UP Latest News in Hindi: T20 World Cup में भारत की हार और पाकिस्तान का समर्थन कर आतिशबाजी और जश्न मनाने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को नामजद किया है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पाकिस्तान के समर्थन में आए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए इनके खिलाफ देशद्रोह के तहत केस चलाने का फैसला किया है।
UP Latest News in Hindi:
आपको बता दें कि रविवार को दुबई में भारत और पकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। टी-20 वर्ल्डकप ही नहीं बल्कि 50 ओवर वर्ल्ड कप मिलाकर भी पाकिस्तान की भारत के खिलाफ ये पहली जीत है। पकिस्तान के जीतते ही राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में आतिशबाजी की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश में भी कई जगह पर जश्न मनाया गया और पकिस्तान के समर्थन में सोशल मिडिया पर पोस्ट लिखे गए।
UP Latest News in Hindi के अनुसार अब पाकिस्तान का समर्थन कर आतिशबाजी और जश्न मनाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से पाकिस्तान के समर्थन में आए लोगों गिरफ्तार कर इनके खिलाफ देशद्रोह के तहत केस चलाने का फैसला किया है।
PAK की जीत का जश्न मनाने वालों पर चलेगा देशद्रोह का केस!
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राष्ट्र की अखंडता को लेकर कितनी संवेदनशील है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की एक दिल के अंदर पाकिस्तान का समर्थन कर आतिशबाजी और जश्न मनाने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के द्वारा ये बताया जा रहा है कि आगरा में तीन, बरेली में तीन और लखनऊ में एक शख्स को पुलिस ने नामजद किया है।
नामजद अभियुक्तों की पूरी जानकारी!
नामजद किये गए अभियुक्तों में आगरा में तीन, बरेली में तीन और लखनऊ में एक शख्स है जिसकी पूरी डिटेल नीचे दी गई है।
