Akhilesh Yadav Latest NewsAkhilesh Yadav Latest News

Akhilesh Yadav Latest News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly elections 2022) नहीं लड़ने का ऐलान किया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार इस बार चुनाव में अखिलेश यादव ने खुद के चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीने में विधानसभा के चुनाव होने है। सभी पार्टिया इस समय चुनावी मैदान में कूद चुकी है।

 

2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस एलान से यह स्पष्ट हो गया है कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो अखिलेश यादव विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे। अखिलेश यादव पहले भी विधान परिषद सदस्य रहे थे। अखिलेश ने बताया की वे अपना पूरा फोकस विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रखना चाहते हैं इसी वजह से उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

 

भाजपा का हमला, कहा पहले ही मान ली हार!

भाजपा ने अखिलेश के इस बयान पर चुटकी लेते हुए कहा है की अखिलेश पहले से ही जानते है की क्या रिजल्ट आएगा। इसलिए वे इस चुनाव में खुद नहीं लड़ रहे है। आपको बता दें कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। अब ऐसे समय में उनका ये बयान उनकी पार्टी के लिए वेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

 

Akhilesh Yadav Latest News:

अखिलेश यादव इन दिनों आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार अखिलेश ने कहा, हम राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। हमारे बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। चाचा शिवपाल के साथ गठबंधन पर अखिलेश ने कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है. उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।”

 

ये भी पढ़े…
CM Yogi का मुलायम परिवार पर निशाना! कहा CAA उपद्रविओं के समर्थन में खड़ा था पूरा खानदान!
CM Yogi attack on SP In UP Assembly: सपा के ​लिए उनका परिवार ही पार्टी! समय सबको समझा देता है!
योगी सरकार का बड़ा एक्शन! UP में PAK की जीत का जश्न मनाने वालों पर चलेगा देशद्रोह का केस!
लीक हो गया आर्यन-अनन्‍या का नया ड्रग्स चैट | Aryan Khan Ananya Panday drug chats in hindi