My Traffic My Safety App kya haiMy Traffic My Safety App kya hai

आजकल पुरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास हो रहे है। भारत सरकार सहित सभी राज्यों की सरकार महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहीं हैं। इसी के कड़ी में महिलाओ की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए माई ट्रैफिक माई सेफ्टी नाम से एक एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है जो महिलाओ की सुरक्षा को और पुख्ता करेगा। आइये जानते है कि महिलाओ की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया My Traffic My Safety App kya hai?

 

My Traffic My Safety App kya hai?

माई ट्रैफिक माई सेफ्टी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया App है। इसके जरिये मध्य प्रदेश सरकार ने यात्रा कर रही महिलाओ की सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा है। My Traffic My Safety App उन यात्रियों खासकर महिलाओ के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करती है। सरकार का इस मोबाइल एप्लीकेशन के करिये यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।

 

कैसे काम करेगा My Traffic My Safety App

मध्य प्रदेश सरकार ने बताया की MP पुलिस शहर के सभी लगभग 9 हजार ऑटो और टैक्सी को इस APP पर रजिस्टर करेगी। इसमें पहले चरण में अभी तक शहर के 3 हजार ऑटो और टैक्सी रजिस्टर्ड हो चुके हैं। अब तक जो भी गाड़िया My Traffic My Safety App पर रजिस्टर्ड हुई है उनमे जीपीएस और क्यूआर कोडिंग सिस्टम लगे हैं।

यात्रा के दौरान यात्री QR code को मोबाइल में स्कैन करके इस एप पर गाड़ी की पूरी जानकारी देख सकता है। इसमें गाड़ी के साथ चालक और अन्य सभी जानकारिया उपलब्ध होंगी। महिला चाहे तो उस गाड़ी जिसमे वो सवार है उसकी पूरी जानकारी अपने परिवार को भेज सकती है।

My Traffic My Safety App की सबसे ख़ास बात यह है की जैसे ही यात्री को कोई खतरा महसूस हो इस App में लगे ख़ास अलार्म के जरिए पुलिस को सन्देश पहुंच जाता है। पुलिस के पास अलार्म के साथ साथ गाड़ी की लोकेशन और अन्य सभी जानकारी आ जाती है जिससे वो समय पर पहुंचकर होने वाली वारदात को रोक सकती है।

My Traffic My Safety App launched

महिलाओं एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए माई ट्रैफिक माई सेफ्टी अप्पिकेशन को ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम में लॉन्च किया गया। अप्पिकेशन के उद्घाटन के मौके पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और ग्वालियर रेंज के आईजी श्री अविनाश शर्मा के साथ मध्य प्रदेश पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Download My Traffic My Safety app

कैसे डाउनलोड करे माई ट्रैफिक माई सेफ्टी App?

माई ट्रैफिक माई सेफ्टी एप्लीकेशन गूगल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आप अपने मोबाईल से गूगल प्ले स्टोर ओपन करके वहां सर्च बार में “My Traffic My Safety” लिखकर इसे वह से डाउनलोड कर सकते है। ये एप्लीकेशन बिलकुल फ्री है।

 

ये भी पढ़े…
जानिए कौन हैं बसवराज बोम्मई जो बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री | Basavaraj Bommai kaun hain?
जानिए देश के किसानों पर कितना है कर्ज? देखें सभी राज्यों के हैरान कर देने वाले आंकड़े!
Raj Kundra Pornography case: डेढ़ अरब के रेवेन्यू के साथ ये था राज कुंद्रा की पोर्न इंडस्ट्री का फ्यूचर प्लान!
26 July Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है? जाने कारगिल विजय का पूरा इतिहास
CM Yogi को अयोध्या विधानसभा से मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी! इसपर आपकी क्या राय है?
जानिए कौन हैं मीराबाई चानू? जिसने Tokyo olympics में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक