जानिए ट्विटर    के नए CEO पराग अग्रवाल    कौन हैं?

पराग अग्रवाल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के नए CEO है। इससे पहले Parag Agarwal Twitter के CTO पद पर कार्य कर रहे थे।

भारतीय मूल केअमेरिकी पराग अग्रवाल 2011 से ही ट्विटर के साथ कार्य कर रहे थे। वे आईआईटी मुंबई के भी छात्र रह चुके है | आपको बता दें कि सोमवार को ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ट्विटर की तरफ से ये बताया गया कि पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ बनाया गया है।

पराग अग्रवाल की स्कूली शिक्षा Atomic Energy Central School से हुई है। इनकी पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल (Vineeta Agrawal) है और ये एक वेंचर कैपिटलिस्ट और फिजिश‍ियन हैं। पराग और विनीता का एक तीन साल बच्चा भी है।

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय

पूरा नाम: पराग अग्रवाल जन्म स्थान: भारत शिक्षा:  इंजीनियरिंग कंप्यूटर विज्ञान University: IIT Mumbai, Maharashtra . स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

ट्विटर का CEO बनने पर पराग अग्रवाल ने क्या कहा?

पराग अग्रवाल ने भी एक ट्वीट कर CEO बनाये जाने पर सबको धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जैक और हमारी पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। पराग ने आगे लिखा कि वह भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने सभी के समर्थन और उन पर भरोसा करने के लिए सबको धन्यवाद कहा।

ट्विटर की तरफ से Parag Agrawal को लेकर एक बयान में कहा कि पराग ट्विटर को समझते हैं और कंपनी की विश‍िष्ट संभावनाओं की कद्र करते हैं। ट्विटर ने कहा कि हमारी सबसे अहम प्राथमिकताओं को निभाने में उनकी भूमिका अहम रही है।