CM Yogi attack on SP In UP AssemblyCM Yogi attack on SP In UP Assembly

CM Yogi attack on SP In UP Assembly: उत्तर प्रदेश में राजनैतिक सरगर्मियां तेज है। इसी सिलसिले के दौरान कल यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को भाजपा के समर्थन से डेप्‍युटी स्‍पीकर पद के लिए चुना गया। इसले बाद विधानसभा के नए उपाध्‍यक्ष को बधाई देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा की इसे 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर समझा जाये। योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के ​लिए उनका परिवार ही पार्टी है। लेकिन समय सबको समझा देता है।

 

CM Yogi attack on SP In UP Assembly

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए उपाध्‍यक्ष को बधाई देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि सपा सहित पूरा विपक्ष अंतर्विरोधों से ग्रस्त है। उन्होंने कहा की समाजवाद की विरोधी समाजवादी पार्टी के लिए उनका परिवार ही पार्टी है। लेकिन बीजेपी के लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है। उन्होंने कहा कि समय सबको समझा देता है।

CM योगी ने कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव और अच्छे ढंग से इसको समझाने का काम करेगा। भाजपा समर्थित उम्मीदवार सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को जितने के बाद योगी ने कहा कि आज के विधान सभा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम इस बात को साबित करता है की 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

 

समय सबको समझा देता है!

उत्तर प्रदेश बिधानसभा के उपाध्यक्ष चुनाव में BJP समर्थित उम्मीदवार नितिन अग्रवाल की जीत के बाद सदन को संबोधित करते हुए योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। CM योगी ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव तक में समाजवादी पार्टी विपक्ष को एकजुट न कर सकी। इन्हें इस चुनाव का परिणाम भी पता था और 2022 के चुनाव परिणाम की जानकारी भी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि जो रिजल्ट आज आया है यही रिजल्ट एक बार फिर 2022 में भी आएगा। आपको बता दें की सपा प्रत्याशी नरेंद्र वर्मा को बिधानसभा में मात्र 60 वोट मिले जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूति जताई। योगी जी ने साथ ही यह भी कहा कि चार साल पहले अगर सपा उन्हें प्रत्याशी बनाती तो संभवत: उनकी जीत हो सकती थी। लेकिन, उनकी अपनी पार्टी ने रिजल्ट जानते हुए भी उपाध्यक्ष चुनाव के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया। यह एक धोखा है जो सपा ने नरेंद्र वर्मा के साथ किया है।

 

सपा के ​लिए उनका परिवार ही पार्टी

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा (CM Yogi attack on SP In UP Assembly). उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए उनका परिवार ही पार्टी है। लेकिन बीजेपी के लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है। आपको बता दें की योगी आदित्यनाथ लगातार समाजवादी पार्टी को एक परिवार की पार्टी कहते आये है। बीजेपी के अन्य नेता भी इसे समाजवादी नहीं परिवारवादी पार्टी कहकर बुलाते है।

 

ये भी पढ़े…
CM Yogi का मुलायम परिवार पर निशाना! कहा CAA उपद्रविओं के समर्थन में खड़ा था पूरा खानदान!
UP Opinion Poll 2022: उत्तर प्रदेश में फिर Yogi Sarkar! सर्वे के मुताबिक UP में भारी बहुमत से लौटेगी BJP!
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा राम-कृष्ण के बिना देश अधूरा, इनका अपमान देश का अपमान! सरकार बनाए कानून!
गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए कश्मीर भेजी स्पेशल ऑपरेशन टीम!