bhupendra patel biography in hindibhupendra patel biography in hindi

bhupendra patel biography in hindi: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद अब भूपेंद्र भाई पटेल (BhupendraBhai Patel) गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रखा जिसे bJP बिधायक दल ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। आइये जानते है की bhupendra patel kaun hai?

आपको बता दे की विजय रुपाणी के त्यागपत्र के बाद सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, सीआर पाटिल और गोरधन झड़फिया का नाम भी शामिल थे। लेकिन गुजरात भाजपा के विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर फाइनल मुहर लगी।

आज हम जानेगे की गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल कौन है? भूपेंद्र पटेल के माता पिता कौन है? भूपेंद्र पटेल का एजुकेशन क्या है? भूपेंद्र पटेल की उम्र क्या है? भूपेंद्र भाई पटेल का राजनीतिक कॅरिअर क्या है? भूपेंद्र पटेल गुजरात के किस जगह से है? भूपेंद्र पटेल की पूरी जानकारी और जानेंगे bhupendra patel biography in hindi.

 

bhupendra patel kaun hai?

जानिए कौन हैं गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल?

भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 12 सितम्बर को गुजरात का मुख्यमंत्री घोसित किया गया। वे गुजरात भाजपा के शीर्ष नेताओं में से एक है। भूपेंद्र पटेल गुजरात की घाटलोडिया विधान सभा से विधायक हैं। इससे पहले वे अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) के चेयरमैन रह चुके हैं। भूपेंद्र भाई पटेल ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MAC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी काम कर चुके है।

 

bhupendra patel biography in hindi

भूपेंद्र भाई पटेल गुजरात को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया है। सभी को चौंकाते हुए बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी ने यह फैसला लिया। राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के बेहद करीबी माने जाते हैं। आपको बता दें कि आनंदीबेन पटेल ने जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था तो उनकी सीट से भूपेंद्र पटेल ही चुनाव लड़े थे। वे निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के भी करीबी माने जाते है। उनके नाम का प्रस्ताव विजय रुपाणी ने ही सुझाया जिसे बीजेपी विधायक दल द्वारा सर्वसम्मति से मान लिया गया।

 

गुजरात के नए CM भूपेंद्र भाई पटेल का जीवन परिचय

नाम भूपेंद्र भाई पटेल
पूरा नाम भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
जन्म 15 जुलाई 1962
जन्म स्थान गुजरात भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
शिक्षा सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
माता अभी अपडेट होना बाकी है
पिता अभी अपडेट होना बाकी है
जीवन साथी अभी अपडेट होना बाकी है
बच्चे अभी अपडेट होना बाकी है
धर्म हिंदू
पता शिलाज, अहमदाबाद, गुजरात

 

भूपेंद्र पटेल का राजनीतिक करियर:

Political career of Bhupendra Patel

  • भूपेंद्र भाई पटेल लंबे समय से गुजरात की राजनीति से जुड़े हुए हैं। वे सामाजिक और राजनीतिक तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओ में से एक हैं।
  • साल 1999-2000 में वे स्थायी समिति के अध्यक्ष और मेमनगर नगरपालिका के अध्यक्ष रहे चुके है।
  • साल 2008-10 में वे एक सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर एएमसी के स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
  • साल 2010-15 के दौरान वे थलतेज वार्ड से पार्षद थे।
  • वर्ष 2015-17 के दौरान वे अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष थे।
  • साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार जीत दर्ज की।
  • अब करीब साढ़े तीन साल के बाद साल 2021 में उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है।
  • भूपेंद्र भाई पटेल पाटीदार संगठनों सरदार धाम और विश्व उमिया फाउंडेशन में ट्रस्टी भी हैं।

 

 

ये भी पढ़े…
जानिए कौन है नितिनभाई पटेल? जिसने कहा भारत में जबतक हिंदू बहुसंख्यक हैं संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून जिन्दा है
जानिए कौन हैं बसवराज बोम्मई जो बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री | Basavaraj Bommai kaun hain?
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai