Sansad TV Kya haiSansad TV Kya hai

Sansad TV Kya hai: संसद की कार्यवाही का प्रसारण के लिए अब आपको कई चैनलों पर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप देश की संसद की कार्यवाही सिर्फ एक चैनल संसद टीवी (Sansad TV) पर देख सकते है। संसद टीवी का उद्घाटन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 15 सितम्बर को किया। आज हम जानेंगे की संसद टीवी क्या है? और साथ ही जानेंगे संसद टीवी की पूरी जानकारी।

 

Sansad TV Kya hai?

जानिए क्या है संसद टीवी?

संसद टीवी भारत सरकार का एक टेलीविजन नेटवर्क चैनल है जो भारतीय संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही की लाइव कवरेज प्रदान करता है। आपको बता दें की इससे पहले संसद की कार्यवाही को दो अलग अलग टीवी चैनलों लोकसभा टीवी (Lok Sabha TV) और राज्यसभा टीवी (Rajya Sabha TV) पर दिखाया जाता था। अब लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का मर्जर कर ‘संसद टीवी’ नाम का एक नया चैनल बना दिया गया है। अब संसद की कार्यवाही का सीधा प्रसारण Sansad TV चैनल पर किया जाएगा।

 

संसद टीवी की पूरी जानकारी

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद टीवी का उद्घाटन किया। ख़बरों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू के संयुक्त निर्णय के बाद ऐसा कदम उठाया गया है। आपको बता दें की अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा का प्रसारण एक ही चैनल संसद टीवी पर होगा।

संसद टीवी भारतीय संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही की लाइव कवरेज के साथ साथ केंद्र सरकार की कार्यवाही और अन्य सार्वजनिक मामलों की भी कवरेज प्रदान करता करेगा। Sansad TV का प्रमुख उद्देश्य भारत के संसदीय और विधायी निकायों के सभी कार्यों को जनता के सामने लाकर इसे पारदर्शी बनाना है। आपको की लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का विलय करके ‘संसद टीवी’ बनाया गया है।

 

रवि कपूर को बनाया गया संसद टीवी का CEO

संसद टीवी के उद्घाटन के साथ ही रवि कपूर (Ravi Kapoor) को संसद टीवी का CEO बनाया गया है। रवि कपूर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और कपड़ा मंत्रालय के पूर्व सचिव है। रवि कपूर के साथ-साथ लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज अरोड़ा को संसद टीवी का विशेष कार्याधिकारी (OSD) बनाया। आपको बता दे कि कई अहम मंत्रालयों में भी काम कर चुके रवि कपूर को अभी एक साल के लिए संसद टीवी का सीईओ बनाया गया है।

 

Sansad TV के लॉन्च पर PM Modi ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेजी से बदलते समय में मीडिया और टीवी चैनल्स की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। 21वीं सदी तो विशेष रूप से संचार और संवाद के जरिए क्रांति ला रही है। ऐसे में ये स्वाभाविक हो जाता है कि हमारी संसद से जुड़े चैनल भी इन आधुनिक व्यवस्थाओं के हिसाब से खुद को ट्रान्स्फॉर्म करें।

आगे बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी कहा कि भारत के लिए लोकतन्त्र केवल एक व्यवस्था नहीं है बल्कि एक विचार है। भारत में लोकतंत्र, सिर्फ संवैधानिक स्ट्रक्चर ही नहीं है, बल्कि वो एक स्पिरिट है। भारत में लोकतंत्र, सिर्फ संविधाओं की धाराओं का संग्रह ही नहीं है, ये तो हमारी जीवन धारा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा अनुभव है कि- “कन्टेंट इज़ कनेक्ट.” यानी, जब आपके पास बेहतर कन्टेंट होगा तो लोग खुद ही आपके साथ जुड़ते जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये बात जितनी मीडिया पर लागू होती है, उतनी ही हमारी संसदीय व्यवस्था पर भी लागू होती है। क्योंकि संसद में सिर्फ पॉलिटिक्स नहीं है पॉलिसी भी है।

इसके साथ ही उन्होंन आगे बोलते हुए कहा कि हमारी संसद में जब सत्र होता है अलग अलग विषयों पर बहस होती है तो युवाओं के लिए कितना कुछ जानने सीखने के लिए होता है। हमारे माननीय सदस्यों को भी जब पता होता है कि देश हमें देख रहा है तो उन्हें भी संसद के भीतर बेहतर आचरण की और बेहतर बहस की प्रेरणा मिलती है।

 

Sansad TV के लॉन्च पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने क्या कहा?

संसद टीवी के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र में से एक हैं। ये घटना प्रतीकात्मक रूप से लोकतांत्रिक सरकार में मीडिया के महत्व को उजागर करती है।

 

ये भी पढ़ें…
जानिए कौन थे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जो भारत की पहली निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति थे
जानिए कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जो भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगीं उपचुनाव 
जानिए कौन हैं गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल 
जानिए क्या है कार्बी आंगलोंग समझौता जिससे पूर्वोत्तर आएगी शांति
ISKCON Temple की पूरी जानकारी | जानिए हिन्दू सभ्यता को पूरी दुनिया में फ़ैलाने वाला ISKCON Temple kya hai?