Genomics kya haiGenomics kya hai

Genomics kya hai: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में एक जीनोमिक्स अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा की जीनोमिक्स 21वीं सदी का प्रमुख उद्योग होगा। उनकी इस बात को मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा बड़ी गंभीरता से लिया जा रहा है। हमारे देश के मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है की जीनोमिक्स भविष्य में देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण निभा सकता है। तो आइये जानते है की जीनोमिक्स क्या है?

 

Genomics kya hai?

आइए जानते है जीनोमिक्स क्या है?

जीनोमिक्स वो विज्ञान है जिसमे हम आर-डीएनए (R-DNA), डी एन ए अनुक्रमण तकनीक (DNA sequencing technology) एवं जैव सूचना विज्ञान(bioinformatics) का उपयोग करके जीनोम की संरचना, कार्य एवं उसके अनुक्रमण का अध्ययन करते हैं। जीनोमिक्स (Genomics ) का अध्यन जीव विज्ञान के अंतर्गत आता है। जीनोमिक्स का अध्ययन जीनोम की संरचना, कार्य, विकास, मानचित्रण और संपादन पर केंद्रित है। जीनोम(genome) एक जीव के डीएनए(DNA) का पूरा सेट होता है। जिसमें उस जीव के सभी जीन शामिल हैं। आनुवंशिकी के विपरीत जीनोमिक्स व्यक्तिगत जीन के अध्ययन और वंशानुक्रम में उनकी भूमिकाओं को संदर्भित करता है।

Genomics का उद्देश्य जीवों के सभी जीनों का सामूहिक लक्षण वर्णन और परिमाणीकरण तथा उनके अंतर्संबंध और जीव पर उसका प्रभाव है। जीनोमिक्स के अध्ययन में पूरे जीनोम के कार्य और संरचना को इकट्ठा करने और विश्लेषण के लिए एक निश्चित समय सीमा के भीतर भेजे और प्राप्त किए जा सकने वाले डीएनए अनुक्रमण और जैव सूचना विज्ञान के उपयोग के माध्यम से जीनोम का अनुक्रमण और विश्लेषण किया जाता है।

 

Important Point Of Genomics

जीनोमिक्स के कुछ महत्वपूर्ण विन्दु:

जीनोमिक्स क्या है (Genomics kya hai) ये अच्छी तरह जानने के लिए इसका अध्यन करना आवश्यक है। जीनोमिक्स के कार्यो और उसके उपयोग के कुछ महत्वपूर्ण विन्दु निचे दिए गए है जो आपको जीनोमिक्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

किसी भी जीव के सभी जीनों के समूह को संयुक्त रूप से जीनोम कहते हैं।

जीनोम किसी जीव के डीएनए का पूरा सेट होता है जिसमे उसके सभी जीन शामिल होते हैं।

जीनोमिक्स में पूरे जीनोम के कार्य और संरचना का विश्लेषण किया जाता है।

जीनोमिक्स में जीनोम के कार्य और संरचना के विश्लेषण के लिये डीएनए अनुक्रमण (DNA Sequencing) और जैव सूचना विज्ञान (Bio-informatics) का इस्तेमाल किया जाता है।

जीनोमिक्स मौजूदा समय में जैविक अनुसंधान का एक महत्त्वपूर्ण अंग बन गया है।

धीरे धीरे इसका महत्त्व मेडिसिन, जैव प्रौद्योगिकी, फोरेंसिक, सूचना प्रौद्योगिकी आदि छेत्रो में भी बढ़ रहा है।

DNA में जानकारी नीचे दिए गए चार रासायनिक क्षारों से बने एक कोड के रूप में संगृहित होती है।
1-एडेनिन (Adenine (A))
2-गुआनिन (Guanine (G))
3-साइटोसिन (cytosine (C))
4-थाइमिना (thymine (T))

 

जीनोमिक्स का मानव जीवन प्रभाव

जीनोमिक्स का मानव जीवन पर आगामी कई प्रभाव हो सकते है। या हम ये सकते है की जीनोमिक्स मानव जीवन को अच्छा बनाने और चिकित्सा पद्धति सुधारने में अहम् साबित हो सकता है। तो आइये जानते है की जीनोमिक्स का मानव जीवन में क्या अनुप्रयोग है।

व्यक्तिगत चिकित्सा (Personalized Medicine)
मानव के विकास का अध्ययन
पर्यावरण के साथ क्रिया और प्रतिक्रिया का बेहतर विश्लेषण करना
मानव स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति आ सकती है।
टीके (Vaccines) विकसित करने में जीनोमिक्स बहुत क्रांतिकारी सिद्ध हो सकती है।

जीनोमिक्स क्या है?
जीनोमिक्स क्या है?

 

भारत में जीनोमिक्स के 21वीं सदी का प्रमुख उद्योग होने की प्रबल संभावनाएँ!

भारत में लगभग 5000 जातीय, भाषायी और धार्मिक समूह पाए जाते हैं।और इतना विस्तृत जेनेटिक पूल भारत में जीनोमिक्स के भविष्य के लिये अच्छा संकेत है।

भारत में सबसे ज्यादा मधुमेह, कैंसर और हृदय-रोग जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों से लोग पीड़ित है। जिसे स्वस्थ बनाने के लिए जीनोमिक्स एक अच्छा व्यवसाय साबित हो सकता है।

भारत प्रतिवर्ष दवाओं पर $1 ट्रिलियन डॉलर खर्च करता है जिसमे से लगभग 40% राशि आगे चलकर अप्रभावी हो जाती है।

भारत में जीनोम मैपिंग के जरिये पर्सनलाइज्ड मेडिसिन को एक बड़ी आबादी तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है।

 

हैदराबाद में नंद कुमार सिंह चौहान सेंटर फॉर जीनोमिक्स अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

Nand Kumar Singh Chouhan Center for Genomics Research Center inaugurated in Hyderabad: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में नंद कुमार सिंह चौहान सेंटर फॉर जीनोमिक्स अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान Genomics kya hai? पर बोलते हुए उन्होंने जीनोमिक्स को 21वीं सदी का प्रमुख उद्योग कहा। उन्होंने कहा की जीनोमिक्स का देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हैदराबाद में स्थित यह लैब कोविड जीनोम सिक्वेन्सिंग पर काम करेगी।

 

ये भी पढ़े…
कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण क्या है? | Corona third wave symptoms in Hindi
Black Fungus: जानिए ब्लैक फंगस क्या है? | ब्लैक फंगस के लक्षण, पहचान और बचाव
Angioplasty क्या है? कैसे Heart Attack के इलाज में तत्काल कारगर साबित होती है एंजियोप्लास्टी?
MP Vaccination Maha Abhiyan: जानिए क्या है मध्य प्रदेश सरकार का वैक्सीनेशन महाभियान? जिसमे पहले ही दिन लगे कोरोना के 2266000 टीके