UP Election 2022 SurveyUP Election 2022 Survey

UP Election 2022 Survey: अगले कुछ दिनों में देश के पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly election) की तारीखों का ऐलान किया जायेगा। इसमें उत्तर प्रदेश में होने वाले बिधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर है। चुनाव को लेकर सभी दलों में राजनैतिक सरगर्मियाँ बढ़ी हुई हैं। इस समय प्रत्येक राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच देश के कई बड़े मिडिया हाउस और सर्वे एजेंसिओ ने जनता का मूड जानने के लिए सर्वे किया जिसके कुछ चौंकाने वाले आँकड़े सामने आए हैं। तो आइये जानते है उत्तर प्रदेश बिधानसभा चुनाव 2022 का सर्वे क्या कहता है?

 

UP Election 2022 Survey

उत्तर प्रदेश बिधानसभा चुनाव 2022 के तमाम सर्वे में उत्तर प्रदेश में Yogi Sarkar के दमदार वापसी के संकेत मिल रहे है। आपको बता दें की देश के सभी बड़े मिडिया संस्थानों के UP Election 2022 Survey में योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में वापसी साफ़ दिख रही है। ये सभी सर्वे ऐसे समय पर आये है जब कुछ ही दिनों में प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान होने वाला है।
योगी सरकार का लगभग 5 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इस मौके पर अनेक सरकारी और प्राइवेट एजेंसीओं के कई सर्वे आए। हम आज आपके लिए इस सभी उत्तर प्रदेश बिधानसभा चुनाव 2022 के सर्वे का अध्ययन कर इन्हे एक नया नाम UP Election 2022 का महा सर्वे दिया है। इस महा सर्वे को देखने के बाद ये तो साफ़ हो जाता है कि Utter Pradesh में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में Yogi Sarkar एक बहुत बड़े जनाधार के साथ सत्ता में दमदार वापसी कर सकती है।

 

क्या कहता है UP Election 2022 का महा सर्वे?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जनसंख्या और विधानसभा सीटों की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश हमेशा से लोकसभा चुनावों की दशा और दिशा तय करता आ रहा है। UP Election 2022 के महा सर्वे के अनुसार अगर आज प्रदेश में चुनाव होते हैं तो योगी आदित्यनाथ एक बार से सत्ता में वापसी करने में सफल होते दिख रहे है। UP Election 2022 Survey के अनुसार अगर इस समय चुनाव होते हैं तो बीजेपी अकेले अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है।

 

उत्तर प्रदेश इलेक्शन 2022 का महा सर्वे!

पार्टी अनुमानित सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP+) 232-244
समाजवादी पार्टी (SP+) 131-143
बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) 16-20
कांग्रेस (Congress+) 6-10
अन्य (Others) 2-6
कुल सीटें 403
बहुमत के लिए आवश्यक 202

 

UP Election 2022 का महा सर्वे
UP Election 2022 का महा सर्वे

 

क्षेत्र के हिसाब से UP Election 2022 Survey का वोटिंग परसेंटेज

अगर हम इस सर्वे को उतर प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में बाट कर देखे तो इसका रिजल्ट कुछ इस प्रकार दिखेगा।

पश्चिमी यूपी (Western UP)

  • कुल सीटें: 136
  • बीजेपी+ : 70-74
  • सपा+ : 53-58
  • बसपा : 5-9
  • कॉन्ग्रेस+ : 0-4
  • अन्य : 0-2

पूर्वांचल (Purvanchal)

  • कुल सीटें : 130
  • बीजेपी+ : 71-75
  • सपा+ : 41-45
  • बसपा : 4-8
  • कॉन्ग्रेस+ : 2-6
  • अन्य 2-6

अवध (Awadh)

  • कुल सीटें : 118
  • बीजेपी+ : 77-81
  • सपा+ : 33-37
  • बसपा : 2-6
  • कॉन्ग्रेस+ : 02
  • अन्य : 0-2

बुंदेलखंड (Bundelkhand)

  • कुल सीटें : 19 सीटों पर
  • बीजेपी+ : 12-16
  • अन्य सभी : 3-7

 

सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में CM योगी की धमाकेदार वापसी!

अगर इन सभी सर्वे आंकड़े सही साबित हुए तो उत्तर प्रदेश में CM योगी की धमाकेदार वापसी तय मानी जा सकती है। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा की 403 सीटें है जिसमे बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 202 है। अगर सर्वे की माने तो BJP अपने दम पर पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करती दिख रही है।

 

अखिलेश भी होंगे पहले से ज्यादा मजबूत!

UP Election 2022 के महा सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश बिधानसभा चुनाव में अखिलेश की समाजवादी पार्टी को 131-143 सीटें मिलने की संभावना है। आपको बता दें की 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को सिर्फ 47 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसलिए अगर साल 2017 के विधानसभा चुनाव से इन आंकड़ों की तुलना की जाए तो अखिलेश यादव पहले से ज्यादा मजबूत होते दिख रहे है।

 

ये भी पढ़े…
UP Opinion Poll 2022: उत्तर प्रदेश में फिर Yogi Sarkar! सर्वे के मुताबिक UP में भारी बहुमत से लौटेगी BJP!
CM Yogi को अयोध्या विधानसभा से मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी! इसपर आपकी क्या राय है?
चर्चा का विषय बनी मोदी-योगी की ये तस्वीरें, CM Yogi के कंधे पर PM Modi का हाथ: Modi Yogi Latest Photos
CM Yogi attack on SP In UP Assembly: सपा के ​लिए उनका परिवार ही पार्टी! समय सबको समझा देता है!