भगवान शिव के कितने ज्योतिर्लिंग हैभगवान शिव के कितने ज्योतिर्लिंग है

भगवान शिव के कितने ज्योतिर्लिंग है? ये सवाल हर भक्त के मन में रहता है। भगवन शिव के भक्त अपने बाबा के दर्शन के लिए ये जानना चाहते है की आखिर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के नाम क्या है? और भगवान शंकर के ये सभी ज्योतिर्लिंग देश के किस- किस भाग में स्थित है? आज हमारी टीम ने पूरी रिसर्च के बाद बाबा के सभी भक्तो को ये जानकारी देगी की आखिर भगवान शिव के कितने ज्योतिर्लिंग है? और उनके नाम और स्थान क्या है?

 

भगवान शिव के कितने ज्योतिर्लिंग है?

पुराणों के अनुसार भगवान शंकर जहाँ-जहाँ स्वयं प्रगट हुए उन बारह स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को हिन्दू धर्म में ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है। हमारे देश में भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इन 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव स्वयं ज्योति के रूप में विराजमान हैं इसलिए इमका महत्व सबसे अधिक है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ये आम धारणा है कि शिव के इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मात्र से ही मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है। तो आइए आज जानते हैं कि भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग देश में कहां-कहां पर स्थित हैं? और भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम क्या है?

भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम क्या है
भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम क्या है

 

भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम क्या है?

देश में मौजूद भगवान भोलेनाथ के इन सभी 12 ज्योतिर्लिंगों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इन सभी के नाम में ही इनकी कथा छुपी हुई है। पुराणों में बाबा के सभी ज्योतिर्लिंगों का विस्तार से बर्णन मिलता है। तो आइये जानते है आखिर भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का नाम क्या है?

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम

1 सोमनाथ
2 मल्लिकार्जुन
3 महाकालेश्वर
4 ॐकारेश्वर
5 केदारनाथ
6 भीमाशंकर
7 काशी विश्वनाथ
8 त्र्यम्बकेश्वर
9 वैद्यनाथ
10 नागेश्वर
11 रामेश्वर
12 घृष्णेश्वर

 

भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंग देश में कहां-कहां पर स्थित हैं
भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंग देश में कहां-कहां पर स्थित हैं

 

भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंग देश में कहां-कहां पर स्थित हैं?

भोलेनाथ शंकर के ये सभी ज्योतिर्लिंग भारत के अलग अलग हिस्सों में स्थित है। सभी का अपना एक अलग महत्त्व है। बाबा के इन सभी त्योतिर्लिंगो की अपनी एक अलग कथा है। जिसका श्रावण करने से मनुष्य अपने सभी पाप कर्मो से मुक्त हो जाता है। तो आइये जानते है की भगवान शंकर के ये सभी 12 ज्योतिर्लिंग देश में कहां-कहां पर स्थित हैं?

 

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग कहां-कहां है?

क्रम नाम स्थान
1 सोमनाथ प्रभास पाटन, सौराष्ट्र, गुजरात
2 मल्लिकार्जुन कुर्नूल, आंध्र प्रदेश
3 महाकालेश्वर महाकाल, उज्जैन, मध्य प्रदेश
4 ॐकारेश्वर नर्मदा नदी में एक द्वीप पर, मध्य प्रदेश
5 केदारनाथ केदारनाथ, उत्तराखंड
6 भीमाशंकर भीमाशंकर, महाराष्ट्र
7 काशी विश्वनाथ वाराणसी, उत्तर प्रदेश
8 त्र्यम्बकेश्वर त्र्यम्बकेश्वर, निकट नासिक, महाराष्ट्र
9 वैद्यनाथ देवघर, झारखंड
10 नागेश्वर दारुकावन, द्वारका, गुजरात
11 रामेश्वर रामेश्वरम, तमिल नाडु
12 घृष्णेश्वर निकट एलोरा, औरंगाबाद जिला, महाराष्ट्र

 

बाबा के इन 12 त्योतिर्लिंगो के दर्शन मात्र से मिट जाती है सारी बाधाएं!

हिन्दू धर्म की मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार ये मान्यता है कि जो मनुष्य प्रतिदिन प्रात:काल और संध्या के समय इन बारह ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है उसके सात जन्मों के पाप धूल जाते है। भगवान शिव के कितने ज्योतिर्लिंग है? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए आपको बता दें की बाबा के प्रत्येक ज्योतिर्लिङ्ग का एक एक उपलिंग भी है जिनका वर्णन शिव महापुराण की कोटिरुद्र संहिता के प्रथम अध्याय में मिलता है।

 

ये भी पढ़े…
51 शक्तिपीठों में से एक जेशोरेश्वरी काली मंदिर की पूरी जानकारी
कई बार मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का असली इतिहास
जानिए इस्लामिक अक्रान्ताओ द्वारा कई बार ध्वस्त किये गए काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास
ISKCON Temple की पूरी जानकारी | जानिए हिन्दू सभ्यता को पूरी दुनिया में फ़ैलाने वाला ISKCON Temple kya hai?