विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022

विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022 (Assembly Elections Exit Poll 2022): सभी पांचो चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022 आ चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल की ग्राउंड जीरो पर कई राज्यों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा 10 फरवरी से 7 मार्च तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव कराया था। अब जब 7 मार्च को चुनाव का अंतिम चरण संपन्न हो गया तब सभी बड़ी एजेंसिओं द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। आइये देखते है Assembly Elections Exit Poll 2022.

 

Assembly Elections Exit Poll 2022

उत्तर प्रदेश में आज सातवें चरण के मतदान की समाप्ति के साथ ही पांच राज्यों के चुनाव खत्म के चुनाव ख़त्म हो गए। अब लोगो के मन में एक ही सवाल घूम रहा है की आखिर इन सभी राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। तो आपको बता दें विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल (Assembly Elections Exit Poll 2022) को देखने के बाद तस्वीर बिलकुल साफ हो जाएगी कि आने वाले 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में किसकी सरकार बनने जा रही है।

 

विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022

विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग पूर्ण होने के बाद अब पूरे देश की निगाहे इन पांचों राज्यों के एग्जिट पोल पर टिकी है। सभी जानना चाहते हैं की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में आखिर किसकी सरकार बनेगी। तो आइये चुनावी नतीजों से पहले जानते हैं विधानसभा एग्जिट पोल (Assembly Elections Exit Poll 2022)

 

Uttar Pradesh Assembly Elections Exit Poll 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल के अनुसार UP में Yogi Sarkar की दमदार वापसी होती दिख रही है। आपको बता दें की देश के सभी बड़े मिडिया संस्थानों के UP Assembly Elections Exit Poll 2022 में योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में वापसी साफ़ दिख रही है। आइये देखते है उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल की पूरी डिटेल्स।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022
पार्टी अनुमानित सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP+) 235-247
समाजवादी पार्टी (SP+) 133-145
बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) 13-17
कांग्रेस (Congress+) 4-18
अन्य (Others) 2-6

 

Uttar Pradesh विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022
Uttar Pradesh Assembly Elections Exit Poll


Uttarakhand Assembly Elections Exit Poll 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022 के अनुसार उत्तराखंड में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्‍कर स‍िंह धामी की वापसी होती दिख रही है। उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी सत्ता में वापसी करने में कामयाब होती दिख रही है। आइये देखते है उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल की पूरी डिटेल्स।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2022
पार्टी अनुमानित सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP+) 35-43
कांग्रेस (Congress+) 25-30
आप (APP) 1-3
अन्य (Others) 1-2

 

Uttarakhand Assembly Elections Exit Poll
Uttarakhand Assembly Elections Exit Poll


Punjab Assembly Elections Exit Poll 2022

पंजाब (Punjab) विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) का मुकाबला मुख्यतौर पर आम आदमी पार्टी (आप) और अकाली दल-बीएसपी गठबंधन से है। यहाँ मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। लेकिन पंजाब में कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (आप) में कांटे की टक्कर दिख रही है। आइये देखते है पंजाब विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल की पूरी डिटेल्स।

पंजाब विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल
पार्टी अनुमानित सीटें
कांग्रेस (Congress+) 38-45
आप (APP) 39-46
अकाली दल (SAD+) 20-26
भारतीय जनता पार्टी (BJP+) 5-13
अन्य (Others) 1-2

 

Punjab Assembly Elections Exit Poll
Punjab Assembly Elections Exit Poll


Goa Assembly Elections Exit Poll 2022

गोवा विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को संपन्न हुआ था। Goa Elections Exit Poll के अनुसार गोवा में बीजेपी की सत्ता में वापसी होती दिख रही गई। कांग्रेस को एक बार फिर से सत्ता से बाहर ही रहना पड़ेगा। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) को भी फायदा होता दिख रहा है। आइये देखते है गोवा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल की पूरी डिटेल्स।

गोवा विधानसभा एग्जिट पोल 2022
पार्टी अनुमानित सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP+) 19-22
कांग्रेस (Congress+) 6-10
आप (APP) 6-10
अन्य (Others) 4-5

 

Goa Assembly Elections Exit Poll
Goa Assembly Elections Exit Poll


Manipur Assembly Elections Exit Poll 2022

इस बार मणिपुर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में बीजेपी को सत्ता में वापसी कराती दिख रही है। इस बार कांग्रेस को ज्यादा नुकसान उठाना पद रहा है। इस बार मणिपुर में अन्य को भी कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। आइये देखते है मणिपुर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल की पूरी डिटेल्स।

मणिपुर चुनाव एग्जिट पोल 2022
पार्टी अनुमानित सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP+) 32-36
कांग्रेस (Congress+) 18-26
एनपीएफ (NPF) 2-6
अन्य (Others) 0-4

 

Manipur Assembly Elections Exit Poll
Manipur Assembly Elections Exit Poll

 


अब देखना होगा कितने सही होते है ये एग्जिट पोल?

सभी एजेंसिओं के एग्जिट पोल पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश की जनता सीएम योगी आदित्यनाथ के काम से सबसे ज्यादा खुश नजर आ रही। 44.3 फीसदी लोगों ने सीएम योगी का नाम लिया जबकि 37.8 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव के नाम पर हामी भरी है। इन एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बना सकती है। अब १० मार्च को यह देखना दिलचस्प होगा कि ये एग्जिट पोल कितने सही साबित होते है।

 

ये भी पढ़े…
उत्तर प्रदेश में CM योगी की धमाकेदार वापसी! अखिलेश भी होंगे पहले से ज्यादा मजबूत!
उत्तर प्रदेश में फिर Yogi Sarkar! सर्वे के मुताबिक UP में भारी बहुमत से लौटेगी BJP!
5 मिनट में अपने मोबाइल से पीएम किसान की E-KYC कैसे करे?
जानिए PM किसान योजना की ग्यारहवीं किस्त कब आएगी? 
जानिए कब आएगी आपकी इ-श्रम की पहली किस्त?
जानिए श्रमिक कार्ड की दूसरी किस्त कब आएगी?