भारत के सबसे बड़े संस्कृत विश्वविद्यालयभारत के सबसे बड़े संस्कृत विश्वविद्यालय

List of Sanskrit universities in India in hindi: हमारे देश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सुरु से ही अनेको कदम उठाये गए है, राज्य और केंद्र की सरकारों द्वारा अनेक संस्कृत विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की स्थापना की गई ताकि संस्कृत के पढाई के लिए इच्छुक छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराइ जा सके।

भारत में मौजूदा समय में अनेको बड़े विद्यालय है जहा संस्कृत पढाई जाती है इसके बावजूद सरकार ने संस्कृत के लिए अलग से अनेक केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना की है जिससे संस्कृत को बढ़ावा मिल सके और इसे पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थिओं को अच्छी शिक्षा मिले।

 

संस्कृत भाषा क्या है?

संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है। आपको हर भाषा में कही न कही संस्कृत का प्रयोग या उसके शब्द मिल जायेंगे! व्याकरण की दृष्टि से भी संस्कृत भाषा को सबसे व्यावहारिक भाषा माना जाता है। कहा जाता है की कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए भी संस्कृत सबसे उपयुक्त भाषाओं में से एक है।

हमारे देश में लिखे गए लगभग सभी बड़े ग्रन्थ संस्कृत भाषा में लिखे गए है चाहे वो रामायण हो या भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया हुआ उपदेश गीता। संस्कृत को वैदिक और दैविक भाषा भी कहा जाता है।

List of Sanskrit universities in India in Hindi

भारत में वैसे तो संस्कृत के अनेको मसहूर विद्यालय और विश्वविद्यालय मौजूद है जहा संस्कृत भाषा के रूप में पढाई जाती है। आज हमारी टीम ने एक रिशर्च के बाद भारत के सबसे बड़े 19 संस्कृत विश्वविद्यालयों की सूची तैयार की है (List of Sanskrit universities in India in hindi) जिसमे 3 केंद्रीय 14 स्टेट और 1 डीम्ड विशविद्यालय है जिसमे सिर्फ संस्कृत की शिक्षा दी जाती है।

List of Sanskrit universities in India | Source: Wikipedia
List of Sanskrit universities in India | Source: Wikipedia

List of Sanskrit universities in India in Hindi

 

1-केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

Central Sanskrit University भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर 1970 में हुई थी और यह विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करता है।
Official Website: http://www.sanskrit.nic.in

 

2- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

Shri Lal Bahadur Shastri National Sanskrit University जिसका पहले नाम श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ था एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 8 अक्टूबर 1962 को हुई थी।
Address: B-4, Qutub Institutional Area, Shaheed Jeet Singh Marg, Katwaria Sarai, New Delhi, Delhi 110016
Official Website: http://www.slbsrsv.ac.in

 

3- राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ

National Sanskrit University एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित है जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय संस्कृत आयोग की अनुशंसा पर 1956 में किया गया लेकिन इसका शिलान्यास का शिल्यान्यास 4 जनवरी 1962 को तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ॰ एस॰ राधाकृष्णन ने किया। राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ का औपचारिक रूप से उद्घाटन 26 अगस्त 1989 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर वेंकट रमन के द्वारा किया गया। National Sanskrit University ने 1991-92 से एक मानित विश्वविद्यालय के रूप में काम करना शुरू किया।
Official Website: http://www.nsktu.ac.in

 

4- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University बिहार राज्य के दरभंगा जिले में स्थित है जिसकी स्थापना 1961 में की गई थी। कामेश्वर सिंह ने संस्कृत के प्रचार के लिए अपने पैतृक आनंद बाग पैलेस को बिहार सरकार को विश्वविद्यालय के रूप में दान कर दिया। वर्तमान में यही पैलेस इस विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यालय है।
Official Website: http://www.ksdsu.edu.in

 

