congress flag falls videocongress flag falls video

congress flag falls video: नेताओ के साथ अक्सर कोई न कोई घटना ऐसी हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें सर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी के साथ हुई जब वह कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराने जा रही थी। कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण करते समय अचानक सोनिया गांधी के हाथ में गिरा पार्टी का झंडा। इस पर लोगो ने सोशल मिडिया पर जैम कर मजे लिए।

 

congress flag falls video:

आपको बता दें की दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। इस दौरान जब कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने के लिए आईं तो ध्वजारोहण करते समय अचानक झंडा डोर के साथ सोनिया गांधी के हाथ में जा गिरा। ये कयास लगाए जा रहे है कि शायद झंडे को ठीक से बांधा नहीं गया था इसलिए ये घटना हुई। अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मिडिया पर आया लोगो ने कांग्रेस के मज़े लेने सुरु कर दिए। आइये जानते है की आखिर इस congress flag falls video में क्या है।

 

सोनिया गांधी के हाथ में गिरा कांग्रेस का झंडा!

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके परअजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब कांग्रेस पार्टी का झंडा फरहराने के समय अचानक सोनिया गांधी के हाथ में गिर गया। यह सब होते समय दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई और वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपको बता दें की झंडा गिरने के बाद भी सोनिया गांधी ने उसे हाथ से ही फहराया और फिर ‘वंदे मातरम’ गाया गया। लेकिन सोशल मिडीया पर इस वीडियो पर लोगो ने अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी।

 

सोशल मिडीया में congress flag falls video पर प्रतिक्रिया!

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मिडीया पर आग की तरह फ़ैल गया। लोगो ने इसपर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी। इंटरनेट पर इस समय यह congress flag falls video चर्चा का विषय बना हुआ है। आइये जानते है की लोगो ने इसपर क्या कहा।

  • इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि झंडा दिखा रहा है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।
  • किम जॉन उन नामक एक यूजर ने रामायण के रावण का एक डायलॉग लिखा की अब तो सम्पूर्ण जगत तुम्हारा उपहास करेगा।

 

कार्यकर्ता पोल पर चढ़कर नहीं बांध सके पार्टी का झंडा!

कांग्रेस के 137वे स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करते समय अचानक सोनिया गांधी के हाथ में गिरा पार्टी का झंडा गिरने के बाद कार्यकर्ताओं से पोल पर झंडा फहराने को कहा गया। एक कार्यकर्ता ने इसके बाद झंडे वाले पोल पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन वह आधा ही ऊपर जा सका। इसके बाद दूसरे ने कोशिश की लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो सका। बाद में झंडे को बांधने के लिए सीढ़ी मंगाई गई।

 

ये भी पढ़े…
UP में लगा कोरोना कर्फ्यू! ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला: Corona curfew in UP
मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई! पत्नी की गजल होटल की 17 दुकानें कुर्क, करोड़ों का नुकसान!
मिलिए 1971 युद्ध के उन 5 जांबाजों से जिनके नाम से आज भी कांप जाता है पाकिस्‍तान: Heroes of the 1971 war
UP Election 2022 Survey: उत्तर प्रदेश में CM योगी की धमाकेदार वापसी! अखिलेश भी होंगे पहले से ज्यादा मजबूत!