ZyCoV-D Corona Vaccine by Zydus CadilaZyCoV-D Corona Vaccine by Zydus Cadila

ZyCoV-D Corona Vaccine by Zydus Cadila: कोरोना का टीका लगवाने में सबसे बड़ी समस्या इसे सुई द्वारा लगाने से थी। कई लोग सुई के डर से वैक्सीन लगवाने से डर रहे थे। इस समस्या का निवारण जायडस कैडिला (Zydus Cadila) कंपनी ने कर दिया है। कंपनी ने बिना सुई बिन दर्द वाला वैक्सीन बाजार में उतार दिया है। अब आपको सुई का दर्द नहीं झेलना पड़ेगा। जायडस कैडिला ने कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) की सप्लाई भारत सरकार को शुरू कर दी है। आइये जानते है कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) की पूरी जानकारी।

 

ZyCoV-D Corona Vaccine by Zydus Cadila

दवा बनाने वाली कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadila) द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन का नाम जायकोव-डी (ZyCoV-D) है। इस कोरोना वैक्सीन में किसी भी तरह की सुई का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। जिससे लोगो को सुई के दर्द से रहत मिलेगी। बहुत दिनों से बिना सुई वाली वैक्सीन की भारत सहित पूरे विश्व में काफी मांग थी। जिसे देखते हुए जायडस कैडिला ने जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन का निर्माण किया है। आइये जानते है आखिर जायकोव-डी (ZyCoV-D) क्या है? और यह कैसे कार्य करती है?

 

जायकोव-डी (ZyCoV-D) की पूरी जानकारी

जायडस कैडिला (Zydus Cadilla) द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) के एमरजेंसी यूज की मंजूरी भारत सरकार द्वारा छह महीने पहले ही मिल चुकी थी। जायकोव-डी (ZyCoV-D) कोरोना वैक्सीन को 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों पर लगाया जाएगा। जायडस कैडिला कंपनी को नवंबर में भारत सरकार से एक करोड़ ऑर्डर मिले थे। जायकोव-डी (ZyCoV-D Corona Vaccine by Zydus Cadila) की डिलिवरी पहले ही की जनि थी लेकिन अहमदाबाद में कपनी के नए प्लांट में कुछ समस्या के कारण इसकी डिलिवरी में देरी हुई।

जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन की पूरी जानकारी
जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन की पूरी जानकारी

 

कैसे कार्य करती है जायकोव-डी (ZyCoV-D)?

जायकोव-डी (ZyCoV-D) तीन डोज वाली प्लाजमिड डीएनए (Plasmid DNA) वैक्सीन है। जायकोव-डी को बिना सुई वाले फार्माजेट सिस्टम ट्रॉपिस (Pharmjet system Tropis) के द्वारा लगाया जाता है। जायडस कैडिला (Zydus Cadila) के अनुसार वैक्सीन के तीनो डोज के बीच अंतर निम्नलिखित है।

  1. पहली डोज़
  2. दूसरी डोज पहली डोज के 28वें दिन
  3. तीसरी डोज पहली डोज के 56वें दिन

 

कितनी होगी जायकोव-डी (ZyCoV-D) की कीमत?

Zydus Cadila को जायकोव-डी के लिए भारत सरकार से नवंबर में एक करोड़ ऑर्डर मिले थे जिसमे प्रत्येक डोज की कीमत 358 रुपये तय की गई थी। बाजार के लिए जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन के हर डोज की कीमत 265 रुपये होगी। साथ में बिना सुई के एप्लिकेटर के लिए 93 रुपये अलग से चुकाने होंगे जिसमे जीएसटी शामिल नहीं है।

 

बाजार में कब तक उपलब्ध होगी जायकोव-डी (ZyCoV-D)?

सूत्रों के अनुसार कंपनी सबसे पहले इस वैक्सीन की सप्लाई सरकार को करेगी। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इसे निजी कंपनियों को दिया जाएगा। आपको बता दें की जायकोव-डी (ZyCoV-D) वैक्सीन के उत्पादन के लिए Zydus Cadila ने शिल्पा मेडिकेयर(Shilpa Medicare Ltd) से कॉन्ट्रैक्ट किया है। Zydus Cadila ने प्लाजमिड डीएनए वैक्सीन बनाने के लाइसेंस और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनी Enzychem Lifesciences के साथ भी एक एग्रीमेंट किया है।

 

भारत में अभी 3 वैक्सीन का हो रहा इस्तेमाल!

भारत में ZyCoV-D कोरोना वैक्सीन से पहले ही तीन वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। बच्चों को अभी केवल कोवैक्सिन (Covaxin) ही लगाई जा रही है। इसके अलावा दो और वैक्सीन के एमरजेंसी यूज की अनुमति मिल चुकी है। भारत में पहले से लगाने वाली वैक्सीन निम्नलिखित है।

  1. कोविशील्ड (Covishield)
  2. कोवैक्सिन (Covaxin)
  3. स्पूतनिक वी (Sputnik-V)
  4. Covovax(एमरजेंसी यूज)
  5. Corbevax(एमरजेंसी यूज)

 

FAQs: ZyCoV-D Corona Vaccine by Zydus Cadilla

Q: जायकोव-डी (ZyCoV-D) क्या है?
Ans: जायकोव-डी (ZyCoV-D) तीन डोज वाली प्लाजमिड डीएनए (Plasmid DNA) वैक्सीन है जिसमे किसी भी तरह की सुई का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

Q: जायकोव-डी (ZyCoV-D) को किस कंपनी ने बनाया है?
Ans: जायकोव-डी (ZyCoV-D) वैक्सीन दवा बनाने वाली कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadilla) द्वारा बनाई गई है (ZyCoV-D Corona Vaccine by Zydus Cadila)

Q: ZyCoV-D की कितनी डोज लगती है?
Ans: जायकोव-डी वैक्सीन तीन डोज वाली प्लाजमिड डीएनए वैक्सीन है। कंपनी के अनुसार इसकी पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28वें और तीसरी डोज 56वें दिन लगाई जाती है।

Q: जायकोव-डी में सुई की जगह क्या इस्तेमाल होता है?
Ans: जायकोव-डी को बिना सुई वाले फार्माजेट सिस्टम ट्रॉपिस (Pharmjet system Tropis) के द्वारा लगाया जाता है।

Q: जायकोव-डी के एक डोज की कीमत क्या है?
Ans: जायकोव-डी कोरोना वैक्सीन के हर डोज की कीमत 265 रुपये होगी। साथ में बिना सुई के एप्लिकेटर के लिए 93 रुपये अलग से चुकाने होंगे।

 

ये भी पढ़े…
कोरोना के नए स्ट्रेन ओमीक्रोन के लक्षण क्या है? Corona Omicron symptoms in hindi
कोरोना की तीसरी लहर के लक्षण क्या है? | Corona third wave symptoms in Hindi
village business ideas: कम लागत में गांव के लिए सबसे बेहतरीन बिज़नेस
जाने कौन सा देश है कोरोना वैक्सीनेशन में No.1 | List of most corona vaccination countries in the world
Corona का नया वैरिएंट B.1.1.529 क्या है? क्यों खतरनाक है साउथ अफ्रीका में पाया गया Corona’s new variant B.1.1.529