राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2022राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2022

राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2022: RSMSSB Patwari Result 2022 का परिणाम बोर्ड द्वारा आज 25 जनवरी 2022 को घोषित कर दिया है। राजस्थान पटवारी परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर की गयी। यहाँ उम्मीदवार अपना RSMSSB पटवारी रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किए गये लिंक से चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) द्वारा 5610 पटवारी पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

 

राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2022

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी किये गए राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2022 के भर्ती परीक्षा 2021 में प्रदर्शन के आधार पर 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अब उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा। राजस्थान पटवारी भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा।

 

RSMSSB Patwari Result 2022 कैसे देखें?

आप अपना RSMSSB Patwari Exam Result 2022 निचे दिए गए 6 आसान स्टेप के जरिये देख सकते है।

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद अब Patwar Exam Result 2021 के लिंक पर क्लिक करे
  4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन करें।
  5. अपनी जानकारी को सबमिट करते ही राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2022 आपके सामने खुल जायेगा
  6. अब इसका प्रिंट आउट करा सकते हैं या इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

 

RSMSSB पटवारी भर्ती की अगली प्रक्रिया

बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम आज 25 जनवरी को जारी कर दिया गया है। RSMSSB पटवारी भर्ती परीक्षा में करीब 11 हजार परीक्षार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड द्वारा जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा में लगभग 10 लाख अभ्यार्थी सम्लित हुए थे।

 

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा प्रक्रिया के महत्वपूर्ण विन्दु!

  • बोर्ड ने राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना 5 दिसंबर 2019 को जारी की थी।
  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 5610 पटवारी पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।
  • राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
  • बोर्ड द्वारा पहले चरण में लिखित परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी।
  • राजस्थान पटवारी परीक्षा 2021 में लगभग 10 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे।
  • बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की आंसर शीट 22 नवंबर 2021 को जारी की गई थी।
  • राजस्थान पटवारी परीक्षा का परिणाम बोर्ड द्वारा 25 जनवरी 2022 को घोषित किया गया।
  • भर्ती परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
  • चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा।

 

ये भी पढ़े…
UPSSSC New Recruitment 2021: यूपी सरकार करने जा रही बम्पर भर्ती! देगी 22794 सरकारी नौकरियां!
NDA क्या है? NDA कैसे ज्वाइन करें? एनडीए की पूरी जानकारी
2022 में गाँव के लिए सबसे बेहतरीन बिज़नेस आइडियाज
घर बैठे ऑनलाइन 1 लाख महीना कैसे कमाए | ?