5- मद्रास संस्कृत कालेज

Madras Sanskrit College तमिलनाडु राज्य के चेन्नई जिले में स्थित है जिसे पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। मद्रास संस्कृत कालेज स्थापना सन 1906 में एक प्रख्यात न्यायविद और परोपकारी वी. कृष्णस्वामी अय्यर ने की थी। इस कालेज की सबसे ख़ास बात यह है की इसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संस्कृत के प्रचार प्रसार और सिखाने के लिए 2017 से अपने डिजिटल परिसर का शुभारंभ किया है।
Official Website: http://madrassanskritcollege.edu.in

 

6-संस्कृत कॉलेज और यूनिवर्सिटी

The Sanskrit College and University पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित है। इसको स्थापना 1 जनवरी 1824 को करीब 197 साल पहले एक संस्कृत कॉलेज के रूप में हुई थी बाद में चलकर सन 2016 में इसे एक यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया गया।
Official Website: http://sansuniv.ac.in

 

7- पूना संस्कृत कॉलेज या डेकन कॉलेज

Poona Sanskrit College(Deccan College महाराष्ट्र राज्य के पुणे में स्थित एक प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान है। मौजूदा समय में इसका नाम डेक्कन कॉलेज परास्नातक एवं अनुसंधान संस्थान (Deccan College Post-Graduate and Research Institute) है। पूना संस्कृत कॉलेज या डेकन कॉलेज प्रमुख रूप से पुरातत्व एवं भाषाविज्ञान के शिक्षण के लिये मसहूर है।
Deccan College भारत में आधुनिक शिक्षा के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। यह एक डीम्ड विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 6 अक्टूबर सन 1821 को हिन्दू कालेज नाम से हुई थी।
Official Website: http://www.deccancollegepune.ac.in

 

8- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय

Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित है। यह एक संस्कृत विश्वविद्यालय है और यह संस्कृत से सम्बन्धित सभी विषयों के लिए उच्च शिक्षा का केन्द्र है।
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1791 (230 साल पहले ) में की गई थी। इसकातात्कालिक नाम वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय था। बाद में 22 मार्च 1958 को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ सम्पूर्णानन्द ने इसे विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान कर दिया। बाद चलकर सन् 1974 में इसका नाम बदलकर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय रख दिया गया।
Official Website: http://www.ssvv.ac.in

 

9- श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय

Shri Jagannath Sanskrit Vishvavidyalaya उड़ीसा राज्य के पूरी शहर में स्थित है । इसे Shri Jagannath Sanskrit University भी कहा जाता है, इसकी स्थापना 1981 में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के उदेश्य से की गई थी। इस विश्वविद्यालय का नाम पुरी में स्थित भगवान श्री जगन्नाथ के नाम पर रखा गया है।
Official Website: http://www.sjsv.nic.in

 

10- श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय

Sree Sankaracharya University of Sanskrit कोच्ची के नजदीक कलाडी जो की केरला राज्य में स्थित है। इसकी स्थापना 1993 में की गई। इसका नाम महान ऋषि और दार्शनिक आदि शंकराचार्य के नाम पर रखा गया है। यह विश्वविद्यालय पेरियार नदी के तट से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Official Website: http://www.ssus.ac.in

 

11- कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय

Kavikulguru Kalidas Sanskrit University (KKSU) महाराष्ट्र राज्य रामटेक में स्थित है। इसकी स्थापना 18 सितंबर 1997 को महान कवि कालिदास के नाम पर की गई। यह विश्वविद्यालय नवीन शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ साथ पारंपरिक संस्कृत को संरक्षित करता है इसके अलावा यह विश्वविद्यालय प्राचीन भारतीय संस्कृत ग्रंथों के अध्ययन पर भी जोर देता है।
Official Website: http://kksanskrituni.digitaluniversity.ac/

 

12- जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय

Jagadguru Ramanadacharya Rajasthan Sanskrit University राजस्थान के मदाऊ (भांकरोटा जयपुर ) में स्थित है। इसकी स्थापना 6 फरवरी 2001को की गई। पहले इस विश्वविद्यालय का नाम राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय था। इस विश्वविद्यालय को राजस्थान सरकार द्वारा संस्कृत की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।
Official Website: http://www.jrrsanskrituniversity.ac.in/

