UP Maharajganj NewsUP Maharajganj News

UP Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पुजारी-पुजारीन के दोहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई। पुजारी-पुजारीन दोनों की लाशें खून से लथपथ मंदिर परिसर से बरामद की गई हैं। घटना को लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। UP Maharajganj double murder News सुनकर गांव के लोग काफी दुखी हैं।

 

UP Maharajganj News:

महराजगंज के मंदिर में पुजारी-पुजारीन के डबल मर्डर की ये वारदात इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती थाना क्षेत्र महदेईया की है। UP Maharajganj News के अनुसार यहाँ 68 वर्षीय महिला पुजारी पिछले 25 साल से कारण देवी मंदिर में रहकर पूजा अर्चन करती थी। पुजारिन नेपाल की निवासी थी। उसके साथ र्महदेईया गांव के 74 वर्षीय पुजारी रामरतन मिश्र भी मंदिर में पूजा का कार्य करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पुजारिओं का व्यवहार बहुत शालीन था। इन दोनों पुजारिओं की हत्या की सूचना मिलते ही जिले के एसपी प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। हत्या की जांच पड़ताल के लिए एक फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।

 

महराजगंज के मंदिर में पुजारी-पुजारीन का मर्डर:

UP Maharajganj News: महराजगंज के स्थानीय पुलिस के मुताबिक बीती रात दोनों पुजारी-पुजारीन की हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस अभी हत्या के कारणों का पता लगा रही है। आखिर इनकी हत्या क्यों की गई अभी इस सवाल का जवाब मिलना बाकी है. महाराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

पुजारी को मिला था 14 लाख मुआवजा !

अभी कुछ महीने पहले ही मंदिर में रहने वाले पुजारी राम रतन मिश्र को मुआवजे के रूप में 14 लाख रुपये मिले थे। आपको बता दें की उनके खेत को रोहिन नदी पर बनने वाले बैराज के लिए अधिग्रहित किया गया था। जिसके मुआवजे के रूप में उनसे 14 लाख रुपये मिले थे। वैसे भी पुजारी राम रतन मिश्र की आर्थिक हालत बहुत अच्छी थी। उनके गांव वालो के अनुसार उन्होंने ही अपने निजी खर्चे से इस मंदिर का निर्माण कराया था।

 

ये भी पढ़े…
जब कल्याण सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को कहा था ‘आपका हिंदुत्व खोखला है:
इन देशों में बलात्कारियों दी जाती है रूह कंपा देने वाली भयंकर सजाएं!
Amit Shah in Azamgarh: सपा सरकार में आजमगढ़ कट्टरवादी सोच और आतंकवाद का अड्डा था अब मां सरस्वती का धाम!