MP Vaccination Maha Abhiyan kya haiMP Vaccination Maha Abhiyan kya hai

MP Vaccination Maha Abhiyan kya hai: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की सरकार ने 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाभियान की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना की वैक्सीन लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दे की अब तक मध्य प्रदेश में 65% लोगों को वैक्सीन की डोज़ लग गई है।

मध्य प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के दूसरे चरण के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सम्बंधित अधिकारियों को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी, ग्राम पंचायत सदस्य, सांसद, विधायकघर लोगो के घर जाकर संपर्क करें। तो आइये जानते है की MP Vaccination Maha Abhiyan kya hai?

मुख्यमंत्री में ये भी कहा की लोगो में जागरूकता के लिए गांवों में डुग्गी पिटवाई जाए और शहरों में माइक के जरिये अनाउंसमेंट कारकार लोगो को इस अभियान और कोरोना के बारे में जागरूक किया जाये। CM Shivraj Singh Chouhan ने कहा की कोरोना की जागरूकता के लिए सम्बंधित स्वस्थ्य कर्मी और जान प्रतिनिधि सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करें।

 

Vaccination Maha Abhiyan kya hai?

जानिए क्या है मध्य प्रदेश सरकार का वैक्सीनेशन महाभियान?

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की जनता को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए एक बड़े कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसे वैक्सीनेशन महाभियान (Vaccination Maha Abhiyan) नाम दिया गया है। MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चाहते है की प्रदेश की जनता जल्द से जल्द कोरोना के टीके की दोनों डोज लगा दी जाये जिससे आने वाली संभावित तीसरी लहर से बचा सके।

MP Vaccination Maha Abhiyan kya hai? इसको समझने के लिए हमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए दोनों महाभियानों को जानना पड़ेगा। आपको बता दे की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चल रहा ये महाअभियान का दूसरा चरण है। इससे पहले 21 जुन को मुख्यामंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन महाभियान का पहला चरण सुरु किया था।

MP Vaccination Maha Abhiyan 2:

वैक्सीनेशन महाभियान के पहले ही दिन प्रदेश ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। मध्य प्रदेश में रात 8 बजे तक 22 लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इसकी जानकारी दी। मध्य प्रदेश सरकार ने 25 अगस्त को 20 लाख लोगों को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। और 26 अगस्त को 10 लाख लोगों को सिर्फ दूसरा डोज लगाने का ही लक्ष्य रखा गया है।

MP Vaccination Maha Abhiyan 1:

वैक्सीनेशन महाभियान का पहला चरण 21 जुन को शुरू हुआ था। इस अभियान शुरुआत के पहले दिन ही करीब 1742000 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी थी। आज भोपाल में मौजूदा कृषि मंत्री कमल पटेल ने वैक्सीन लगवाने आईं युवतियों के पैर छूकर उन्हें धन्यवाद दिया।

 

65% लोगों को लग चुकी है वैक्सीन!

आपको बता दे की अब तक मध्य प्रदेश में 65% लोगों को वैक्सीन की डोज़ लग चुकी है। और माजूदा वैक्सीनेशन कार्यक्रम महाअभियान से ये आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश कोरोना की वैक्सीन लगवाने के मामले में अग्रणी राज्यों में से एक है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कोरोना के वैक्सीनेशन महाअभियान पर अपनी नजर बनाये हुए है।

 

ये भी पढ़े…
जानिए क्या है अन्नपूर्णा उत्सव? जो पूरे हरियाणा में 18 और 19 अगस्त को मनाया गया | Annapurna Utsav kya hai?
NDA क्या है? NDA कैसे ज्वाइन करें? एनडीए की पूरी जानकारी | NDA kya hai?
जानिए कौन है अहमद मसूद? जिसने पंजशीर में तालिबान को घुसने नहीं दिया | Ahmad Massoud kaun hai?
जानिए क्या है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जिसका PM मोदी ने हर 14 अगस्त को मनाने का किया ऐलान | Partition Horrors Remembrance Day
जानिए क्या है रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण जो बच्चियों को देता है आत्मरक्षा की ताकत | Rani Laxmibai Self Defence Training Programme