ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएंई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं

ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं? E-Shram Card क्या है? इस तरह के सवाल हर उस इंसान के मन में उठ रहे होंगे जो E-Shram Card के बारे में जानना चाहते है। आज हम आपको E-Shram Card की पूरी जानकारी देंगे। अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपके पास मोबाइल लिंक्ड आधार कार्ड है तो आप खुद अपने मोबाइल से ही ई-श्रम कार्ड आसानी से बना सकते हैं।

 

E-Shram Card क्या है?

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र (unorganized sector) में काम करने वाले श्रमिकों की जानकारी इकठ्ठा करके लिए E-Shram Card की शुरुआत की। भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की। आप भी ई-श्रम पोर्टल (register.eshram.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना e-shram card बनवा सकते है। ई-श्रम कार्ड के जरिए आप तमाम केंद्र और राज्य सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि अबतक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोग ई-श्रमिक पोर्टल (e-shramik portal) पर पंजीकरण करवा कर अपना E-Shram Card बनवा चुके है। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगो को ये कार्ड जरूर बनवाना चाहिए क्योकि जिन लोगों का ‘ई-श्रम’ कार्ड बन जाएगा उन्हें आनेवाले समय में सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी। तो चलिए जानते है की खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

 

ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

इ श्रमिक कार्ड बनवाने के के दो महत्वपूर्ण तरीके है जिसको फॉलो करके आप अपना इ श्रम कार्ड आसानी से बना सकते है। तो आइये ई-श्रम कार्ड बनाने के दोनों तरीकों के बारे में क्रमवार तरीके से जानते है।

  1. अपने नजदीकी CNC सेंटर या जनसेवा केंद्र पर जाकर आसानी से करा सकते है।
  2. दूसरा तरीका इसे आप खुद अपने मोबाइल का उपयोग कर आसानी से बना सकते है।

 

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप अपना श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं तो निचे दिए गए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को लाना होगा। इ श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने अनवार्य है।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता संख्या
  • IFSC कोड

 

खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

आज भारत में लगभग हर परिवार में काम से काम एक स्मार्ट फ़ोन जरूर है। और अगर नहीं है तो आपके आस पड़ोस में जरूर होगा। आप खुद अपने मोबाइल की मदत से ई-श्रम कार्ड बना सकते है और इस ई श्रम कार्ड की पीडीएफ को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते है खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड बनाने के स्टेप।

  1. सबसे पहले आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाये।

    E-Shram Card Registration
    E-Shram Card Registration
  2. अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर राइट कॉर्नर पर REGISTER on e-Shram का आप्शन दिखाई देगा। अब REGISTER on e-Shram पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने Self Registration Form ओपन हो जायेगा।

    ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन
    ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन
  4. अब आपको ओपन हुए इस फॉर्म में अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  5. इसके बाद Enter Captcha में आपको केप्चा कोड दर्ज करना है। निचे दिए गए दोनों आप्शन में No ही रहने दें। इसके बाद Send OPT पर क्लिक करें।
  6. ये सब करने के बाद अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा आएगा जिसे दिए गए Enter OTP बॉक्स में दर्ज कर submit पर क्लिक करें।
  7. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे अपना आधार नंबर दर्ज करें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
  8. एक बार फिर आपके मोबाइल एक OTP आएगा उसे फिर से Enter OTP वाले बॉक्स में दर्ज करें और वेलिडेट के आप्शन पर क्लिक करें | याद रहे की आपका मोबाइल आधार से लिंक होना चाहिए।
  9. OTP सुब्मिशन के बाद आपके सामने आपकी सभी जानकारी आ जाएगी।
  10. अब आपको Continue to Other Details के बटन पर क्लिक करना है |
  11. अब आपके सामने ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  12. e Shramik Card registration फॉर्म में आपको कई जानकारी दर्ज करनी है। जिसमें पहले आपकी पर्सनल इंफोर्मेशन का फॉर्म होगा।
  13. इसके बाद अपनी रेजिडेंशियल डिटेल का फॉर्म भरना होगा। इसमें हर राज्य के लोगों के लिए अलग ऑप्शन है।
  14. आगे आपको एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जानकारी देनी होगी
  15. अब इसके बाद फॉर्म को सेव करके आगे बढ़ना हैं।
  16. आगे Occupation And Skills के फॉर्म में आपको जानकारी भरनी होगी की आप किस तरह का काम करते हैं।
  17. इसे सेव और नेक्स करने के बाद आपको अपनी बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी इसमें बैंक अकाउंट नंबर, नाम IFSC कोड आदि भरना होगा।
  18. अब इसे अच्छे से चेक करने के बाद ओके पर क्लिक करे।
  19. अब आपके पास आपका पूरा फॉर्म खुलकर आ जायेगा। अब इसे फाइनल सबमिट करे।
  20. फाइनल सब्मिशन के बाद आपके स्क्रीन पर आपका ई-श्रम कार्ड आ जायेगा और आपको एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिल जायेगा जो एकदम यूनिक होगा। इसी पेज पर अब आपको Download UAN Card का आप्शन दिखाई देगा। अब इस पर क्लिक करके आप ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Download UAN Card
Download UAN Card

