UP Gov 1 Rupee House SchemeUP Gov 1 Rupee House Scheme

UP Gov 1 Rupee House Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश की जनता के लिए लगातार नई नई सौगातों का पिटारा खोल रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनता को पक्का घर देने के लिए एक नई स्कीम निकली है जिसके तहत सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर दे रही योगी सरकार। इस स्कीम का मसौदा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इस योजना पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। तो आइये जानते हैं किसके लिए है ये सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर वाली स्कीम?

 

सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर दे रही योगी सरकार!

उत्तर प्रदेश सरकार केवल एक रुपये में अपने कर्मचारियों को मकान देने जा रही है। UP Gov 1 Rupee House Scheme का मसौदा तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। चुनावी विशेषज्ञों का मानना है की उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे चुनावों के लिए सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर दे रही योगी सरकार की ये योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है।

 

UP Gov 1 Rupee House Scheme:

सूत्रों के मुताबिक सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर दे रही योगी सरकार की इस योजना का मसौदा उच्चाधिकारियों की बैठक में तैयार किया गया है। अब योगी कैबिनेट की उच्च स्तर से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट से पारित किया जाएगा। इस योजना का लाभ लाभार्थिओं को कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाद ही मिलेगा। आपको बता दें कि अभी तक ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को छूट पर मकान देने की कोई व्यवस्था नहीं है।

1 रुपये में पक्का घर योजना
1 रुपये में पक्का घर योजना

 

किसे मिलेगा सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर योजना का लाभ?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है की एक रूपए में पक्का घर योजना का लाभ आखिर किसे मिलेगा? तो आपको बता दें क़ि ये योजना समूह सी और डी के सरकारी कर्मचारियों और ऐसे वकीलों के लिए है जिनके पास अधिक आय नहीं है। और उन्हें घर पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें छूट पर मकान देने के लिए इस UP Gov 1 Rupee House Schemeका मसौदा तैयार किया गया है। आपको बता दें कि यूपी में Group C और Group D वाले सरकारी कर्मचारीओ और अधिवक्ताओं को छूट पर मकान देने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

 

इस शर्त पर मिलेगा UP Gov 1 Rupee House Scheme के तहत मकान!

उत्तर प्रदेश सरकार के एक रुपये में मिलने वाले इन बेहतरीन घर के खरीदारों को यह सुविधा सिर्फ इस शर्त पर मिलेगी। शर्त यह है कि वो इसे अगले 10 साल तक इस माकन को नहीं बेच पाएंगे। सिर्फ 1 रुपये में पक्का घर दे रही योगी सरकार का यह फैसला सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों को जमकर पसंद आ सकता है। चुनावी विशेषज्ञो की माने तो इससे उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार को आने वाले चुनाव में इसका जबरदस्त फायदा मिल सकता है।

 

कौन होगा 1 रुपये में पक्का घर योजना के लिए पात्र!

1 रुपये में पक्का घर योजना की पात्रता प्रक्रिया क्या होगी और कैसे की जाएगी इस पर शुरुआती दौर की बातचीत के बाद सहमति बनी है। आपको बता दें की इन घरों के आवंटन के लिए पात्रता के मानदंड सरकार द्वारा बाद में तय किए जाएंगे। UP Gov 1 Rupee House Scheme के तहत पात्र लोगों को मकान देने के लिए उनका संबंधित विभाग ही नोडल होगा। वहीं 1 रुपये में पक्का घर योजना के तहत अधिवक्ता एवं कार्मिक न्याय विभाग को ग्रुप सी व डी कर्मियों के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है।

 

ये भी पढ़े…
जानिए क्या है “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” जिसकी शुरुआत CM योगी ने की
जानिए कब आएगी PM किसान योजना की दसवीं किस्त?
कोरोना के नए स्ट्रेन ओमीक्रोन के लक्षण क्या है?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क्या है?