Know who is Sherlyn Chopra with whom Raj Kundra had contact in pornographic filmsKnow who is Sherlyn Chopra with whom Raj Kundra had contact in pornographic films

Sherlyn Chopra kaun hai? राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में अब बॉलीबुड की एक एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है। महाराष्ट्र के साइबर सूत्रों के अनुसार Raj Kundra pornography case केस में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा(Sherlyn Chopra) और पूनम पांडे(Poonam Pandey) का नाम आरोपी के तौर पर आया था। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे के बयान महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा पहले ही दर्ज कर लिए गए थे।

आपको बता दे की की पिछले साल कथित तौर पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा(Sherlyn Chopra) और पूनम पांडे(Poonam Pandey) ने राज कुंद्रा के खिलाफ आरोप लगाए थे। उस समय राज कुंद्रा को अदालत से अंतरिम जमानत मिल गई थी और अब इस बेल एप्लिकेशन पर अंतिम सुनवाई इसी महीने के अंत में होनी है।

 

50-50% contract between Chopra and Kundra

शर्लिन चोपड़ा और कुंद्रा का था अश्लील फिल्मो का कॉन्ट्रैक्ट !

सोर्सेज की माने तो शर्लिन चोपड़ा का राज कुंद्रा की फर्म आर्म्सप्राइम मीडिया (Armsprime Media) के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट था। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार राज कुंद्रा की Armsprime Media भारत के बाहर की कपंनियों की कुछ ऐप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराती थी।

चोपड़ा और कुंद्रा के बीच अश्लील फिल्मो का 50-50% का अनुबंध!

शर्लिन चोपड़ा के पूर्व वकील चरणजीत चंद्रपाल ने बताया की शर्लिन पहले ही सेमी पोर्नोग्राफी के विडिओ अपने खुद के app पर डालती थी। शर्लिन का ये पार्ट टाइम काम बहुत अच्छा नहीं चल रहा था तभी वे राज कुंद्रा की नजर में आई। तभी शर्लिन चोपड़ा और कुंद्रा के बीच अश्लील फिल्मो का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ जिसमे राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा से कहा था कि उन्हें प्रॉफिट का 50% हिस्सा मिलेगा। आपको बता दे की इस एग्रीमेंट पर राज ने खुद साइन किए थे।

शर्लिन चोपड़ा का आरोप राज कुंद्रा ने उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में ढकेला!

शर्लिन चोपड़ा के अनुसार उन्होंने अश्लील फिल्मो से जून 2019 से जुलाई 2020 के बीच खूब अच्छी कमाई की। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि एग्रीमेंट के अनुसार उन्हें पैसे नहीं मिल रहे थे इसलिए उन्होंने एक साल बाद राज कुंद्रा से इस कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने के लिए कहा।

राज कुंद्रा के साथ एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद शर्लिन ने एक बार फिर से अपना नया ऐप बनाया और कुछ महीनों तक इसने इससे अच्छी कमाई की। शर्लिन का ये App आगे चलकर अगस्त 2020 में पायरेटेड हो रहा था जिसकी शिकायत उन्होंने खुद दर्ज कराई थी। इसी साल फरवरी 2021 में उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ एक बयान दिया कि राज कुंद्रा ने उन्हें पूरी तरह से पोर्न इंडस्ट्री में धकेल दिया।

 

शर्लिन चोपड़ा कौन है?

Sherlyn Chopra kaun hai?

शर्लिन चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है (Sherlyn Chopra is an Indian actress and model)। शर्लिन चोपड़ा का जन्म 11 फ़रवरी 1984 को मौजूदा आंध्रा प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में हुआ। शर्लिन सामान्यत: अपने निक नाम मोना चोपड़ा के नाम से जानी जाती हैं।

• माता का नाम: सुसान चोपड़ा
• पिता का नाम: अमिताभ जॉर्ज चोपड़ा
• स्कूली शिक्षा: शर्लिन स्टैनली गर्ल्स हाई स्कूल(Stanley Girls’ High School)
• उच्च शिक्षा: सेंट एन्न्ज़ कॉलेज फ़ॉर वूमेन (St. Anne’s College for Women) सिकन्दराबाद

फ़िल्मी करियर

• शर्लिन चोपड़ा 2009 के रियलिटी शो बिग बॉस में एक प्रतियोगी थीं के रूप में आई थी।

• शर्लिन चोपड़ा एडल्ट प्लेटफार्म ‘ओनली फैंस’ पर पहुंचने वाली बनी पहली भारतीय अभिनेत्री है।

• शर्लिन जुलाई 2012 में, शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय पत्रिका के लिए न्यूड पोज देने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

• शर्लिन चोपड़ा रुपेश पॉल की एक विवादित फिल्म Kamasutra 3D (कामसूत्र 3डी) में भी काम किया।

• शर्लिन चोपड़ा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में छोटे रोल के साथ अपने अभिनय की शुरुआत टाईम पास, रेड स्वस्तिक, गेम आदि फिल्मो से की।

• Sherlyn Chopra का तेलुगू फ़िल्मों में पदार्पण ए फ़िल्म बाय अरविन्द(A Film by Arvind) से हुआ।

 

ये भी पढ़े…
जाने कैसे चलता था Raj Kundra के अश्लील फिल्मो का कारोबार? लंदन तक फैला है जाल होती थी लाखो में कमाई!
Raj Kundra arrested: अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार
जासूसी कांड पर CM योगी ने संभाला मोर्चा: कहा मुद्दा बिहीन विपक्ष अब देश की छबि बिगाड़ना चाहता है!
मायावती के ब्राह्मणों पर दिए बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का पलटवार! जाने पूरा मामला
Pegasus phone tapping case: रवि शंकर प्रसाद ने कहा भारत की राजनीति में कुछ लोग सुपारी एजेंट!
Pegasus क्या है? क्यों Pegasus फोन हैकिंग विवाद से संसद में हुआ हंगामा?
Google Doodle बनाकर मनाया पहली भारतीय महिला डॉक्‍टर Kadambini Ganguly का जन्‍मदिन, जानिए कौन हैं कादंबिनी गांगुली?