कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं?

कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं? ये प्रश्न हर इंसान के दिमाग में होता है जिसके ऊपर कई तरह के कर्ज होते है। आज कल इंसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अनेक प्रकार से उधार लेकर कार्य करते है। कई बार इंसान दिखावे के चक्कर में उन वस्तुओ को भी खरीद लेता है जिसकी उसे जरूरत भी नहीं होती है। इस तरह आमदनी से अधिक खर्च करने की वजह से वह कर्जे में फर्श जाता है। आइये आज आज आपको बताते है कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने वाले वेहद आसान उपाय।

 

कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं?

आज कल लोग अपने जरूरतों से ज्यादा खर्च कर रहे है। इसका कारण यह है कि आज के समय में कर्ज लेना बहुत आसान है। आज हर बैंक लोन देने के लिए खुद ही अपने ग्राहकों को फ़ोन करते रहते है। बैंको द्वारा हर तरह के लोन आसानी से मिल तो जाते हैं लेकिन कई बार इन्हें चुकाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कई बार ज्यादा कर्ज के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं? इस बारे में ज्योतिष में कुछ कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने वाले वेहद आसान उपाय बताये गए हैं। इन उपायों पर अमल करने आप कर्ज के बोझ से मुक्ति पा सकते हैं।

 

कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने वाले वेहद आसान उपाय!

कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने वाले वेहद आसान उपाय
कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने वाले वेहद आसान उपाय

 

  • अगर आप भी कर्ज से परेशान हैं और कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको कर्ज से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। और आप कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं? इस प्रश्न का हल ढूंढ रहे है तो ज्योतिष में कुछ उपाय बताये गए हैं। इन पर अमल करने से कर्ज के बोझ से मुक्ति के साथ ही आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

 

  • भगवान गणपति जी जहां पर होते हैं वहां रिद्ध-सिद्धि और शुभ-लाभ भी विराजते हैं। ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का शुक्ल पक्ष के बुधवार से नित्य पाठ करें। ऐसा करने से आपकी सभी कर्ज से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

 

  • शिव मंदिर जाकर मंगलवार को शिवलिंग पर दूध एवं जल से अभिषेक करें और मसूर की दाल अर्पित करें। उसके बाद वहीं पर बैठकर ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का कम से कम एक माला यानी 108 बार जाप करें।
    ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:

 

  • हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी को तेल और पीला सिंदूर का टीका लगाए। उसके बाद हनुमान चालीसा का सच्चे मन से पाठ करें। ऐसा करने से आपके कर्ज से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं। और मन भी शांत रहता है।

 

  • बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर घी-शकर में मिलाकर गाय माता को खिलाये। गाय को घी-शकर खिलाने से शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

 

  • रात में सोने से पहले अपने सिरहाने एक बर्तन में जौं भरकर रख दें। सुबह उठकर स्नानादि करने के पश्चात जौं को किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे धन संबंधी सभी समस्याओं का अंत होने लगता है। इस तरह से आपकी कर्ज से मुक्ति के साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

 

  • गाय को रोटी, मछलियों को आटे की गोली, बंदरों को गुड़-चना और केला और पक्षियों को दाना खिलाने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

 

  • वास्तु के अनुसार ईशान कोण को साफ-स्वच्‍छ रखें। ऐसा करने से शीघ्र ही ऋण से मुक्ति मिलती है। ईशान कोण को वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व दिया जाता है। ये धार्मिक मान्यता है कि सभी देवताओं का निवास स्थान धरती की ईशान दिशा में ही होता है। ईशान कोण को भगवान शिव की दिशा भी कहा जाता है। ईशान कोण घर के पूर्व और उत्तर के बीच होता है।

 

ये 7 उपाय है आपके कर्ज से मुक्ति कैसे पाएं प्रश्न का उत्तर!

जैसा की हम सभी जानते है की किसी भी व्यक्ति के लिए कर्ज बहुत बड़ी समस्या होती है। क्योकि कर्ज में डूबा हुआ व्यक्ति हमेशा चिंता में लगा रहता है की कैसे इससे मुक्ति मिले। ऊपर बताये गए सभी कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने वाले वेहद आसान उपाय देश के बड़े और प्रतिष्ठित ज्योतिषाचर्यों द्वारा बताये गए है। अगर आपका विश्वाश है तो आप इन्हे फॉलो कर सकते है। ये सभी उपाय जरूर कारगर सिद्ध होंगे।

 

ये भी पढ़े…
जानिए इस्लामिक अक्रान्ताओ द्वारा कई बार ध्वस्त किये गए काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास 
कई बार मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का असली इतिहास
51 शक्तिपीठों में से एक जेशोरेश्वरी काली मंदिर की पूरी जानकारी
ISKCON Temple की पूरी जानकारी | जानिए हिन्दू सभ्यता को पूरी दुनिया में फ़ैलाने वाला ISKCON Temple kya hai?
Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial