कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ?

कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ? उत्तर प्रदेश में इसी साल चुनाव होने वाले है। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। अब योगी का ये ऐलान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि योगी समेत पिछले तीन मुख्यमंत्रियों ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ? अयोध्या, मथुरा, काशी, गोरखपुर या कहीं और?

 

कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ?

उत्तर प्रदेश के योगी समेत पिछले तीन मुख्यमंत्रियों ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। और वे बिना लड़ें ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद् से मनोनीत होकर मुख्यमंत्री बन गए थे। अब योगी ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि 2007 में मायावती पूर्ण बहुमत के साथ सीएम बनीं लेकिन वह भी बिना चुनाव लड़े विधान परिषद के रास्ते से सदन पहुंचीं। इसके बाद 2012 में अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत की सरकार थी लेकिन वह भी बिना चुनाव लड़े विधान परिषद के जरिये ही मुख्यमंत्री बने थे।

उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री में योगी आदित्यनाथ ने खुद 2017 में चुनाव नहीं लड़ा था। नतीजों के बाद वे विधान परिषद के रस्ते मुख्यमंत्री बने थे। अब जब अब योगी ने पहले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। तो आइए समझते हैं क़ि योगी के इस ऐलान के मायने क्या हैं और कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ?

 

अयोध्या, मथुरा, काशी, गोरखपुर कहां से चुनाव लड़ेंगे योगी?

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने के एलान के साथ ही अटकलों का बाजार गर्म है। सभी के मन में ये प्रश्न घूम रहा है क़ि आखिर कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ? चुनावी जानकारों के अनुसार cm योगी अयोध्या, मथुरा, काशी, गोरखपुर में से किसी एक जगह चुनाव लड़ सकते है। अब उन्हें तय करना है की वो कहा से लड़ेंगे।

 

काशी से मोदी अयोध्या से योगी नारे के साथ बीजेपी!

योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने की सबसे बड़ी संभावना है। चुनावी एक्सपर्ट और वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि काशी से मोदी अयोध्या से योगी के चुनावी नारे के साथ बीजेपी योगी को अयोध्या से उम्मीदवार बना सकती है। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में दो धार्मिक नगरी सबसे प्रसिद्ध है। एक काशी और दूसरी अयोध्या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में बहुत सारी विकास योजनाएं शुरू की हैं जिसका कभ उन्हें आने वाले चुनाव में मिल सकता है। योगी अयोध्या को विकास का जबरदस्त मॉडल बना रहे हैं। इसलिए अगर वह यहां से चुनाव लड़ते हैं तो यह धार्मिक नगरी के विकास की चर्चा और होगी जिससे BJP को बड़ा लाभ मिल सकता है।

 

अयोध्या है चुनाव के लिए योगी की पहली प्राथमिकता!

सूत्रों के अनुसार अगर सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे तो वे पहली प्राथमिकता अयोध्या को ही देंगे उसके बाद मथुरा, काशी और गोरखपुर के बारे में सोचेंगे। आपको बता दें कि योगी के अयोध्या से लड़ने पर प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश-दुनिया का ध्यान अयोध्या पर होगा। और लोग अयोध्या के विकाश मॉडल और भव्य मंदिर निर्माण को भी समझ पाएंगे।

भगवान राम की नगरी अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने पर पार्टी और योगी को बहुत बड़ा चुनावी फायदा मिल सकता है। योगी के आने से यूपी विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा केंद्र अयोध्या हो जाएगा। और पार्टी चाहती है कि चुनाव का पूरा फोकस योगी और अयोध्या पर हो।

 

अवध इलाके का अयोध्या सबसे बड़ा और प्रमुख केंद्र!

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र का अयोध्या ही सबसे बड़ा केंद्र है। अवध क्षेत्र में विधानसभा की कुल 82 सीटें हैं। जिसमे अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, बाराबंकी, गोंडा और बहराइच अयोध्या से सटे हुए जिले हैं। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनावी मैदान में आते हैं तो अवध ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में अयोध्या से योगी की एक लहर बन सकती है।

 

ये भी पढ़े…
CM Yogi को अयोध्या विधानसभा से मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी! इसपर आपकी क्या राय है?
UP Opinion Poll 2022: उत्तर प्रदेश में फिर Yogi Sarkar! सर्वे के मुताबिक UP में भारी बहुमत से लौटेगी BJP!
UP Election 2022 Survey: उत्तर प्रदेश में CM योगी की धमाकेदार वापसी! अखिलेश भी होंगे पहले से ज्यादा मजबूत!
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नारा ‘अयोध्या-काशी जारी है, मथुरा की तैयारी है’
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial