yogi sarkar me kitane logo ko mili sarkaari naukariyogi sarkar me kitane logo ko mili sarkaari naukari

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में पिछले चार साल में रिकॉर्ड सरकारी नौकरी देने का दावा किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई है की पिछले चार साल में अखिलेश और मायावती सरकार में मिली नौकरियों की करीब दोगुनी नौकरियां बीते हुए चार साल में दी जा चुकी हैं। तो आइये जानते है की yogi sarkar me kitane logo ko mili sarkaari naukari?

 

योगी सरकार में कितने लोगो को मिली सरकारी नौकरी?

24 जुलाई 2021 दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा दावा करते हुए बताया की योगी आदित्यनाथ के सीएम रहते हुए बीते साढ़े चार साल में कुल 6 लाख 65 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। इसके साथ ही योगी सरकार का ये भी दावा है कि उन्होंने BSP और SP की सरकार से कई गुना ज्यादा सरकारी नौकरियां दीं हैं।

इस साल होंगी और भर्तियां

Yogi सरकार ने ये भी कहा कि अभी इस साल के अंत यानी दिसंबर तक और भर्तियां होंगी और प्रदेश के युवाओ को सरकार नौकरीओ में जाने का और मौका मिलेगा। सरकार को माने तो दिसंबर तक लगभग 75000 युवाओं को और सरकारी नौकरी मिलेगी।
पिछले चार साल की भर्तीओ का व्योरा देते हुए सरकार की ओर से ये बताया गया कि अभी तक सबसे ज्यादा पुलिस में 143000 भर्तियां की गई। और उसके बाद दूसरे नंबर पर बेसिक शिक्षा में कुल 126000 भर्तियां हुईं जिसमे अध्यापक की भर्तियां भी शामिल है।

मायावती और अखिलेश की सरकार में कितने लोगो को मिली सरकारी नौकरी?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ये भी बताया की बसपा सरकार ने 5 साल में 95000 सरकारी नौकरिया तथा अखिलेश यादव की सपा सरकार ने अपने 5 साल में लगभग 2 लाख नौकरियां ही दी थीं। UP की योगी सरकार के की माने तो BJP की सरकार में SP -BSP की सरकार से करीब दोगुनी सरकारी नौकरियां सिर्फ 4.5 साल में ही दी जा चुकी हैं।

सरकार ने क्यों बताई सरकारी नौकरियां की बात?

एक तरफ जहाँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश में जुटे हैं उस समय उत्तर प्रदेश सरकार का यह दावा मरहम का काम करेगा। आपको बता दे की इन सरकारी नौकरीओं के आंकड़ों से सरकार ने विपक्ष को बेरोजगारी के मुद्दे पर जबाब देने की कोशिश की।

 

yogi sarkar me kitane logo ko mili sarkaari naukari?

जानिए योगी सरकार में कितने लोगो को मिली सरकारी नौकरी? सरकार का रिकॉर्ड नौकरीओं का दावा! तो आइये जानते है की yogi sarkar me kitane logo ko mili sarkaari naukari? के कुछ महत्वपूर्ण विन्दु

महत्वपूर्ण विन्दु:

• पिछले चार साल में 665000 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी

• सबसे ज्यादा पुलिस में 143000 भर्तियां

• बेसिक शिक्षा में कुल 126000 भर्तियां

• दिसंबर तक लगभग 75000 युवाओं को और सरकारी नौकरी

• बसपा सरकार में 5 साल में 95000 सरकारी नौकरिया

• सपा सरकार में अपने 5 साल में लगभग 2 लाख नौकरियां

 

ये भी पढ़े…
जानिए क्या है “उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” जिसकी शुरुआत CM योगी ने की। mukhyamantri bal seva yojana kya hai?
जासूसी कांड पर CM योगी ने संभाला मोर्चा: कहा मुद्दा बिहीन विपक्ष अब देश की छबि बिगाड़ना चाहता है!
UP Opinion Poll 2022: Yogi Sarkar के 4 साल पूरे, सर्वे के मुताबिक UP में भारी बहुमत से लौटेगी BJP!
जानिए कौन है पूनम पांडे जिसने लगाए राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप? | Poonam Pandey kaun hai?
जानिए शर्लिन चोपड़ा कौन है? जिसके संग राज कुंद्रा का था अश्लील फिल्मो का कॉन्ट्रैक्ट !
किसानों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, लगाएंगे किसान संसद! आइए जानते है इस मुद्दे पर किसने क्या कहा?