CM Himanta Biswa Sarma Latest NewsCM Himanta Biswa Sarma Latest News

CM Himanta Biswa Sarma Latest News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हमेशा ही अपनी हिंदूवादी छवि को लेकर चर्चा में रहते है। CM हिमंता बिस्वा सरमा आजकल अपने एक नए बयान के लिए चर्चा में हैं। अपने ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि भारत का संबंध हिंदुओं से है फिर चाहे वो विश्व के किसी भी कोने में रहने वाले हिंदू हों। उन्होंने कहा की अगर उन्हें यहाँ सुरक्षित महूसस होता है तो वो यहाँ रह सकते हैं।

आपको बता दें की बुधवार 10 नवंबर को टाइम्स नाऊ के शिखर सम्मेलन 2021 के प्रोग्राम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने टाइम्स नाउ की पत्रकार पद्मजा जोशी से बातचीत के दौरान ये बात कही। उन्होंने ये बात एंकर के एक सवाल कि क्या वो बांग्लादेश के बंगाली हिंदुओं को भारत की नागरिकता दिलाने और उन्हें असम में बसाने की बात का समर्थन करते हैं के उत्तर में कही।

 

CM Himanta Biswa Sarma Latest News:

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma ने भारत से बाहर देशों में रहने वाले हिंदुओं के भारत आने और यहाँ उन्हें बसाने के मुद्दे पर अपना पक्ष एकदम साफ रखा। उन्होंने कहा भारत हिंदुओं का, विश्व का कोई भी हिंदू यहाँ कभी भी लौट सकता है। अफगानिस्तान का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ भी हुआ उसे देखने के बाद भारत में किसी को भी सीएए और एनआरसी (CAA and NRC) का विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा की हमने देखा की कैसे अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों को देश छोड़ भागना पड़ा। उन्होंने कहा क़ि मुझे यकीन है कि अब सीएए पास होने की सराहना हो रही होगी।

 

विश्व का कोई भी हिंदू भारत कभी भी लौट सकता है!

टाइम्स नाऊ के शिखर सम्मेलन 2021 के प्रोग्राम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma Latest News) ने एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि भारत हिंदुओं से संबंध रखता है। इसलिए हर हिंदू का अधिकार है कि जब भी उन्हें लगता है कि वो वहाँ सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तों वो भारत में आएँ।” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय शब्द 1947 में अस्तित्व में आया लेकिन 7000 सालों से हम हिंदुओं के तौर पर जाने जाते हैं।

CM Himanta Biswa Sarma ने आगे कहा कि मैं सभ्यता में यकीन रखता हूँ। ये सनातन सभ्यता है। जब हमें संविधान मिला तो ये भारत कहलाया। लेकिन आप हमें हमारी जड़ों से नहीं अलग कर सकते। हर हिंदू जो मुश्किल में हैं उनके पास उनकी मातृभूमि है कि वो यहाँ वापस आ जाएँ।

 

मदरसों और कट्टरपंथी विचारों पर खुलकर बोले CM हिमंता बिस्वा सरमा!

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने असम में मदरसों और कट्टरपंथी विचारों पर खुलकर अपनी राय राखी। CM सरमा ने कहा कि यहाँ कुछ लोग हैं जो मदरसों से मुल्ले बनाना चाहते हैं लेकिन हम यहाँ मेडिकल कॉलेज बनाकर उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते हैं। लेकिन वे कहते है कि ये उनकी इच्छा है कि वो अपने बच्चे को डॉक्टर बनाना चाहते हैं या मुल्ला। उन्होंने कहा कि राजनेताओं में यह कहने की हिम्मत होनी चाहिए कि अगर एक हिंदू लड़की पीएचडी स्कॉलर या डॉक्टर बन सकती है तो आप अपनी बेटियों पर प्रतिबंध कैसे लगा सकते हैं?

 

ये भी पढ़े…
असम-मिजोरम सीमा विवाद: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा मैं असम का एक इंच भी किसी को नहीं दूंगा!
UP Election 2022 BJP Hindutva Agenda: बीजेपी ने तेज किया हिंदुत्व का एजेंडा कहा 30 पहले जय श्रीराम बोलना अपराध था!
Akhilesh Yadav Latest News: 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! क्या अभी से मान ली हार!