Sahadev Dardo accident Latest News in hindiSahadev Dardo accident Latest News in hindi

Sahdev Dirdo accident Latest News: बचपन का प्यार गाने से मशहूर हुए सहदेव दिरदो एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह हादसे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुआ जिसमे सहदेव के सिर में काफी चोट आई है। स्थानीय जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस रोड एक्सीडेंट में सहदेव को काफी गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Sahdev Dirdo accident Latest News:

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर है। सहदेव दिरदो के हादसे की खबर के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार को तुंरत अच्छी से अच्छी मेडिकल हेल्प मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इस हादसे के दौरान लगी गंभीर चोट के कारन उन्हें सिर पर चार टांके भी लगे हैं।

 

कहा और कैसे हुआ सहदेव का एक्सीडेंट?

सहदेव का एक्सीडेंट सुकमा के शबरी नगर एरिया में हुआ। इस हादसे को लेकर मिल रही जानकारी के अनुसार सहदेव दिरदो अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सुकमा के शबरी नगर एरिया में मोटर साइकिल ने अपना कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बाइक चलाने वाले शख्स को हल्की चोट आई है। लेकिन सहदेव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

अब कैसी है सहदेव की तबियत?

खबरों के अनुसार एक्सीडेंट के बाद कई घंटे सहदेव वेहोश थे। उन्हें रात 10 बजे होश आया। अब उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन अभी भी पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। आपको बता दें की सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।सड़क हादसे के बाद घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे। लेकिन तजा जानकारी (Sahadev Dardo accident Latest News) के अनुसार अब सहदेव को होश आ गया है और वह अब परिवार वालों से बातचीत भी कर रहे हैं।

 

एक्सीडेंट के बाद रैप सिंगर बादशाह ने सहदेव के परिजनों से फोन पर बात की!

एक्सीडेंट के बाद रैप सिंगर बादशाह ने भी सहदेव के परिजनों से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना। बादशाह ने सहदेव के परिजनों को इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। कुछ महीने पहले बसपन का प्यार गाना गाकर सहदेव सोशल मीडिया के जरिए मशहूर हो गए थे। इसके बाद बॉलीवुड रैप सिंगर बादशाह ने उनके साथ इस गाने का रीमिक्स तैयार किया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

 

बचपन का प्यार गाकर हिट हुए थे सहदेव!

आपको बता दें कि सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) ने ‘बचपन का प्यार’ गाना था जो वायरल हो गया था। ये गाना सभी की जुबान पर चढ़ गया। साल 2019 में सहदेव के स्कूल टीचर ने उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। देखते ही देखते यह वीडियो खूब वायरल हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।

 

ये भी पढ़े…
UP में लगा कोरोना कर्फ्यू! ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला
देखिये स्टाइल आइकॉन बन चुकी सचिन की सुपुत्री सारा तेंदुलकर की बेहतरीन फोटोज
जानिए रेचल गोडिन्हो कौन है? जिससे तेजस्वी यादव ने गुपचुप तरीके से की शादी!