 

13- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय

Uttarakhand Sanskrit University उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले की ग्राम पंचायत बहादराबाद में NH-58 पर स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 21 अप्रैल 2005 को की गई थी।
Official Website: https://www.usvv.org/

 

14- श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय

Shree Somnath Sanskrit University गुजरात के वेरावल में स्थित एक गुजरात, भारत में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना सांस्कृतिक और भाषा के विरासत को संरक्षित करने के लिए गुजरात राज्य सरकार द्वारा 2005 बनाया गया था।
Official Website: https://www.sssu.ac.in/

 

15- श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय

Sri Venkateswara Vedic University की स्थापना 2006 में तिरुपति, चित्तूर जिले, के आंध्र प्रदेश भारत में की गई थी। श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय एक राज्य विश्वविद्यालय है जो वैदिक अध्ययनों पर केंद्रित है।
Official Website: http://www.svvedicuniversity.ac.in/

 

16- महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय

Maharishi Panini Sanskrit Evam Vedic Vishwavidyalaya (MPSVV) जिसका पुराना नाम महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय। यह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए 2008 में की गई।
Official Website: http://mpsvvujjain.org/

 

17- कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय

Karnataka Sanskrit University की स्थापना 2010 में कर्नाटक सरकार द्वारा की गई थी। कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय का गठन मुख्य उदेश्य संस्कृत भाषा का विकास है। यह विश्वविद्यालय कर्णाटक राज्य के बेंगलोर जिले में स्थित है।
Official Website: http://ksu.ac.in/en/

 

18- कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत और प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय

Kumar Bhaskar Varma Sanskrit and Ancient Studies University की स्थापना 2011 में असम राज्य के नलबाड़ी में की गई। यह एक राज्य सरकार के आधीन विश्वविद्यालय है जो संस्कृत भाषा और कमारूपा के इतिहास के अध्ययन के अलावा कला और मानविकी सहित अन्य सामान्य पठ्यक्रम को भी बढ़ावा देता है।
Official Website: http://www.kbvsasun.ac.in/

 

19- महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय

Maharishi Valmiki Sanskrit University हरियाणा में कैथल जिले के मुंदरी गाँव में स्थित है। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय को हरियाणा सरकार द्वारा 2018 में स्थापित किया गया था। इसका नाम रामायण के रचइता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है।
Official Website: http://mvsu.ac.in/

 

संस्कृत भाषा के लिए अलग से विश्वविद्यालय की आवश्यकता क्यों पड़ी ?

List of Sanskrit universities in India in hindi: संस्कृत को आदिकाल की भाषा माना जाता है परन्तु मौजूदा समय में संस्कृत बोलचाल की भाषा नहीं रही इसका प्रमुख कारण इन विश्वविद्यालय का आभाव और इसकी उन्नति की दिशा में उपयुक्त कदम न उठाना रहा जिसके कारण संस्कृति जनमानस से दूर होती गई और कर्मकांड की भाषा बनकर रह गई।
देश की आजादी के बाद से ही संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर सभी सरकारों द्वारा चाहे वो राज्य की हो या केंद्र की अनेक कदम उठाये गए। मौजूदा समय में संस्कृत के अनेकों बड़े संसथान है जहाँ संस्कृत की उच्च स्तरीय शिक्षा दी जाती है।

भारत के सबसे बड़े संस्कृत विश्वविद्यालय
भारत के सबसे बड़े संस्कृत विश्वविद्यालय

खास खबर:

Tax क्या होता है? सरकार Tax कैसे वसूलती है?

दुनिया के 10 सबसे गरीब देश | top 10 poorest countries in the world

India vs England Cricket Series कहाँ देखे?

VIDEO: अयोध्या में Ram Mandir पर Yogi Adityanath जी का ये भावुक भाषण सुना क्या? नहीं सुना तो जरूर सुने