दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशदुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश

इस साल की समाप्ति पर विश्व भर की अनेकों सरकारी और प्राइवेट संस्थाओ ने दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की सूची निकली, सभी ने अपनी अपनी रिसर्च के अनुसार देशो को रेटिंग दी और अपने कलेक्ट किये डाटा के अनुसार सभी देशो को रैंकिंग दी। The Viral News Live की टीम ने इन सभी रैंकिंग देने वाली एजेंसिओं के डाटा को एनालिसिस करके Top 10 most dangerous countries in the world की सूचि तैयार की है जो इस प्रकार है।

 

1- सीरिया(Syria):

सीरिया मध्य पूर्वी एशिया स्थित है, यह देश जो पिछले साल तक शीर्ष स्थान पर था यह मार्च 2011 से एक बड़े भयंकर गृह युद्ध से ग्रस्त है। सीरिया के इस संघर्ष को 21वीं सदी के सबसे घातक युद्ध के रूप में देखा जाता है, सीरिया(Syria) में लगभग 4 लाख 70 हजार लोग मारे गए जिनमें 55 हजार बच्चे हैं। इसीलिए सीरिया(Syria) को Top 10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में पहले स्थान पर रखा गया है।

Syria: Top 10 most dangerous countries in the world
Syria: Top 10 most dangerous countries in the world

2- अफगानिस्तान(Afghanistan):

अफगानिस्तान में किसी भी अन्य देश की अपेक्षा आतंकवाद और युद्ध से सबसे अधिक मौतें होती हैं। ग्लोबल पीस इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशो की सूची में सुमार है क्योंकि यह सबसे पुराने आतंकवादी संगठन तालिबान के आत्मघाती हमलों का हमेसा सामना करता रहता है। संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के अनुसार अफगानिस्तान के इस खुनी संघर्ष में सिर्फ 2019 में ही 3,804 मौतें हुईं जिनमें से 927 बच्चे थे। अफगानिस्तान(Afghanistan) Top 10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में दूसरे पर है।

 

3- पाकिस्तान(Pakistan):

पाकिस्तान का असली नाम या यूँ कहे की पूरा नाम Islamic Republic of Pakistan है। पाकिस्तान Top 10 most dangerous countries in the world की इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है। इसका प्रमुख कारण आये दिन वह हिन्दुओं पर होने वाला अत्याचार है, पाकिस्तान में मुसलमानो को छोड़कर सभी धर्मो के लोगो पर जुर्म किये जाते है तथा उनके धार्मिक स्थलों को तोडा जाता है। हिन्दुओं की हालत तो ये है की उनके घर से बहन बेटिओं को उठाकर जबरन इस्लाम अपनाकर उनकी शादी कर दी जाती है।

पाकिस्तान में आये दिन आतंकवादी घटनाये होती रहती है पाकिस्तान के लोगों के जीवन का कोई भरोषा नहीं है. कब किसी बाजार में बम फैट जाये कब कोई स्कूल रॉकेट लांचर से उड़ा दिया जाये ऐसी घटनाये पाकिस्तान में आम हो गई हैं। इन सब आतंकवादी गतिविधियों कारण भी खुद पाकिस्तान ही है क्योकि वह हमेशा भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिबिधिया करने के लिए अपनी जमीन पर आतंकवादी कैंप लगता है और उसकी ट्रेनिंग देता है जिसका आरोप भारत कई बार लगा चूका है, और अब यही आतंकवादी पाकिस्तान के गले की फांस बन गए हैं।

Pakistan: most dangerous countries in the world
Pakistan: most dangerous countries in the world

 

4- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य(Congo):

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो को दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक माना जाता था लेकिन ग़ुलामी, भ्रष्टाचार और शक्तिशाली देशो द्वारा धन प्राप्ति के उद्देश्य से नियंत्रण करने की व्यवस्थाने इसे दुनिया के सबसे ग़रीब देशों की क़तार में ला खड़ा कर दिया है। ये देश दूसरे विश्व युद्ध(Second World War) के बाद के से ही हिंसक संघर्ष के दंश को झेल रहा है। सशस्त्र गृह युद्ध, डकैती, और बलात्कार जैसे जघन्य कृत्यों के साथ यहाँ अपराध दर बहुत ही अधिक है। यहाँ अपराध की वजह अपराध का जवाब देने के लिए पुलिस के पास संसाधनों की कमी है। इसीलिए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो Top-10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में दूसरे चौथे पर है।

