UP Election 2022 BJP Hindutva AgendaUP Election 2022 BJP Hindutva Agenda

UP Election 2022 BJP Hindutva Agenda: भारतीय जनता पार्टी इस समय उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी रणनीति पर मंथन कर रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और ‘जय श्री राम’ नारे को बीजेपी अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश सहित सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रमुख मुद्दा बना सकती है। उत्तर प्रदेश इलेक्शन 2022 बीजेपी हिंदुत्व अजेंडे पर लड़ेगी इसकी झलक देखने को तब मिली जब BJP के एक मंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कहा कि आज से 30 पहले जय श्रीराम बोलना अपराध था!

 

बीजेपी ने तेज किया हिंदुत्व का एजेंडा!

इस समय BJP अपने कैडर वोट बैंक के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके प्रमुख अखिलेश यादव को लगातार निशाना बना रहे है। इसी बीच बीजेपी के एक दिग्गज राष्ट्रीय नेता का बयान सामने आया है उनका कहना है कि हमारे लिए भगवान श्री राम और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कभी भी चुनावी एजेंडा नहीं था। बल्कि एक ऐसा मुद्दा था जिसने हमें भारतीय राजनीति में एक बार अलग-थलग कर दिया था। उन्होंने कहा की यह बताना जरूरी है और इससे जुड़ी उपलब्धियों के बारे में हम जनता के बीच जाकर उनको बताएँगे।

 

UP Election 2022 BJP Hindutva Agenda

Bharatiya Janata Party माने या ना माने लेकिन वो हिंदुत्व के मुद्दे पर ही जीत कर आई है। और ये बात BJP के नेताओ को भी अच्छे से पता है इसलिए वे आने वाले पांच राज्यों के चुनाओं में हिंदुत्व के अजेंडे के साथ आगे बढ़ते हुए दिख रही है। बीजेपी जनता को यह बताने की कोशिश कर रही है कि सपा सरकार के समय रामभक्‍तों पर अयोध्‍या में गोली चलवाई गई थी। अब बीजेपी सरकार में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया और भव्‍य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

 

मोदी- योगी के कार्यकाल में हुआ मंदिर निर्माण!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक मंत्री ने कहा कि हमें लोगों को बताना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण हुआ। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को इस बारे में शिक्षित करना भी जरूरी है कि 1990 में क्या हुआ और अगर ये लोग फिर से सत्ता में आए तो क्या हो सकता है।

 

रामभक्‍तों पर फायरिंग करवाने वाले आज राम-राम जप रहे!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 31 साल पहले जो रामभक्तों पर फायरिंग कर रहे थे वे आज अब आपके सामने नतमस्तक हैं। CM योगी ने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राम मंदिर के अलावा राज्य के अन्य मंदिरों और भगवान राम और कृष्ण के भक्तों की देखभाल भी करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राम और कृष्ण के भक्तों पर फूल बरसाएंगे और राज्य के सभी मंदिरों की देखभाल करेंगे। अखिलेश की आलोचना करते हुए योगी ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार ने राज्य में केवल कब्रिस्तानों पर पैसा खर्च किया है। लेकिन हम सभी का ख्याल रखेंगे।

 

ये भी पढ़े…
2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! क्या अभी से मान ली हार!
योगी सरकार का बड़ा एक्शन! UP में PAK की जीत का जश्न मनाने वालों पर चलेगा देशद्रोह का केस!
सपा के ​लिए उनका परिवार ही पार्टी! समय सबको समझा देता है!