Rani Laxmibai Self Defence Training ProgrammeRani Laxmibai Self Defence Training Programme

भारत सरकार ने देश की बच्चिओं को आत्मरक्षा का गुण सिखाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम (Rani Laxmibai Self Defence Training Programme) की शुरुआत की है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत देश की सभी बच्चीओ को अपनी सुरक्षा के लिए तैयार करना ही सरकार का लक्ष्य है। मौजूदा समय में ये कार्यक्रम देश के बिभिन्न जिलों में चलाया जा रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में बताते हुए कहा की Rani Laxmibai Self Defence Training Programme की अनुदान की राशि को 3000 रुपये से बढाकर इसे 5000 रुपये तक किया जायेगा। तो आइये जानते है की रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण क्या है?

 

Rani Laxmibai Self Defence Training Programme

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण क्या है?

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देश की बच्चिओं को आत्मरक्षा यानि सेल्फ डिफेन्स सिखाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक कार्यक्रम है। Rani Laxmibai Self Defence Training Programme के जरिये लड़कियों को प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा आत्मरक्षा (Self Defense) के गुण सिखाये जाते है। रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना’ के तहत बेटियों को मार्शल आर्ट और जूडो की ट्रेनिंग दी जाती है।

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल की बच्चीओ को न सिर्फ आत्मरक्षा के बारे में सिखाया जाता है बल्कि सड़क चलते किस तरह दूसरों की भी मदद करे उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। इन प्रोग्राम के तहत छात्राओं को पंच, किक, ब्लॉक, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना और किसी भी प्रकार की पकड़ से खुद को छुड़ाना आदि सुरक्षा के तमाम दांव पेंच सिखाये जा रहे है।

 

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का उदेश्य

Rani Laxmibai Self Defense Training का उदेश्य विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के सामने विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर उनसे सुरक्षा सिखाना है। हम सभी जानते हैं की जब भी कभी लड़कियों के सामने बिपरीत परिस्थितिया आती है उस दौरान छात्राएं उसका मुकाबला करने में अपने को असहाय महसूस करती है। और इसी के चलते कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्कूली बच्चिओं के इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने विद्यालयों में पढ़ने वाली सभी बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के लिए जूडो जैसे अनेको प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम घोषित किया। आज कई राज्यों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है।

 

Rani Laxmibai Self Defense Training का प्रभाव

Rani Laxmibai Self Defense Training Program करने के बाद कॉलेज आने जाने वाली लड़कियों को मनचले अब छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर पायेंगें क्योकि बालिकाएं अपनी रक्षा के लिए खुद तैयार रहेंगी। इस कार्यक्रम के बाद लड़किओं को किसी की मदद की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे खुद ही राह चलते मनचलों को सबक सिखाने में सक्षम होंगी। सरकार के इस कार्यक्रम से ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स को सशक्त बनाने में मदत मिलेगी। इस प्रोग्राम में बेटियों को प्रोफेसनल ट्रेनर द्वारा मार्शल आर्ट और जूडो की ट्रेनिंग दी जाएगी।

 

प्रशिक्षण के लिए बढ़ाई गई अनुदान की राशि

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत पहले 3 महीने के प्रशिक्षण में 3000 रुपये खर्च किया जाता था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया की अब इसके लिए धनराशि 3000 रुपये से बढाकर 5000 रुपये देने का फैसला किया गया है।

 

ये भी पढ़े…
ये हैं दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश जहाँ जीने के लिए सबसे कम पैसे लगते है | Top 10 cheapest country in the world
जानिए महिलाओ की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया My Traffic My Safety App क्या है?
जानिए देश के किसानों पर कितना है कर्ज? देखें सभी राज्यों के हैरान कर देने वाले आंकड़े!
26 July Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है? जाने कारगिल विजय का पूरा इतिहास
CM Yogi को अयोध्या विधानसभा से मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी! इसपर आपकी क्या राय है?
जानिए क्या है “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” जिसकी शुरुआत CM योगी ने की। mukhyamantri bal seva yojana kya hai?
UP Population Control policy: उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण नीति का ड्राफ्ट तैयार, योगी सरकार का बड़ा फैसला।