Raj Kundra arrestedRaj Kundra arrested

Raj Kundra arrested: क्राइम ब्रांच ने सोमवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा(Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मिडिया खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के विषय में पूछताछ के लिए बुलाया था। कई घंटों की पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा से गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच ने यह जानकारी दी की राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं इसलिए उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने बताया की इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और इस मामले जांच अभी जारी है।

 

Raj Kundra arrested

क्या है राज कुंद्रा के गिरफ़्तारी का पूरा मामला?

दरअसल राज कुंद्रा(Raj Kundra) के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लीकेशन्स के जरिए रिलीज और डिस्ट्रीब्यूट किया जाता था। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने दो FIR दर्ज की हैं और इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी 9 लोग एक्टर्स से जबरन अश्लील फिल्मों के लिए न्यूड सीन्स शूट करवाते थे।

राज कुंद्रा का विवादों से है पुराना नाता!

आपको बता दे की यह कोई पहली बार नहीं है की राज कुंद्रा विवादों में है क्योकि वे कई विवादों से पहले सुर्खियों बटोर चुके हैं। इससे पहले राज कुंद्रा और उनके सहयोगी पर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी।

राज कुंद्रा पर पूनम पण्डे (Poonam Pandey) ने आरोप लगाया था कि कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि उस समय राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

इनपर भी लग चुके है आरोप

कुछ महीने पहले राज कुंद्रा पर सबसे पहले सॉफ्ट पोर्नोग्राफी मामले में महाराष्ट्र की साइबर सेल ने बयान लिया था और 26 मार्च को इसी मामले में एकता कपूर का भी महाराष्ट्र साइबर सेल ने बयान लिया गया था।

आपको बता दे की शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने महाराष्ट्र साइबर सेल को ये बयान दिया है की उन्हें Adult Industry में लाने वाले राज कुंद्रा ही है। राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को हर प्रोजेक्ट के करीब 30 लाख रुपये का करते थे और राज कुंद्रा के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट शर्लिन ने करीब 15 से 20 किए है।

 

ये भी पढ़ें…
Pegasus phone tapping case: रवि शंकर प्रसाद ने कहा भारत की राजनीति में कुछ लोग सुपारी एजेंट!
Pegasus क्या है? क्यों Pegasus फोन हैकिंग विवाद से संसद में हुआ हंगामा?
Ola electric Scooter का भारतीय बाजार में तहलका, 24 घंटे के अंदर बुक हो गए 1 लाख मॉडल, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान!
Google Doodle बनाकर मनाया पहली भारतीय महिला डॉक्‍टर Kadambini Ganguly का जन्‍मदिन, जानिए कौन हैं कादंबिनी गांगुली?
जानिए कौन है PM Modi के सबसे युवा मंत्री निसिथ प्रमाणिक | Nisith Pramanik Kaun hai
T20 World Cup Schedule: ICC ने T20 विश्व कप की घोषणा, भारत-PAK एक ही ग्रुप में होगी जोरदार टक्कर
Black Fungus: जानिए ब्लैक फंगस क्या है? | ब्लैक फंगस के लक्षण, पहचान और बचाव