Agni-5 मिसाइल की पूरी जानकारीAgni-5 मिसाइल की पूरी जानकारी

Agni-5 मिसाइल की पूरी जानकारी: भारत परमाणु शक्ति संपन्न अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के अपग्रेड वर्जन का परीक्षण करने जा रहा है। इस मिसाइल के परीक्षण को लेकर चीन पाकिस्तान समेत कई देशों ने आपत्ति जाहिर की है। चीन और पकिस्तान की आपत्ति का कारण Agni-5 की रेंज है जिसके अंदर पूरा पकिस्तान और चीन आता है। आज जानेंगे की Agni-5 मिसाइल क्या है?

आपको बता दें की भारत पहले ही अग्नि-5 मिसाइल का 7 बार सफल परीक्षण कर चुका है। चीन का नाराज होना तो स्वाभाविक है क्योंकि अग्नि-5 मिसाइल की रेंज में उसका पूरा देश आ रहा है। चीन का ऐसा कोई शहर नहीं हैं जो Agni-5 मिसाइल के हमले से बच सके। तो आइए जानते हैं इस मिसाइल की खासियत क्या है? और जानेंगे Agni-5 मिसाइल की पूरी जानकारी।

 

Agni-5 मिसाइल क्या है?

अग्नि-5 एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) है। अग्नि-5 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने मिलकर बनाया है। अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज 5000 से 8000 बताई जाती है। ये मिसाइल अपने निशाने पर सटीकता से हमला करता है। इस मिसाइल को बनाने की योजना वैज्ञानिक एम. नटराजन ने साल 2007 में पहली बनाई थी।

अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च करने के लिए जमीन पर चलने वाले मोबाइल लॉन्चर का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें की इस मिसाइल को ट्रक पर लोड करके सड़क के रस्ते किसी भी स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। अब तक अग्नि-5 मिसाइल के सात सफल परीक्षण हो चुके हैं। यह मिसाइल दुश्मन को बर्बाद करने के लिए बेहतरीन हथियार है। इसकी सटीकता, गति और विध्वंसकारी ताकत से चीन और पाकिस्तान में खलबली मची हुई है।

 

Agni-5 मिसाइल की पूरी जानकारी

  • अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) का वजन 50 हजार किलोग्राम है।
  • अग्नि-5 17.5 मीटर लंबी है।
  • इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है।
  • अग्नि-5 के ऊपर 1500 Kg का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है।
  • इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं।
  • अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की रफ्तार ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है।
  • अग्नि-5 एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
  • अग्नि-5 मिसाइल 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है।
  • अग्नि-5 में अत्याधुनिक सिस्टम जैसे रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, NavIC सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है।
  • अग्नि-5 मिसाइल की सबसे खास बात है इसमें मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स तकनीक (MIRV) का इस्तेमाल किया जाता है।
  • MIRV तकनीक में मिसाइल के ऊपर लगाए जाने वॉरहेड (Warhead) में एक हथियार के बजाय कई हथियार लगाए जा सकते हैं।
  • अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगा सकता है।
  • इस मिसाइल की रेंज में पूरा एशिया, यूरोप, अफ्रीका के ज्यादातर हिस्से आते है।
  • यह मिसाइल कुल मिलाकर 800 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर हमले कर सकती है।
  • अग्नि-5 को केवल प्रधानमंत्री के आदेश के बाद ही छोड़ा जाता है।
  • भारत ने इसे ‘शान्ति शस्त्र’ (वेपन ऑफ पीस) का नाम दिया है।

 

ब्लैक बॉक्स क्या होता है? जानिए Black Box से कैसे खुलते है दुर्घटनाग्रस्त विमानों के राज?

 

रेल, सड़क, हवा कही से भी अग्नि-5 का हो सकता है इस्तेमाल!

अग्नि 5 की सबसे बड़ी खासियत ये है की इसे रेल सड़क हो या हवा, कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मिसाइल को देश के किसी भी कोने में इसे तैनात कर सकते हैं। इसे किसी भी प्लेटफॉर्म से युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। अग्नि 5 को कहीं भी बड़ी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। हम अग्नि 5 को बड़ी ही आसानी से अपने दुश्मन के करीब पंहुचा सकते हैं। इसके भारतीय सेना में शामिल होने से भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी क्योंकि इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है और ये परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है।

 

चीन का आरोप अग्नि-5 मिसाइल की रेंज छुपा रहा भारत

चीन ने भारत सरकार पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज छुपाने का आरोप लगाया। चीन की पीएलए एकेडेमी ऑफ मिलिट्री साइंसेज के रिसर्चर डू वेनलॉन्ग ने मीडिया से कहा कि अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 8000 किलोमीटर से ज्यादा है लेकिन भारत सरकार इसकी ऑफिसियल रेंज 5000 बता रही है जिससे दुनियाभर के देश भारत पर आपत्ति न उठाएं। भारतीय मीडिया में भी ऐसी खबरें आई थीं कि अग्नि-5 मिसाइल की रेंज को गुप्त रखा गया है और इसकी रेंज को और बढ़ाया जा सकता है।

 

Agni-5 मिसाइल क्या है
Agni-5 मिसाइल क्या है?

 

ये भी पढ़ें…
जानिए क्या है संसद टीवी जिसका उद्घाटन VP वेंकैया नायडू, PM मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया
जानिए कौन थे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जो भारत की पहली निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति थे
जानिए क्या है कार्बी आंगलोंग समझौता जिससे पूर्वोत्तर आएगी शांति
जानिए क्या है जीनोमिक्स? जो 21वीं सदी का होगा प्रमुख उद्योग