Money has been collected for the Ram Mandir NirmanMoney has been collected for the Ram Mandir Nirman

Ram Mandir Nirman: राम की नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के उदेश्य से देश आम आदमी से दान के रूप में राम मंदिर निर्माण के लिए एक महा अभियान श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण (Shri Ram Janmabhoomi Nidhi Samarpan ) चलाया गया था जो पूरी तरह से सफल रहा। देश की आम जनता ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और दिल खोल कर राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया।

राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र करने का ये अभियान सम्पूर्ण भारत में 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया गया था। इसके तहत अनुमान से अधिक की धनराशि एकत्र हो गई अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विदेश से भी दान लेने की तैयारी कर रहा है।

इस पूरे अभियान को राष्ट्रिय स्वय सेवक संघ(RSS) तथा उसके सहयोगी संगठनो द्वारा बड़े पैमाने पर चलाया गया। Ayodhya Ram Mandir बनाने में सहयोग के इस अभियान की सफलता का मुख्य कारण आम जनता से इसका दिल से लगाव रहा और इसीलिए राम मंदिर निर्माण के लिए अनुमान से बहुत अधिक धनराशि इकठ्ठा हो सकी। तो आइये जानते है कि Ayodhya Ram Mandir Nirman के लिए कितनी धनराशि इकठ्ठा हुई है…

 

राम मंदिर निर्माण के लिए कितनी धनराशि इकठ्ठा हुई है?

Money has been collected for the Ram Mandir Nirman?

सम्पूर्ण भारत में 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चले श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण (Shri Ram Janmabhoomi Nidhi Samarpan)के 44 दिन के महा अभियान में 2100 करोड़ से अधिक की धनराशि एकत्र हो चुकी है और अभी चेक से मिली दान की राशि की गिनती होनी बाकी है। वैसे तो श्रीराम मंदिर की निर्माण की लागत लगभग 1500 करोड़ रुपया आंकी जा रही है। राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र करने का ये अभियान सम्पूर्ण भारत में 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलाया गया था।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) अब अगले अभियान के तहत विदेश से भी दान की राशि लेने की तैयारी में है। एक अनुमान के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण (Shri Ram Janmabhoomi Nidhi Samarpan ) के जरिये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को लगभग 5000 करोड़ रूपये की दान राशि मिल सकती है।

ram mandir nirman donation
ram mandir nirman donation

 

 

श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण क्या है?

What is Shri Ram Janmabhoomi Nidhi Samarpan?

राम की नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के एक भव्य मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) और उसके सहयोगी संगठनो द्वारा देश की आम जनता से अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण में सहयोग लेने के लिए चंदा इकठ्ठा के उदेश्य से एक देशव्यापी महा अभियान चलाया गया जिसे श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण (Shri Ram Janmabhoomi Nidhi Samarpan) नाम दिया गया।

श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण के इस अभियान में संघ(RSS) के साथ उसके सहयोगी संगठन विश्व हिन्दू परिषद्, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, बजरंग दाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा आदि अनेको सगठन शामिल थे जिन्होंने आम जनता के बीच जाकर उन्हें इस महाअभियान से जोड़ने किया।

Shri Ram Janmabhoomi Nidhi Samarpan
Shri Ram Janmabhoomi Nidhi Samarpan

 

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट क्या है?

What is Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए गठित किये गए ट्रस्ट का नाम है। इस ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी 2020 को लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान इसकी घोषणा और बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले इस ट्रस्ट का नाम ‘श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ होगा और Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra के इस ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य होंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नियमों के मुताबिक इसमें कुल 10 स्थायी सदस्य है जिन्हे वोट देने का अधिकार होगा और बाकी के पांच सदस्यों को वोटिंग का अधिकार नहीं होगा इस ट्रस्ट में हमेशा एक ट्रस्टी दलित समाज का होगा और सबसे महत्वपूर्ण ये है की इसमें सभी सदस्यों के हिंदू होने की अनिवार्यता भी रखी गई है।

Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust
Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust

 

 

ये भी पढ़े:

Godhra Kand: गोधरा कांड की असली सच्चाई जिसमे 59 राम भक्तों को जिंदा जला दिया गया
Kala Pani ki saja: काला पानी की सजा क्या है?
हिन्दू फोबिया क्या है? | What is Hinduphobia?