में ये प्रश्न है की बीजेपी राज्य की कमान अब किस नेता को सौंपती है। आज संसद भवन में bjp अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच इस मुद्दे को लेकर बैठक हुई जिसमे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर बिचार किया गया।

शाम तक पार्टी तय कर देगी कर्णाटक के ऑब्ज़र्वर का नाम

आज शाम तक भारतीय जनता पार्टी कर्णाटक के ऑब्ज़र्वर का नाम तय कर देगी। पार्टी द्वारा तय किया गया ऑब्ज़र्वर अगले कुछ दिनों में कर्नाटक जाएंगे और हालातो का जायजा लेंगे। भाजपा आलाकमान द्वारा इस हप्ते के अंत तक Karnataka ka naya mukhyamantri kaun hoga? उसके नाम पर मोहर लगा दी जाएगी। जब तक कोई नया नाम सामने नहीं आ जाता तब तक के लिए येदियुरप्पा ही राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मिडिया सूत्रोंकी माने तो धर्मेंद्र प्रधान कर्नाटक के ऑब्ज़र्वर होंगे।

मुख्यमंत्री की रेस में ये 3 नाम सबसे आगे

कर्णाटक के मुख्यमंत्री की दौड़ में वैसे तो कई नाम है लेकिन उनमे से अगले मुख्यमंत्री की रेस में 3 नाम सबसे आगे आ रहे है। तो चलिए जानते है की Karnataka ka naya mukhyamantri kaun hoga?

¹- बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai)

मुख्यमंत्री की रेस में जो सबसे पहला नाम है वो है बसवराज बोम्मई का जो लिंगायत समुदाय से आते हैं। बसवराज बोम्मई मौजूदा कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री और साथ साथ कानून मंत्री भी है। बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाने के पीछे एक प्रमुख कारण ये भी है येदियुरप्पा की तरह ये भी लिंगायत समुदाय से ही आते है। ये भी खबर है की RSS भी लिंगायत समुदाय आने वाले किसी व्यक्ति को ही कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाना चाहता है।

²- विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी (Vishweshwar Hegde Kageri)

राज्य के मुख्यमंत्री पद की रेस में दूसरा नाम है विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी का जो की एक ब्राह्मण समुदाय से हैं और मौजूदा कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष हैं। सूत्रों की माने तो इन बार भारतीय जनता पार्टी गैर-लिंगायत को मुख्यमंत्री बनाने के बारे में भी सोच रही है। ऐसे में विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी का मुख्यमंत्री बनने का दवा और भी पुख्ता हो जाता है।

³- प्रह्रलाद जोशी (Pralhad Joshi)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की रेस में तीसरा नाम है केंद्रीय कोयला खनन मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्रलाद जोशी का जो मोदी कैबिनेट में एक जाना पहचाना नाम है। आपको बता दे की केंद्रीय मंत्री प्रह्रलाद जोशी कर्णक से ही आते है। उनके काम काज को देखते हुए पार्टी उन्हें भी मुख्यमंत्री बना सकती है।

 

इस्तीफे के बाद CM येदियुरप्पा का बयान

सोमवार 26 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया । साथ ही उन्होंने कहा की “इस्तीफा देने के लिए किसी ने मुझ पर दबाव नहीं डाला। ये मैंने खुद फैसला लिया ताकि सरकार के 2 साल पूरे होने के बाद कोई और मुख्यमंत्री का पद संभाल सके। मैं अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए काम करूंगा”

 

ये भी पढ़े…
26 July Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है? जाने कारगिल विजय का पूरा इतिहास
CM Yogi को अयोध्या विधानसभा से मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी! इसपर आपकी क्या राय है?
देखे VIDEO: महाराष्ट्र के धारावी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी कई किलोमीटर लम्बी लाइन! सोशल डिस्टेंसिंग उडी धज्जिया!
जानिए कौन हैं मीराबाई चानू? जिसने Tokyo olympics में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
जानिए कौन है पूनम पांडे जिसने लगाए राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप? | Poonam Pandey kaun hai?
जानिए क्या है “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” जिसकी शुरुआत CM योगी ने की। mukhyamantri bal seva yojana kya hai?