हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब को लेकर क्या कहाहरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब को लेकर क्या कहा

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष और चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को मुख्यमंत्री बनाने को कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी गहरी साजिश करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर भी जमकर निशाना साधा। आपको बता दे की हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते है। वे हमेशा से ही तथ्यों के साथ सही बात के लिए जाने जाते है। इसलिए उनके द्वारा कही गई बात पर लोग विश्वास करते है।

 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब को लेकर क्या कहा?

 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने आज ANI को दिए एक इंटरव्यू में पंजाब के मौजूदा अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान और कांग्रेस पार्टी की नियत पर सवाल उठाये। उन्होंने कांग्रेस पर देश बिरोधी गहरी साजिश करने का आरोप लगाया। अनिल विज ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू और उसके साथियों को पाकिस्तान समर्थक होने का आरोप लगते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और वहां के आर्मी चीफ बाजवा का मित्र करार दिया।

Haryana Home Minister Anil Vij ने बड़ा आरोप लगते हुए कहा की ” पंजाब में पाकिस्तान समर्थक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और वहां के आर्मी चीफ बाजवा के मित्र नवजोत सिंह सिद्धू और उसके साथियों को सत्ता में लाने की कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी गहरी साजिश है। कांग्रेस भविष्य में पंजाब और पाकिस्तान को नजदीक लाना चाहती है”

 

नवजोत सिंह सिद्धू पर क्यों लग रहे पाकिस्तान प्रेमी होने के आरोप?

नवजोत सिंह सिद्धू का पकिस्तान प्रेम काफी पुराना है। आपको बता दें की जब 2018 में इमरान खान (Imran Khan) की पाकिस्तान में सरकार बनी तो उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित किया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी उनके आमंत्रण को स्वीकार किया और उनके शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

पकिस्तान में नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से मिले और उन्हें गले लगाया। इसी को लेकर भारत में इनका विरोध सुरु हुआ। लोगों ने सिद्धू को भारत देश के शहीदों की याद दिलाते हुए कहा की ये वही पाकिस्तानी जनरल है जिसके आदेश से हमारे जवान शहीद होते है।

 

 

ये भी पढ़ें…
जानिए कौन थे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जो भारत की पहली निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति थे
जानिए कौन हैं गुजरात के नए CM भूपेंद्र पटेल | Bhupendra Patel Biography in Hindi
अफगानिस्तान में शरिया और भारत में सेक्युलर शासन चाहिए! ऐसा कैसे चलेगा मुल्लाजी?
ISKCON Temple की पूरी जानकारी | जानिए हिन्दू सभ्यता को पूरी दुनिया में फ़ैलाने वाला ISKCON Temple kya hai?