Ridhima Pandit kaun haiRidhima Pandit kaun hai

Ridhima Pandit Biography in hindi: इन दिनों रिद्धीमा पंडित का नाम खूब सुर्खिओ में है कारण है इनका कलर्स पर आने वाला शो बिग बॉस में एंट्री (Ridhima Pandit in Bigg Boss)। टीवी की जानी मानी अदाकारा रिद्धिमा पंडित अपनी खूबसूरत अदाएं और कातिलाना अंदाज लेकर बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में छाने को तैयार है। आपको बता दे की रिद्धिमा पंडित एक्टर ऋतिक रोशन के भाई एहसान रोशन को डेट कर चुकी हैं। टीवी टाउन के गलियारों में इस रिश्ते को लेकर काफी चर्चे रहे लेकिन इस रिश्ते पर रिद्धिमा पंडित ने कभी मुहर नहीं लगाई।

आज हम जानेंगें की रिद्धिमा पंडित कौन है? रिद्धिमा पंडित की लाइफस्टाइल कैसी है? रिद्धिमा पंडित की नेट वर्थ यानि आमदनी कितनी है? रिद्धिमा पंडित आयु कितनी है यानि रिद्धिमा पंडित कितने साल की है? साथ ही आज जानेंगे रिद्धिमा पंडित के परिवार के बारे में और जानेंगे रिद्धिमा पंडित की जीवनी के बारे में (Ridhima Pandit Biography in hindi)।

रिद्धिमा पंडित कौन है?
रिद्धिमा पंडित कौन है?

 

रिद्धिमा पंडित कौन है?

रिद्धिमा पंडित एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। Ridhima Pandit को लाइफ ओके टेलीविजन के धारावाहिक बहू हमारी रजनी कांत (Bahu Hamari Rajni Kant) में रजनी के किरदार से प्रसिद्धि मिली। रिद्धिमा पंडित अब तक 120 से ज्यादा विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें प्रसिद्धि अपने पहले TV शो बहू हमारी रजनी कांत से मिली जिसमे रिद्धिमा ने रजनी नाम की इंसानों की तरह दिखने वाली रोबोट का किरदार निभाया था।

Riddhima Pandit Jiwani
Riddhima Pandit Jiwani

 

Ridhima Pandit Biography in hindi

Ridhima Pandit (रिद्धिमा पंडित) का जन्म 25 जून 1990 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में हुआ था। इस समय रिद्धिमा पंडित की उम्र 31 साल है। रिद्धिमा पंडित ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में किया था। उन्होंने सनसिल्क, फेयर एंड लवली, डव, हारपिक, केंटर फ्रेश, वीट, लुमिनस, सेट वेट आदि कई सारे प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन किया था। रिद्धिमा स्टेज अभिनेत्री के रूप में काफी पॉपुलर थी क्योकि वे नादिरा बब्बर के थियेटर ग्रुप का हिस्सा रह चुकी हैं।

Ridhima Pandit Biography in hindi
Ridhima Pandit Biography in hindi

 

Riddhima Pandit family

रिद्धिमा पंडित की माता का नाम जयश्री पंडित और पिता का नाम Mr. पंडित है। रिद्धिमा की माता एक गुजराती परिवार से आती है और रिद्धिमा के पिता एक महाराष्ट्रियन परिवार से है। रिद्धिमा की एक बड़ी बहन भी है। इनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो रिद्धिमा एक्टर ऋतिक रोशन के भाई एहसान रोशन को डेट कर चुकी हैं। एहसान रोशन ऋतिक के चाचा राजेश रौशन के पुत्र है।

Riddhima Pandit family
Riddhima Pandit family

 

Riddhima Pandit Education

रिद्धिमा पंडित ने मुंबई के एक निजी बोर्डिंग स्कूल से अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र का अध्ययन किया। स्नातक होने के बाद उन्होंने समाज शास्त्र से ही सफलतापूर्वक स्नातकोत्तर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिद्धिमा के पास इवेंट मैनेजमेंट और प्लानिंग की भी डिग्री है।

 

Riddhima Pandit career

रिद्धिमा पंडित एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और वे सनसिल्क, फेयर एंड लवली, डव, हार्पिक, वीट, ल्यूमिनस, सेट वेट सहित कई अन्य ब्रांड के साथ मॉडलिंग प्रोजेक्ट कर चुकी है।

फरवरी 2016 में Ridhima Pandit ने अपने TV करियर की शुरुआत लाइफ ओके के धारावाहिक बहू हमारी रजनी कांत के साथ की। इस टेलीविजन शो में रिद्धिमा ने सुपर रोबोट रजनी की मुख्य भूमिका निभाई थी और इस धारावाहिक के लिए इन्हे काफी सराहना मिली और इस टीवी सीरियल ने रिद्धिमा को काफी पॉपुलर कर दिया।

साल 2017 में रिधिमा पंडित ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony TV) की द ड्रामा कंपनी (The Drama Company) नामक कॉमेडी सीरियल में भी काम किया।

Ridhima Pandit in web series Yo Ke Hua Bro : रिद्धिमा ने डिजिटल दुनिया में भी कदम रखा और उन्होंने वूट टीवी (Voot) की वेब श्रृंखला यो के हुआ ब्रो में भी काम किया।

साल 2017 में ही डांस रियलिटी शो डांस चैंपियंस (Dance Champions) की मेजबानी के लिए स्टार प्लस (Star Plus) ने उन्हें साइन किया।
बिग मैजिक (Big Magic) चैनल के दीवाने अंजाने में रिद्धिमा ने एक कैमियो की भूमिका निभाई।

साल 2018 में रिद्धिमा एकता कपूर द्वारा बनाई गई एएलटी बालाजी रोमांटिक वेब श्रृंखला हम-आई एम बिकॉज़ ऑफ अस (Hum – I’m Because of Us) में लीड रोल में दिखाई दीं।

साल 2019 में रिधिमा ने कलर्स टीवी के शो फियर फैक्टर “खतरों के खिलाड़ी 9” (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 9) में भाग लिया और सेकंड रनर-अप बनीं।

कलर्स टीवी के साथ रिद्धिमा लगातार दूसरी बार दिखाई दी। उन्होंने गेम शो खतरा खतरा खतरा में भी भाग लिया।
साल 2019 से 2020 के बीच रिद्धिमा पंडित ज़ी टीवी के साइंस फिक्शन ड्रामा हैवान: द मॉन्स्टर (Haiwaan: The Monster) में अमृता शर्मा की मुख्य भूमिका निभाई।

Riddhima Pandit career
Riddhima Pandit career

 

Riddhima Pandit Awards

रिद्धिमा पंडित को साल 2016 में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का ज़ी गोल्ड अवार्ड्स (Zee Gold Awards 2016) मिला। ये अवार्ड Riddhima Pandit को लाइफ ओके के टीवी सीरियल बहू हमारी रजनी कान्त के लिए मिला था।

Photos Credit: Ridhima Pandit Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

 

ये भी पढ़े…
जानिए कौन हैं अनीता राज? जो 58 साल की होकर भी दिखती है फिट और यंग!
जानिए कौन है पूनम पांडे जिसने लगाए राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप? | Poonam Pandey kaun hai?
जानिए कौन है Anjum Khan जिससे क्रिकेटर Shivam Dube ने मुस्लिम रिवाज रचाई शादी
जानिए शर्लिन चोपड़ा कौन है? जिसके संग राज कुंद्रा का था अश्लील फिल्मो का कॉन्ट्रैक्ट !
जानिए कौन हैं मीराबाई चानू? जिसने Tokyo olympics में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
जानिए महिलाओ की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया My Traffic My Safety App क्या है?
जानिए क्या है रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण जो बच्चियों को देता है आत्मरक्षा की ताकत | Rani Laxmibai Self Defence Training Programme