Anita Raj Kaun hain?Anita Raj Kaun hain?

अनीता राज भारत की एक एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड फिल्मो में काम कराती है। इन दिनों Anita Raj अपनी एक्टिंग से ज्यादा वे अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। अनीता कई हिंदी फिल्मो में काम कर चुकी है। अभी वे टीवी सीरियल में ज्यादा सक्रीय नजर आती है। तो आइये जानते है की आखिर Anita Raj Kaun hain? जो फिटनेस के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस को भी काम्प्लेक्स दे देती है।

 

Anita Raj Kaun hain?

जानिए कौन हैं अनीता राज?

अनीता राज हिन्दी फ़िल्मों की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं जो इस समय भी हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। आपको बता दे की अनीता राज ने अबतक अनेकों हिंदी फिल्मों में अभिनय किया हैं। उनकी खास फिल्मो में नौकर बीवी का, थोड़ा लाइफ थोड़ा मेजिक ,चार दिन की चांदनी आदि फिल्मे शमिल है। अनीता राज की सबसे हालिया रिलीज फिल्म चार दिन की चांदनी (Chaar Din Ki Chandni) है।

 

अनीता राज का जीवन परिचय

Anita Raj Biography in hindi

अनीता राज का जन्म 13 अगस्त साल 1962 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता जगदीश राज (agdish Raj) भी एक जाने माने फिल्म अभिनेता रह चुके हैं। अनीता राज के पिता जगदीश राज ने 144 फ़िल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाया था जो एक रिकॉर्ड है। अनीता राज ने 1982 में बॉलीवुड में प्रेम गीत फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म प्रेम गीत (Prem Geet) के रिलीज होते ही अनीता रातों रात स्टार बन गईं।

अनीता ने साल 1992 में सुनील हिंगोरानी से शादी की। अनीता और सुनील का एक बीटा भी है। लेकिन बेटे के जन्म के बाद वे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई। साल 2012 में उनके पति पर महिला छेड़खानी का केस दाखिल हुआ जिसके बाद अनीता एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं।

खबरों के अनुसार साल 2007 में अनीता को फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में काम करने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी। खबरों के अनुसार उन्हें फिल्म की कहानी तो खूब पसंद थी लेकिन मल्टीस्टारर फिल्म होने की वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।

हिंदी फिल्मों में काम करने के अलावा अनीता राज ने अनेकों टीवी सीरियल्स में भी काम किया। उनके टीवी शोज में आशिकी, ईना मीना डीका, ’24’ अदि सीरियल शामिल हैं। उनका राजमाता प्रियमवदा का किरदार लोगो ने खूब पसंद किया था।

Anita Raj Biography in hindi
Anita Raj Biography in hindi

 

अनीता के फिटनेस का राज

80 के दशक के दौरान अपनी शुरुआती समय में अनीता राज इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में से एक मानी थी। वे कहती है की उम्र तो सिर्फ एक नंबर है इसलिए वे वर्कआउट करती है और फिट रहती है।

अनीता राज आये दिन अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अनीता के वर्क workout Video खूब वायरल होते हैं। एक इंटरव्यू में अनीता ने कहाकी वे जब 25 साल की थी तब पहली बार वेट ट्रेनिंग की थी। आज अनीता 58 साल की हो चुकी है और बताती है की स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग के दूसरे फॉर्म्स के साथ वेट ट्रेनिंग अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है।

अपने जिम और वर्कआउट के बारे में बात करते हुए अनीता ने बताया कि मैं हफ्ते में तीन दिन कार्डियो करती हूं। बाकी के दिनों में अनीता वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग और HIIT का कॉम्बिनेशन करके वर्कआउट करती है। अनीता ने कहा की वे हर दिन खुद को बेहतर करने के लिए अपने ऊपर काम कराती रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita Raaj (@anitaraaj)

 

ये भी पढ़े…
जानिए कौन है पूनम पांडे जिसने लगाए राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप? | Poonam Pandey kaun hai?
जानिए शर्लिन चोपड़ा कौन है? जिसके संग राज कुंद्रा का था अश्लील फिल्मो का कॉन्ट्रैक्ट !
जानिए कौन हैं मीराबाई चानू? जिसने Tokyo olympics में रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
जानिए कौन है Anjum Khan जिससे क्रिकेटर Shivam Dube ने मुस्लिम रिवाज रचाई शादी
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai
जानिए कौन हैं बसवराज बोम्मई जो बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री | Basavaraj Bommai kaun hain?