BJP new national executiveBJP new national executive

BJP new national executive: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान करते हुए गुरुवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की। इस बार बीजेपी ने मेनका गांधी और वरुण गांधी को अपनी नई कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ विनय कटियार को भी इसमें जगह नहीं दी गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है की डेढ़ साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बंगाल चुनाव से कुछ महीने पहले बीजेपी में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती को भी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

 

BJP new national executive:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 80 सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्य भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 309 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा हुई है।

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल समेत कुल 80 सदस्य शामिल हैं।
  • BJP new national executive में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सभी राष्ट्रीय प्रवक्ता, सभी मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, सभी राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, राज्यसभा और लोकसभा में मुख्य सचेतक, संसदीय कार्यालय सचिव शामिल हैं।
  • बीजेपी की इस नई टीम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 80 सदस्य एक्जीक्यूटिव मेंबर्स में शामिल हैं।
    सबसे ख़ास बात ये है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती को भी एक्जीक्यूटिव मेंबर्स बनाया गया है। BJP ने कुल 13 सदस्यों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, राजस्थान की पू्र्व सीएम वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास भी शामिल हैं।
  • बीजेपी की इस नई टीम में 7 सदस्यों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है जिनमें कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है।

 

BJP ने वरुण गांधी और मेनका गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाया

आपको बता दें की गांधी परिवार से आने वाले वरुण गाँधी बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। एक समय वरुण गांधी को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता था। लेकिन अब योगी के आने के बाद BJP में उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी और पार्टी में उनका कद लगातार घटता चला गया। इन दिनों वरुण लगातार बीजेपी के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। सोशल मीडिया हो या योगी को पत्र लिखने का मामला है। वरुण लगातार चर्चा में हैं।

इन्ही कारणों की वजह से बीजेपी ने मेनका गांधी और वरुण गांधी को अपनी नई कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ विनय कटियार को भी इसमें जगह नहीं दी गई है। आपको बता दें कि डेढ़ साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बंगाल चुनाव से कुछ महीने पहले बीजेपी में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

 

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 1
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 3
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 4
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 5
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 7
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 8
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 9
 
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी 10
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी

 

ये भी पढ़ें…
घटना को राजनीतिक रंग देने की तैयारी में विपक्ष! आखिर नेताओं को लखीमपुर जाने की बेचैनी क्‍यों?
जानिए क्या है भारत की महामिसाइल Agni-5 जिसकी रेंज में आधी दुनिया! चीन-PAK में खलबली
जानिए कौन थे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जो भारत की पहली निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति थे 
अफगानिस्तान में शरिया और भारत में सेक्युलर शासन चाहिए! ऐसा कैसे चलेगा मुल्लाजी?