district wise date of UP Assembly election 2022 in hindidistrict wise date of UP Assembly election 2022 in hindi

district wise date of UP Assembly election 2022 in hindi: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान हो गया है। आइये जानते है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में कब है चुनाव। और साथ ही जानेंगे कौन कौन से जिले में किन चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।

 

District wise date of UP Assembly election 2022 in hindi

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और 7वें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। प्रदेश में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। यूपी में कुल सात चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे।

  1. पहला चरण – 10 फरवरी
  2. दूसरा चरण – 14 फरवरी
  3. तीसरा चरण – 20 फरवरी
  4. चौथा चरण – 23 फरवरी
  5. पांचवा चरण – 27 फरवरी
  6. छठा चरण – 03 मार्च
  7. सातवां चरण – 07 मार्च

 

यहां देखें उत्तर प्रदेश के किस जिले में कब है चुनाव?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा। 10 फरवरी से पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। आइये देखते है district wise date of UP Assembly election 2022 in hindi.

 

पहला चरण- 58 सीट

  • 14 जनवरी को नोटिफिकेशन
  • 21 जनवरी- लास्ट डेट नॉमिनेशन
  • 10 फरवरी को मतदान
  • पहले चरण में कुल जिले: 11 जिले
    1. शामली
    2. मुजफ्फरनगर
    3. बागपत
    4. मेरठ
    5. हापुड़
    6. गाजियाबाद
    7. बुलंदशहर
    8. मथुरा
    9. आगरा
    10. गौतमबुद्ध नगर (नोएडा)
    11. अलीगढ़

 

दूसरा चरण- 55 सीट

  • 21 जनवरी नोटिफिकेशन
  • 28 जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
  • 14 फरवरी को मतदान
  • दूसरे चरण में कुल जिले: 9 जिले
    1. सहारनपुर
    2. बिजनौर
    3. अमरोहा
    4. संभल
    5. मुरादाबाद
    6. रामपुर
    7. बरेली
    8. बदायूं
    9. शाहजहांपुर

 

तीसरा चरण- 59 सीट

  • 25 जनवरी को नोटिफिकेशन
  • 1 फरवरी- लास्ट डेट नॉमिनेशन
  • 20 फरवरी को मतदान
  • तीसरे चरण में कुल जिले: 16 जिले
    1. कासगंज
    2. हाथरस
    3. फिरोजाबाद
    4. एटा
    5. मैनपुरी
    6. फर्रुखाबाद
    7. कन्नौज
    8. इटावा
    9. औरैया
    10. कानपुर देहात
    11. कानपुर नगर
    12. जालौन
    13. हमीरपुर
    14. महोबा
    15. झांसी
    16. ललितपुर

 

चौथा चरण- 60 सीट

  • 27 जनवरी को नोटिफिकेशन
  • 3 फरवरी- लास्ट डेट नॉमिनेशन
  • 23 फरवरी को मतदान
  • चौथे चरण में कुल जिले: 9 जिले
    1. पीलीभीत
    2. लखीमपुर खीरी
    3. सीतापुर
    4. हरदोई
    5. लखनऊ
    6. उन्नाव
    7. रायबरेली
    8. फतेहपुर
    9. बांदा

 

पांचवां चरण- 60 सीट

  • 1 फरवरी को नोटिफिकेशन
  • 8 फरवरी- लास्ट डेट नॉमिनेशन
  • 27 फरवरी को मतदान
  • पांचवें चरण में कुल जिले: 11 जिले
    1. श्रावस्ती
    2. बहराइच
    3. बाराबंकी
    4. गोंडा
    5. अयोध्या
    6. अमेठी
    7. सुल्तानपुर
    8. प्रतापगढ़
    9. कौशांबी
    10. चित्रकूट
    11. प्रयागराज

 

छठा चरण- 57 सीट

  • 3 फरवरी को नोटिफिकेशन
  • 11 फरवरी- लास्ट डेट नॉमिनेशन
  • 3 मार्च को मतदान
  • छठवें चरण में कुल जिले: 10 जिले
    1. बलरामपुर
    2. सिद्धार्थनगर
    3. महाराजगंज
    4. कुशीनगर
    5. बस्ती
    6. संत कबीर नगर
    7. आंबेडकर नगर
    8. गोरखपुर
    9. देवरिया
    10. बलिया

 

सातवां चरण- 54 सीट

  • 10 फरवरी को नॉमिनेशन
  • 17 फरवरी- लास्ट डेट नॉमिनेशन
  • 7 मार्च को मतदान
  • सातवें चरण में कुल जिले: 9 जिले
    1. आजमगढ़
    2. मऊ
    3. जौनपुर
    4. संत रविदास नगर
    5. वाराणसी
    6. मिर्जापुर
    7. गाजीपुर
    8. चंदौली
    9. सोनभद्र

 

14 मई 2022 को पूरा हो रहा है उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल इसी साल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है। ऐसे में नई सरकार के गठन की प्रकिया 14 मई से पहले हर हाल में पूरी होनी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं।

किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 202 सीटों के बहुमत के जादुई आकड़े को छूना अनिवार्य रहता है। चुनाव आयोग ने इन पांचों राज्यों के चुनावी नतीजो के लिए 10 मार्च की तारीख तय की है। अब 10 मार्च को ये देखना दिलचस्प होगा की कौन अपनी कुर्सी बचा पता है और किसकी कुर्सी खिसकती है।

 

ये भी पढ़े…
पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान! जानिए अपने राज्य की चुनावी डेट: Assembly Election dates 2022 in hindi
UP Opinion Poll 2022: उत्तर प्रदेश में फिर Yogi Sarkar! सर्वे के मुताबिक UP में भारी बहुमत से लौटेगी BJP!
UP Election 2022 Survey: उत्तर प्रदेश में CM योगी की धमाकेदार वापसी! अखिलेश भी होंगे पहले से ज्यादा मजबूत!
UP Election 2022 BJP Hindutva Agenda: बीजेपी ने तेज किया हिंदुत्व का एजेंडा कहा 30 पहले जय श्रीराम बोलना अपराध था!
अयोध्या, मथुरा या काशी कहां से चुनाव लड़ेंगे CM योगी?