 

नजदीकी CNC सेंटर या जनसेवा केंद्र पर जाकर बनवाये E-Shram Card

अगर आपके पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है तो आप इसे अपने नजदीकी CNC सेंटर या जनसेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण आसानी से करा सकते है। इसके लिए सिर्फ आपको अपना आधार और बैंक पासबुक लेकर जाना होगा।

 

E-Shram Card की पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए E-Shram पोर्टल की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2021 में की गई थी। इसका एक ही उद्देश्य था की इस माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डेटाबेस तैयार हो सके और उनतक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके। अब ई-श्रम पर पंजीकरण करने से सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को वर्तमान और भविष्य में शुरू की जाने वाली सरकारी योजनाएं का लाभ सीधा पहुंचेगा। तो आइये जानते है E-Shram Card की पूरी जानकारी।

 

E-Shram Card के लाभ

  • E-Shram Card से जुड़ने वाले श्रमिकों को यूपी सरकार मार्च तक 500 रुपये महीना दे रही है।
  • ई-श्रम कार्ड धारकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए तक का बीमा मिलता है। इस बीमा के तहत दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थायी रूप से विकलांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है।
  • कई अन्य प्रकार के सामाजिक सुरक्षा के लाभ भी मिलते हैं।
  • किसी भी प्राकृतिक आपदा या महामारी की स्थिति में ई-श्रम कार्ड धारकों को केंद्र और राज्य सरकारों से मदद मिलने में आसानी होती है।

 

ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी

  • स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
  • एग्रीकल्चरल लेबरर्स
  • शेयर क्रॉपर
  • फिशरमैन
  • लेबलिंग एंड पैकेजिंग
  • बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
  • लेदर वर्कर
  • कारपेंटर
  • मिडवाइफ
  • घरेलू कामगार
  • नाई
  • सब्जी एवं फल विक्रेता
  • अखबार विक्रेता
  • रिक्शा चालक
  • सीएससी केंद्र चालक
  • मनरेगा कामगार
  • आशा वर्कर आदि

 

ई-श्रम कार्ड के स्टेक होल्डर

  • मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
  • मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
  • स्टेट/यूटी गवर्नमेंट
  • लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
  • वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
  • अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
  • यूआईडीएआई
  • एनपीसीआई
  • ईएसआईसी
  • ईपीएफओ
  • सीएससी – एसपीवी
  • डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
  • प्राइवेट सेक्टर पार्टनर

 

E-Shram Card Helpline Number

the viral news live सरकारी योजनाओ से जुडी टीम ने रिसर्च के बाद ये जानकारी दी है कि खुद अपने मोबाइल से ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं? E-Shram Card क्या है? अगर इसे पढ़कर कोई भी व्यक्ति ई-श्रम पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। अगर आपको ई-श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है या आपको ई श्रम कार्ड से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए जो इस आर्टिकल में नहीं दी गई है तो आप निचे दिए गए ई श्रम कार्ड के हेल्पलाइन नंबर 14434 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

FAQs: ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?

Q: उत्तर प्रदेश में e shram पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों की कुल संख्या कितनी है?
Ans: उत्तर प्रदेश में e shram पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों की कुल संख्या लगभग 6 करोड़ है।

Q: इ-श्रम की पहली किस्त कब आएगी?
Ans: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 3 जनवरी 2022 को 1.5 करोड़ श्रमिकों के अकाउंट में 1,000 रुपए ट्रांसफर करने की शुरुआत की।

Q: इ-श्रम की दूसरी किस्त कब आएगी?
Ans: उत्तर प्रदेश में e shram पोर्टल पर रजिस्टर्ड इ कार्ड धारको को उनकी इ-श्रम की दूसरी किस्त के मार्च के अंत तक आने की पूरी संभावना है।

Q: इ-श्रम के जरिये योगी सरकार UP के कामगारों को कितनी सहायता राशि दे रही है?
Ans: UP की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिसंबर से मार्च तक प्रदेश के ई श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को ₹500 प्रति माह देने का फैसला किया है।

 

ये भी पढ़े…
जानिए कब आएगी आपकी इ-श्रम की पहली किस्त?
जानिए श्रमिक कार्ड की दूसरी किस्त कब आएगी?
खाते में ई श्रम कार्ड के पैसे आये या नहीं! ऐसे चेक करे ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस
5 मिनट में लें 10000 का लोन बिना गारंटी! जानिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?
सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर दे रही योगी सरकार! जानिए किसके लिए है ये स्कीम?
जानिए क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क्या है?