दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देशदुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश

दुनिया के सबसे सुरक्षित देश कौन हैं? इसकी सूची हर साल इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (Institute for Economics and Peace) जारी करता है।
Top 10 Safest Countries In The World की सूची दुनिया के सभी देशों की वार्षिक पीस रैंकिंग के आधार पर की जाती है जो सबसे सुरक्षित हैं इसे ग्लोबल पीस इंडेक्स (Global Peace Index) कहा जाता है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स के आधार पर आज The Viral News Live की टीम ने 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची तैयार की है तो आइये जानते है की दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश (Top 10 Safest Countries In The World) कौन है ?

 

दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश कौन हैं?

Top 10 Safest Countries In The World

पूरी दुनिया कम ही ऐसी जगहें है जहाँ इंसान बिना भय या डर के घूम सके और वहां का आम निवासी भी भय मुक्त हो। आज हम आपको बताएँगे की आप किन देशों में निडर होकर घूम सकते है। इकोनॉमिक्स एंड पीस (Institute for Economics and Peace) के अनुसार दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश (Top 10 Safest Countries In The World) की सूची में पिछले 12 वर्षों से शीर्ष स्थान पर आइसलैंड का कब्जा है और आपको जानकार हैरानी होगी की United State of America इस सूची में 121 पर है।

 

Top 10 Safest Countries In The World

ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश

 

1. Iceland (आइसलैंड)

धूमने वालों के लिए आइसलैंड एक आइडियल डेस्टिनेशन है यहां के बड़े बड़े नेशनल पार्क, बेहद घने जंगल और विशालकाय झीलें टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. आइसलैंड में हत्या की दर बहुत कम है यहाँ की जेलों में बहुत काम व्यक्ति बंद है। आइसलैंड ने ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.078 स्कोर के साथ दुनिया सबसे सुरक्षित देश है।

 

2. New Zealand (न्यूज़ीलैंड)

न्यूजीलैंड में बहुत ही कम आंतरिक संघर्ष होता है यहाँ हिंसा के मामले बहुत कम या यूँ कहें तो ना के बराबर आते है। न्यूजीलैंड ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.198 स्कोर के साथ दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित देश है।

 

3. Portugal (पुर्तगाल)

पुर्तगाल में कई ऐतिहासिक स्थल, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न पर्यटक स्थल मौजूद है। पुर्तगाल अपनी सुरक्षा के कारण ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.247 के स्कोर के साथ 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है।

 

4. Austria (ऑस्ट्रिया)

ऑस्ट्रिया अपने शांतिपूर्ण चुनाव और कम हथियार खरीदारी के लिए जाना जाता है। घूमने वालों के लिए ऑस्ट्रिया बिलकुल परफेक्ट देश है ऑस्ट्रिया के बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल और झील का चमकता पानी इसे और भी खूबसूरत बनाता है। ऑस्ट्रिया ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.275 के स्कोर के साथ 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

 

5. Denmark (डेनमार्क)

डेनमार्क अपनी खूबसूरत के साथ प्राचीन स्मार्क और शांत वातावरण के साथ पूरी दुनिया मसहूर है और विश्व के टूरिस्टों का पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है। डेनमार्क के लोग खुद को सबसे खुश और सुरक्षित मानते हैं। डेनमार्क ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.283 के स्कोर के साथ 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है।

 

6. Canada (कनाडा)

कनाडा अपने सदियों पुराने जंगल, सफ़ेद बर्फ की चादर से ढके पहाड़, बड़े खूबसूरत शहर और बड़ी बड़ी झीलों के लिए बहुत मसहूर है। कनाडा का मॉन्ट्रियल शहर मित्रता की पहचान है। कनाडा ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.298 के स्कोर के साथ 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में छठे स्थान पर है।

 

7. Singapore (सिंगापुर)

सिंगापुर के लोग बहुत ही शांतिप्रिय है यहाँ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संघर्ष बेहद ही कम है यहाँ सामाजिक सुरक्षा का स्टार बहुत उच्च है। सिंगापुर ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.321 के स्कोर के साथ 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।

 

8. Czech Republic (चेक गणराज्य)

चेक गणराज्य अपने शांत और सुरक्षित वातावरण के लिए खासा प्रसिद्ध है। चेक गणराज्य अपनी सेना पर ज्यादा खर्च नहीं करता है क्योकि इसकी अपराध दर बहुत कम है। एक साल पहले चेक गणराज्य ग्लोबल पीस इंडेक्स में नीचे चला गया था लेकिन इस साल 1.337 के स्कोर के साथ यह 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में आठवे स्थान पर है।

 

9. Japan (जापान)

जापान में मृत्यु दर बहुत कम है और इसके नागरिकों हथियारों से ज्यादा लगाव नहीं है इसके अलावा जापान का परिवहन काफी अच्छा है खाशतौर पर जापान इसकी उच्च गति वाली बुलेट ट्रेन। जापान ग्लोबल पीस इंडेक्स में 1.36 के स्कोर के साथ 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में नवें स्थान पर है।

 

10. Switzerland (स्विजरलैंड)

कहा जाता है की अगर कही धरती पर स्वर्ग है तो वो है स्विट्जरलैंड इसीलिए यह टूरिस्ट के बीच काफी लोकप्रिय हैऔर इसे यूरोप का दिल भी कहा जाता है। स्विट्जरलैंड अपनी सांस्कृतिक विविधता, खूबसूरत नजारे और शहरों की बनावट इस देश की खूबसूरती कोदोगुना कर देती है। स्विट्जरलैंड ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) के अनुसार 1.366 के स्कोर के साथ 10 सबसे सुरक्षित देशों की सूची में दसवें स्थान पर है।

 

Top 10 Safest Countries In The World : Image Source- pixabay.com
Top 10 Safest Countries In The World : Image Source- pixabay.com

 


ये भी पढ़े:

दुनिया के 10 सबसे गरीब देश | top 10 poorest countries in the world
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश | Top 10 most dangerous countries in the world
List of Sanskrit universities in India in hindi | ये हैं भारत के सबसे बड़े और सबसे बेहतर संस्कृत विश्वविद्यालय
IPL 2021 schedule की घोषणा, जानिए कब और कहाँ होंगे आईपीएल 2021 के मुकाबले
Joe Biden Quotes: Top 51 quotes of US President Joe Biden
Kala Pani ki saja: काला पानी की सजा क्या है?
VIDEO: सुनिए नितिन गडकरी वो भाषण जो साबित करता है की वो कितने ईमानदार और निष्ठावान हैं