Dhanush Aishwarya Divorce Hindi NewsDhanush Aishwarya Divorce Hindi News

Dhanush Aishwarya Divorce Hindi News: आज साउथ के सुपरस्टार धनुष ने आज अपनी पत्नी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 18 साल का रिश्ता करके सबको हैरान कर दिया है। धनुष ने पत्नी ऐश्वर्या (Dhanush wife) से अलग होने की घोसना कर दी है। आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री में Dhanush Aishwarya की जोड़ी सबसे पॉपुलर जोड़ी मानी जाती थी। धनुष ऐश्वर्या के अलग होने के समाचार से उनके फैंस काफी हैरान हैं। आइये जानते हैं आखिर 18 साल बाद धनुष ने क्यों तोडा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से रिश्ता ?

 

Dhanush Aishwarya Divorce Hindi News

साऊथ के फिल्मो के सुपरस्टार धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। धनुष ऐश्वर्या के शादी के समय धनुष की उम्र मात्र 21 साल की थी। उस समय रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या धनुष से उम्र में काफी बड़ी थी। इन दोनों के बीच उम्र के बीच फासले को लेकर खूब बाते हुई थी लेकिन इसका Dhanush Aishwarya के प्यार पर कोई असर नहीं पड़ा। आपको बता दें की ऐश्वर्या धनुष से उम्र में 2 साल बड़ी हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी उम्र के फासले को अपने बीच नहीं आने दिया। आज साऊथ के सुपरस्टार धनुष ने तोड़ा अपनी पत्नी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 18 साल का रिश्ता, लिया तलाक!

 

धनुष ने तोड़ा अपनी पत्नी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से रिश्ता!

आज साऊथ के सुपरस्टार धनुष ने अनाउंस करते हुए लिखा कि 18 साल का साथ रहा जिसमें हम दोस्त, कपल और पैरेंट्स बनकर साथ रहे। इस जर्नी में हमने काफी कुछ देखा। आज हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैं एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस को अपील करते हुए लिखा कि प्लीज हमारे डिसिजन की रिस्पेक्ट करें और हमें प्राइवेसी दें। आइये जानते है Dhanush wife Aishwarya Divorce Hindi News की पूरी जानकारी।

 

कौन है ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष?

ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष का जन्म 1 जनवरी 1982 को हुआ था। वे दक्षिण भारतीय के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की बड़ी बेटी है। 2004 में ऐश्वर्या का विवाह भारतीय फिल्म अभिनेता धनुष से हुआ। उनके दो बेटे हैं जिनका नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष दक्षिण भारतीय फिल्मो का जाना पहचाना नाम है। ऐश्वर्या एक भारतीय फिल्म निर्देशक और एक प्लेबैक सिंगर है। उन्होने अपनी पहली फिल्म अपने पति अभिनेता धनुष के साथ 2012 में की। आपको बता दें कि ऐश्वर्या को संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन के लिए भारत की सद्भावना राजदूत के रूप में भी चुना जा चुका है।

 

धनुष ऐश्वर्या की लव स्टोरी (Dhanush Aishwarya love story)

खबरों के अनुसार धनुष और ऐश्वर्या की मुलाकात एक फिल्म के प्रीमियर पर हुई थी। धनुष की फिल्म देखने गई ऐश्वर्या को सिनेमा के मालिक ने धनुष से मिलवाया। यही पर ऐश्वर्या ने धनुष को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी। वही से इनका मिलाना प्रारम्भ हुआ। और अगले ही दिन धनुष को ऐश्वर्या ने एक फूलों का गुलदस्ता भेजा। यही से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई।

जब फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद होने के बाद दोनों की फोटोज वायरल होने लगी तो उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाने लगे। जब ये बात रजनी कांत को पता चली तो उन्होंने उन्हें बुलकर पूछा। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। शादी को लेकर धनुष और ऐश्वर्या के परिवार वाले दोनों को लेकर काफी खुश थे। Aishwarya Dhanush दोनों ने 18 नवंबर 2004 को सात फेरे लिए जिसमें साउथ के कई स्टार्स शामिल हुए थे।

 

आखिर 18 साल बाद क्यों टूटा धनुष ऐश्वर्या का रिश्ता?

धनुष ने ट्विटर पर लिखा कि आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का निर्णय लिया है। साथ ही धनुष ने ये भी कहा कि कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें आवश्यक निजता देने का काम करें। आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार धनुष ने सोमवार को देर रात पत्नी ऐश्वर्या से तलाक का ऐलान किया था।

 

ये भी पढ़े…
देखिये स्टाइल आइकॉन बन चुकी सचिन की सुपुत्री सारा तेंदुलकर की बेहतरीन फोटोज | Sara Tendulkar pic
Urfi Javed Latest Photos: इन्ही पिक्चर की वजह से कट्टरपंथियों के निशाने पर है उर्फी जावेद!
जानिए कौन है रिद्धिमा पंडित जो रातो-रात बन गई TV सनसनी | Ridhima Pandit Biography in hindi
Ram Setu Movie: जानिए कैसी होगी Akshay Kumar की आने वाली सबसे बड़ी फिल्म राम सेतु?