5- लीबिया(Libya):

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया Top-10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में पाँचवें स्थान पर है। लीबिया में अपराध की दर बेहद ही उच्च स्तर पर है, यहाँ शसस्त्र बिद्रोह , अपहरण, जातिगत संघर्ष और आतंकवाद अपने चरम अस्तर पर है।

6- यमन(Yemen):

यमन(Yemen) Top 10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में छठें स्थान पर है। यमन में गृह युद्ध 2015 में शुरू हुआ जो अबतक जारी है। संयुक्त राष्ट्र(United Nations) के अनुसार यमन दुनिया में अबतक के सबसे खराब मानवीय संकट का सामना कर रहा है। यमन में संघर्ष के परिणामस्वरूप लगभग 43 लाख लोग बेघर हो गए हैं और लगभग 1 करोड़ 40 लाख लोग भुखमरी और खतरनाक बीमारियों का सामना करने के लिए मजबूर हैं।

 

7- सोमालिया(Somalia):

सोमालिया Top10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में सातवें स्थान पर है। पुलिस बलों की बेहद कम उपस्थिति, हर साल होने वाले सूखे और भोजन की कमी ने सोमालिया के वातावरण को जटिल बना दिया है। प्राकृतिक कठिनाईयो के आलावा सबसे बड़ी समस्या यहां की आतंकवादी घटनाएं हैं इसमें सबसे अधिक अपहरण और हवाई अड्डों, सरकारी इमारतों, होटलों और रेस्तरां पर आतंकी हमले की घटनाये आम हैं। यहाँ ज्यादातर विदेशियों, सरकारी अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता है।

Top 10 most dangerous countries
Top 10 most dangerous countries

8- इराक(Iraq):

इराक(Iraq) Top10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में आठवें स्थान पर है। इराक में आतंकवादी हमलों और ISIS (Islamic State of Iraq and the Levant) के द्वारा इराक के अंदर और बाहर हमेशा संघर्ष होते हैं, ISIS के आतंकवादी आये दिन इराकी आम नागरिकों और इराकी सेना के सदस्यों को निशाना बनाते रहते हैं।

9- दक्षिण सूडान(South Sudan):

दक्षिण सूडान में चल रहे राजनीतिक संघर्ष के कारण नागरिक अशांति और व्यापक अपराध जैसे की डकैती, आत्मघाती हमले, हाइजैकिंग और अपहरण अपने चरम है। दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा(Juba) के बाहर कानून और व्यवस्था सिर्फ नाम मात्र की है यहाँ खुनी संघर्ष ज्यादातर सरकार और विपक्षी समूहों के बीच ही होता है। इसीलिए दक्षिण सूडान(South Sudan) Top 10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में नौवें स्थान पर है।

10- मध्य अफ्रीकी गणराज्य(Central African Republic):

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक Top-10 most dangerous countries in the world की लिस्ट में दसवें पायदान पर है जिसका प्रमुख कारण 2017 में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बावजूद इस अफ्रीकी देश में अराजकता अपने चरम पर है। सेलेका विद्रोहियों(Celica rebels) और बाल्को विरोधी मिलिशिया(Anti-balaka militia) के बीच संघर्ष जारी है। इस संघर्ष ने करीब 630,000 लोगों को विस्थापित कर दिया और इस संघर्ष से करीब 6 लाख लोगो को अपना जीवन एक शरणार्थी के रूप में पड़ोसी देशों में बिताना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े:

Indo-Pakistani War of 1971 | 1971 का भारत पाकिस्तान युद्ध | 93000 PAK सैनिको ने किया था आत्मसमर्पण
Kisan Andolan: किसानों का ‘रोड ब्लॉक कर धरना’: शाहीन बाग का ही रूप है, ये पोस्टर्स इसके गवाह हैं!
Kisan Andolan: राजनीतिक षड्यंत्र की की भेंट चढ़ गया किसान आंदोलन?
VIDEO : अपने पुराने दिनों से ही विपक्ष और मीडिया को धो देते थे PM मोदी
दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश
दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश